भारत के ईसाइकरण की सम्प्रदायिकता और चुप मीडिया






भारतीय स्वाभिमान और शौर्य का उदघोष


'संत' के बाने का सच
तारीख: 10 May 2014 15:56:16
मोरेश्वर जोशी

पाञ्चजन्य से 

श्व के प्रसार माध्यमों तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में ईसाइयत के प्रमुख पोप भाईचारे से रहने की बात भले करते हों किंतु पहले के उन दो पोप को व्यावहारिकता में चर्च द्वारा उनकी शह पर विश्व के पचास देशों को पांच सदी तक लूटते रहने तथा अपने फैलाव के लिए नरसंहार तक की सीमा तक जाने के लिए ज्यादा जाना जाता है जिन्हें अप्रेल के अंतिम सप्ताह में वेटिकन में संतई की उपाधि दी गई। वैसे दुनिया में पोप की छवि शांतिदूत जैसी बनाने की लाख कोशिशें की जाती हैं। लेकिन अगर उन दो पोप के कार्यकाल का लेखा-जोखा लिया जाय तो पिछली पांच सदियों में विश्व में चर्च की शह पर लूटमार की गई तथा नरसंहार हुआ। आज ये बात स्पष्ट रूप से सामने आ रही है। उन्हें संतई की उपाधि देने के उस कार्यक्रम में दस लाख लोगों का मौजूद होना भी कम आश्चर्य की बात नहीं है। संतई के हकदार बताए गए इन दो पूर्व पोप के दौर में क्या क्या हुआ था उस पर एक नजर डालना अच्छा रहेगा। ईसाई मिशनरियों की मदद से विश्व में जहां जहां यूरोप एवं अमरीका का साम्राज्य चलता है वहां लूट में से ह्यबड़ा हिस्साह्ण चर्च अर्थात् मिशनरियों को भी मिलता है। वास्तव में भारत के लिहाज से इस विषय पर गंभीर नजर डालना जरूरी होगा।
इस संतई उपाधि देने के घटनाक्रम का असर भारत पर दिखेगा ही। अर्थात् इसकी ओर देखने का ईसाई विश्व का दृष्टिकोण अलग होगा एवं भारत का दृष्टिकोण अलग। ईसाइयत में संतई की उपाधि के पीछे आम कल्पना यह है कि ईसाई मत के इतिहास में जिन्होंने ईसाई विचारों का विस्तार, लोकसेवा, सामंजस्य जैसे क्षेत्रों में विशेष काम किया हो, उन्हें ही वेटिकन का कार्यकारी मंडल संतई की उपाधि देता है। इस पूरी प्रक्र्रिया पर नजर डालें तो किसी को संतई की उपाधि देने के लिए जिस तरह कुछ मुद्दे रखे जाते हैं, उसी तरह उसको लेकर जो भी तर्क हांे, तो उन पर भी गौर किया जाता है। संत बनाए गए पोप तेईसवें को वेटिकन साम्राज्य में अत्यंत सम्मान से देखा जाता है। इसका कारण यह है कि जब कैथोलिक साम्राज्य विश्व से समाप्त होने की कगार पर था, तब इन्हीं पोप ने उसमें नए प्राण फूंके थे। उनके कार्यकाल में अत्यंत महवपूर्ण ह्यसेकिंड वेटिकनह्ण परिषद संपन्न हुई, जो पांच वर्ष तक चली। इस परिषद का समारोप एवं उसका परिणाम देखने से पूर्व ही उनका निधन हो गया। फिर भी इस परिषद के बीज भाषण से ही उन्होंने आने वाला समय केवल कैथलिकों का है, यह दुर्दम्य आशा जगाई थी। पोप तेईसवें ने पोप का पद संभाला सन् 1958 में जब कैथोलिक विश्व की स्थिति अत्यंत दयनीय थी, क्योंकि उससे पूर्व जिन सौ देशों पर कैथोलिकों ने वहां की परिस्थिति अनुसार दो सौ, तीन सौ अथवा चार सौ वर्ष तक राज किया था, वहां से कैथोलिक वर्चस्व समाप्त हो चुका था। जैसा कि हम सब को विदित है, भारत को जिस तरह सन् 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी, उससे पूर्व के दो वर्ष एवं बाद के आठ-दस वषोंर् के दौरान विश्व के अनेक देशों को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। उन देशों में स्थित ईसाई मिशनरियों का वर्चस्व भी समाप्त होता गया। यूरोपीय वर्चस्व ईसाई मिशनरियों द्वारा मतांतरण के कारण स्थिर हो चुका था़, जो छल एवं बलपूर्वक, अत्याचार द्वारा और अधिकांश स्थानों पर अत्यधिक नरसंहार के बाद किया गया था। यूरोपीय देशों द्वारा विश्व के अनेक देशों को गुलाम बनाए जाने के परिणामस्वरूप दो सौ, तीन सौ, चार सौ वषोंर् तक लूट होती रही। तब गुलाम बनने की सख्ती, करों को लेकर कठोर कानून, औद्योगिकीकरण, व्यापार में एकाधिकार, कृषि उत्पादों को कौडि़यों के दाम खरीदना, सोना, चांदी, जेवरात एवं अन्य अनमोल वस्तुओं की लूट आम बात थी। 1950 के वर्ष को मध्यवर्ती मानकर, उससे पूर्व पांच वर्ष एवं बाद के पांच वर्ष विश्व के अनेक देशों से यूरोपीय सत्ताएं लौट गईं। उनके साथ ईसाई मिशनरियों का वर्चस्व भी खत्म हुआ। इन सब समस्याओं के कारण ईसाई पंथ एवं उपपंथ भी बदनाम हुए थे। उस समय यानी 6 दशक पूर्व चर्चा कुछ ऐसी थी कि उस सदी के अंत तक इस पंथ के लिए केवल स्मारकों में स्थान बचेगा। ऐसे में पोप तेईसवें मुख्य पद पर बैठे। वह समय पहली वेटिकन परिषद के संपन्न होने के सौ वर्ष पूरे होने का था। पोप तेईसवें ने कैथोलिक विश्व को एक छतरी तले लाने के लिए जो तरीके अपनाए उनसे उन्हें मंजिल पाने में सहूलियत जरूर मिली। इनमें ह्यसेकिंड वेटिकनह्ण के अठारह प्रपत्र आज तक मशहूर हैं। उन प्रपत्रों का वेटिकन की दृष्टी से चाहे जो अर्थ हो, विश्व के लिए उनका इतना ही अर्थ है कि पहले जो कैथोलिकपंथी स्थानीय संस्कृति से दूरी बनाए रखते थे, ह्यसिेकंड वेटिकनह्ण के बाद उन्होंने स्थानीय संस्कृति के साथ घुलने-मिलने का निर्णय किया। ह्यसेकिंड वेटिकनह्ण से पूर्व कॉन्वेंट की कोई लड़की बिंदी लगा लेती थी तो उसे स्कूल में प्रवेश पाने में कठिनाई होती थी। ह्यसेकिंड वेटिकनह्ण के बाद भारत के चर्चों में दीए जलने लगे़, ईसाई भजनों में मंजीरे, पखावज एवं तानपूरा बजने लगा, ईसाई महिलाएं साड़ी पहनने लगीं, बिंदी लगाने लगीं, मार्गरेट अल्वा तो बहुत बड़ी बिंदी लगाती हैं, पुरुष धोती तथा नेहरू शर्ट पहनने लगे। भाषा भी स्थानीय हो गई। महत्वपूर्ण बात यह थी कि स्थानीय समाज-व्यवहार में किसी एक की वकालत करना और किसी एक की न करना, ऐसे भी उदाहरण दिखे। एशियाई देशों एवं अफ्रीकी देशों में झगडे़ शुरू करने के बाद ही उनका खोया हुआ वर्चस्व पुन: वापस आया। यूरोप एवं अमरीका के साम्राज्य अपने पीछे खड़े होने का फायदा उठा कर ईसाई मिशनरियों ने खोया वर्चस्व पुन: प्राप्त किया। पूर्वोत्तर भारत में अनेक स्थानों पर पृथकतावादी आंंदोलन शुरू हुए।
पोप तेईसवें की तरह ही ईसाइयत को फैलाने में पोप जॉन पाल द्वितीय का भी काम उतना ही व्यापक रहा। इन ह्यसंतोंह्ण की सूची में पहले पोप के समय में मसौदा तैयार किया गया वहीं दूसरे पोप के कार्यकाल में उस पर प्रत्यक्ष अमल हुआ। पोप जॉन पाल द्वितीय को बाईस वर्ष का समय मिला। उन्होंने संपूर्ण कैथोलिक विश्व की पुनर्रचना की। उनका उल्लेख सतत घूमने वाले पोप के रू प में किया जाता है। वे उस वक्त पद पर आए तब शीतयुद्घ जारी था। वे स्वयं पोलेंड से थे। ऊपरी तौर पर वे पूर्व सोवियत संघ की तरफ किंचित झुके हुए प्रतीत होते थे, लेकिन वह केवल आभास ही था।
उन दोनों पोप के काम का भारत पर सीधा असर पड़ा है। एक तो वेटिकन का नेतृत्व प्रारंभ से ही भारत को विशेष महव देता आया है। यह विशेष सकारात्मक विशेष नहीं बल्कि नकारात्मक विशेष है। एक बात सच है कि यूरोपीय लोगों द्वारा विज्ञान के आविष्कार भी भारत पर आक्रमण का मकसद सामने रखकर ही होते थे। पृथ्वी गोल है, इस वैज्ञानिक सिद्घांत का कथित उपयोग भारत की खोज कर वहां जाकर लूटने के लिए किया गया था। पांच सौ वर्ष पूर्व का समय क्रूसेड वार (जिहाद) का था। अरब देशों के लोग यूरोपीय लुटेरों को भारत की ओर जाने नहीं देते थे, इसलिए अफ्रीका का चक्कर लगाने की कल्पना सामने आई। अरबी दस्यु भारत की ओर नहीं जाने देते, लेकिन पृथ्वी तो गोल है तो किसी अन्य मार्ग से भारत तक हम जाएंगे, इस आविर्भाव से कोलंबस ने अमरीका को ढूंढ निकाला। कोलंबस ने अमरीका को ही इंडिया समझा इसलिए आज भी वहां के स्थानीय लोगों को अमरीका ह्यइंडियनह्ण ही कहता है। उनके अधिकारों की रक्षा हेतु वहां के 42 राज्यों में इंडियन राइट्स प्रिजर्वेशन मिनिस्ट्रीज हंै।
जिस तरह कोलंबस के बाद वास्को डि गामा के लिए भारत महवपूर्ण था, उतना ही पोप तेईसवें के बाद पोप जॉन पाल द्वितीय के लिए भारत महवपूर्ण था। ह्यसेकिंड वेटिकनह्ण में चर्च मिशनरियों और पोप को रोम से बाहर निकलना चाहिए, इस तरह का प्रस्ताव पारित होने के बाद वे बाहर निकलकर सर्वप्रथम भारत में आए। सन् 1964 में युखॅरिस्टिक कांग्रेस के लिए पोप का भारत में आना एक अहम घटनाक्रम था। पोप जॉन पाल द्वितीय ने कसम दिलाई थी कि इक्कीसवीं सदी में भारत को ह्यक्रिश्चियनिस्तानह्ण बनाना है, यहां ईसाइयत की फसल काटनी है। यह कसम उन्होंने पचास हजार मिशनरियों को दिलाई थी। वे केवल कसम दिलाने पर ही नहीं रुके, बल्कि प्रत्येक डायोसिस में दस दस चर्च स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भारत में तहसील स्तर तक मतांतरण एवं प्रचार का विस्तार होता दिखता है। ईसाई मिशनरियों द्वारा इसी तरह मतांतरण का आक्रमण जारी रहा तो इस सहस्राब्दि के अंत तक नहीं, इसी यानी 21 वीं सदी के अंत तक ही भारत को ह्यक्रिश्चियनिस्तानह्ण बनाने की तैयारी दिखती है।
यह वस्तुस्थिति होते हुए भी, पिछले 65 वषोंर् में समाज के जागने के उदाहरण दिखे हैं और राष्ट्रनिर्माण के अनेक प्रकल्प खड़े हो रहे हैं, दस लाख से अधिक लोग इस कार्य में सम्मिलित हैं। साठ-पैंसठ वर्ष पूर्व हमारा समाज ऐसी स्थिति में था कि चाहे जो हो जाए वह जागता ही नहीं था। इसका एक महवपूर्ण कारण था भारत पर अंग्रेजों एवं खैबर मार्ग से आए जिहादियों और मुगलों की एक हजार वर्ष की गुलामी। आजादी की बात करने वाले के लिए मृत्युदंड, यह लगभग आठ सौ वषोंर् की सच्चाई थी। एक हजार वषोंर् की वह गुलामी आम व्यक्ति की नसों में दौड़ रही थी। उसका बाहर निकलना भी असंभव था। लेकिन पिछले साठ वषोंर् में देश में जो उपक्रम आए उनमें से आत्मविश्वास प्राप्त करने वाले युवाओं की संख्या काफी बड़ी है। धीरे धीरे भारत के बाहर भी भारत का असली परिचय लौट रहा है। विश्व को भारत का पुन: परिचय हो रहा है। 65 वर्ष पूर्व विश्व के लिए भारत सपेरों और जादूगरों का देश था। आज विज्ञान, तकनीक, ज्ञान, उद्योग आदि प्रत्येक क्षेत्र में हम विश्व के साथ चल रहे हैं। इसमें और थोड़ा तैयारी दर्शाएं तो पिछले दिनों संतई की उपाधि प्राप्त करने वाले दोनों पोप द्वारा खड़ी की गई चुनौती को परास्त करना कठिन नहीं है। 

---------------
'हम करेंगे भारत का ईसाइकरण' 
तारीख: 17 May 2014
पिछले अंक में हमने वेटिकन में पहले के दो पोप को संतई की उपाधि देने की चर्चा की थी। वेटिकन के अनुसार, उस कार्यक्रम में दस लाख लोग उपस्थित थे। किसी पंथ की शर्ष गद्दी अपने यहां किसी पहले रहे पांथिक प्रमुख को संत या जो भी उपाधि दे, यह उस पंथ और उसके अनुयायिायों का अपना अंदरूनी मामला है, पर भारत जैसै सौ से अधिक छोटे-बड़े देशों का अगर कोई पोप शत-प्रतिशत ह्यईसाईकरणह्ण करने का विचार रखता था जिससे उन देशों की संप्रभुता को ही चुनौती मिलती थी, तो ऐसे में वेटिकन में सम्पन्न हुए उस कार्यक्रम की बारीक पड़ताल करनी आवश्यक है।
'इक्कीसवीं सदी में संपूर्ण भारत का ईसाईकरण करेंगे', यह प्रतिज्ञा करने वाले दो दिवंगत पोप को ही अभी वेटिकन ने ह्यसंत पदवीह्ण प्रदान की है और उसी धारा में तीसरे पोप को ह्यसंत पदह्ण प्रदान करने की घोषणा होगी, वह आज के पोप फ्रांसिस की उस कार्यक्रम की समाप्ति से पूर्व की एक बात साफ होती है कि भारत का ईसाईकरण फिलहाल वेटिकन के एजेंडे में मौजूद है। भारत में जिस पद्घति से हर शहर और हर जिले में यह काम होता हुआ दिखता है, उसके पीछे वेटिकन के उनके मुख्यालय का क्या चिंतन है, इसकी थाह लेनी आवश्यक है। जिन्होंने भारत के लोकजीवन में पिछले कुछ शतकों में पांथिक आक्रमण किया, उन्हीं की दखल साठ-पैंसठ वषोंर् से यहां की सरकारों में रही, यह सब जानकारी होने के बावजूद भी उन आक्रामकों के बारे में कुछ बोलना जुर्म माना जा सकता है। इसलिए ह्यभारत के संपूर्ण ईसाईकरण की घोषणा के कारण ही इन पोप को संत पद मिला, ऐसा कहना भर भारत में सामाजिक अपराध कहा जा जा सकता है। वास्तव में भारत के सेकुलरों को छोड़कर, दुनिया के ईसाई देश तक इस संभावना पर विश्वास करेंगे, लेकिन भारत में इस तरह की बात करना भी अपराध माना जाएगा।़

$img_titleपोप तेईसवें और पोप जॉन पाल द्वितीय को अभी संत पदवी दे दी गई, उसी तरह पोप षष्टम को भी संत पदवी देने का प्रस्ताव हाल ही में पारित हुआ है और उसका आयोजन आने वाली18 अक्तूबर को किया जाना है। ये छठे पोप पाल वही हैं जो सन् 1964 में मुंबई में हुए युखारिस्टिक सम्मेलन में उपस्थित थे। ये वे ही थे जिन्होंने भारत का ईसाईकरण करने का आह्वान किया था। उनकी इस घोषणा के बाद भी उस समय के तमाम शीर्ष नेता और कई केंद्रीय मंत्री उनके स्वागत में मौजूद थे। युखारिस्टिक सम्मेलन की भारत में तैयारी करने वाले कार्डिनल ग्रेशस उसके आयोजक थे। ह्यइंडिया विल बी लैंड ऑफ क्राइस्टह्ण, यह घोषणा करने वाले पोप को भारत में प्रवेश भी नहीं देना चाहिए, इसके लिए उस समय राष्ट्रवादी संगठनों ने आंदोलन किया था।़ युखारिस्टिक सम्मेलन के लिए आज से पचास वर्ष पूर्व पूरे विश्वास से भरे बीस हजार प्रतिनिधि आए थे। उस समय इस पर उतना गौर नहीं किया गया, लेकिन उसके बाद बीते पचास वर्ष में उसका कितना प्रचंड असर हुआ है, उस ओर भी आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। पोप षष्टम के भारत में आने की पृष्ठभूमि यह थी कि अभी संत पदवी पाने वाले पोप तेईसवें की अगुआई में संपन्न सेकिंड वेटिकन परिषद रोम में अंतिम चरण में थी और तभी भारत में यह सम्मेलन संपन्न हो रहा था। उस सेकिंड वेटिकन का महत्व केवल भारत तक सीमित नहीं था। इसका कारण उससे पूर्व के करीब पंद्रह वर्ष के दौरान विश्व में ऐसी संभावना व्यक्त हो रही थी कि अनेक देशों में यूरोप की गुलामी समाप्त होने के कारण वहां के मिशनरियों को भी निकाल दिया गया था। ऐसे में कहीं आने वाले पचास वर्र्ष में पूरा ईसाई जगत न समाप्त हो जाए इसलिए चर्च के मठाधीशों ने प्रत्येक देश की संस्कृति एवं समाज के संवेदनशील मुद्दों का उपयोग कर विश्व में दुबारा छा जाने का एक महवाकांक्षी कार्यक्रम तैयार किया गया। यह सेकिंड वेटिकन परिषद शुरू हुआ तब स्वाभाविक रूप से पोप तेईसवें पद पर थे। लगभग पांच वर्ष तक चले इस खास परिषद के समापन से पूर्व पोप तेईसवें का निधन हो गया। इसलिए उनके लंबे समय तक सहयोगी रहे आर्चबिशप मोंटिनी उनके बाद पोप पाल शष्टम पद पर आए एवं उन्होंने वह काम अगले पंद्रह वर्ष में पूर्ण किया।
सेकिंड वेटिकन परिषद चार वर्र्ष तक चली़, पर उसकी तैयारी का वक्त भी जोड़ लें तो उसकी अवधि आमतौर पर पांच वर्ष की मानी जाती है। किसी परिषद का पांच वर्र्ष तक जारी रहना वैश्विक स्तर पर चमत्कार हो सकता है, लेकिन विश्व के अनेक देशों में यूरोपीय देशों का वर्चस्व खत्म होने के सदमे से पोप पद के डगमगाते भरोसे को उबारने की प्रक्रिया निश्चित करने के लिए यह अवधि काफी ज्यादा थी। उस परिषद के समापन के बाद उसे वास्तविकता में बदलने के लिए पहले चरण में एक सदी एवं उसके बाद एक सहस्राब्दि के चरण भी निश्चित किए गए। कोई परिषद एक सदी और एक सहस्राब्दि का कार्यक्रम निश्चित कर सकती है, यह विश्वास करना भी कठिन है, लेकिन वेटिकन की मशीनरी, जो ह्यपेपासीह्ण के नाम से जानी जाती है, ने कुछ सदियों तक के अनेक कार्यक्रम तय कर रखे हैं। पोप जॉन पाल द्वितीय ने भारत में अपने पहले भाषण में घोषित किया था,ह्यपहली सहस्राब्दि में हमने यूरोप का ईसाईकरण किया, दूसरी सहस्राब्दि में अमरीका,अधिकांश अफ्रीका एवं आस्ट्रेलिया को ईसाई बनाया और अब तीसरी सहस्राब्दि में हम एशिया एवं खासकर भारत को ईसाई बनाने का बीड़ा उठाते हैंह्ण। यह घोषणा ही बताती है कि ह्यपेपासीह्ण के अनेक कार्यक्रम सदियों एवं सहस्राब्दि के होते हैं। इस विवेचन का उद्देश्य यही बताना है कि कोई प्रणाली कुछ हजार वर्र्ष का एजेंडा सामने रखकर किस तरह काम करती है। जब पोप जॉन पाल द्वितीय ने ह्यअब भारत का ईसाईकरण करेंगेह्ण यह घोषणा की थी तब कुछ ही घंटों के भीतर राष्ट्रवादी संगठनों ने प्रत्युत्तर दिया कि ह्यहम यह चुनौती स्वीकार करते हैंह्ण। एक तरफ ह्यपेपासीह्ण का प्रचार बढ़ रहा है लेकिन दूसरी तरफ उनकी करनी का उचित प्रतिकार करने वालों की भी कमी नहीं है। इसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि कुछ हजार वर्ष पूर्व विस्तारवाद, नरसंहार और भयंकर लूट का इतिहास रहीं मशीनरियां अगर हमसे आज भी वैसा ही बर्ताव करने वाली हैं तो उससे सावधान तो रहना ही होगा। किसी व्यक्ति को संत बताने से क्या फर्क पड़ता है, इसका उत्तर हमें तुरंत नहीं मिलेगा। पांच सौ वर्ष तक भारत में नरसंहार एवं अपूर्व यातनाओं द्वारा अपने पंथ का प्रसार करने वाले जेवियर को बाद में सेंट जेवियर बनाया गया। आज उनके नाम पर संस्थाओं एवं कांवेंटों की संख्या पांच हजार से अधिक है। भारत में ईसाई मिशनरियों की प्रेरणा वहीं से शुरू होती है। विश्व में यूरोपीय देशों की गुलामी समाप्त होने के बाद पूरे ह्यपेपासीह्ण की पुनर्रचना करने वाले तीनों पोप को ह्यसंतह्ण पदवी क्यों दी गई, इसका अर्थ अब सामने आएगा।
अपना पंथ का प्रसार करना यानी पूरे विश्व का ईसाईकरण करना ही एकमात्र उद्देश्य रखने वाली वेटिकन की मशीनरी के पीछे यूरोप एवं अमरीका जैसे देश अपनी अपनी पूरी शक्ति से खड़े हैं और उनका भी आगे की कई सदियों का एजेंडा है। यही आज तक का इसका इतिहास है। ह्यब्रेकिंग इंडियाह्ण द्वारा दी गई सावधान रहने की चेतावनी के अनुसार अनेक सदियों तक दुनिया को लूटने का स्वाद चख चुके ये देश उस लूट का पूरा अवसर पुन: मिलने तक कोई कसर बाकी नहीं छोडे़ंगे। इन देशों ने अनेक देशों में विश्वविद्यालयों, बैंकों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, सामाजिक संस्थाओं, सामाजिक शोध संस्थाओं और मीडिया के माध्यम से यह घुसपैठ जारी रखी हुई है।़ वास्तव में भारत की युवा पीढ़ी को इस विषय की गहराई में जाने की आवश्यकता है,़ क्योंकि इस आक्रमण का जितना खतरा भारत पर है वैसा ही खतरा दूसरे कई देशों पर भी है। हर देश की स्थिति अलग होने पर भी उन परिस्थितियों को आजमाते हुए खोया हुआ साम्राज्य पुन: प्राप्त करने का युद्घ जारी है। भारत के नेता इस विषय पर गंभीरता से सोचते हुए नहीं दिखते। उसी तरह मीडिया भी इसे अनदेखा कर रहा है। इस खतरे का पूरी ताकत से सामना करने की आवश्यकता है। प्रत्येक देशभक्त को इसके लिए आगे आना होगा।
-मोरेश्वर जोशी

----------------

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

विश्व व्यापी है हिन्दुओँ का वैदिक कालीन होली पर्व Holi festival of Vedic period is world wide

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

हमें वीर केशव मिले आप जबसे : संघ गीत

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

भाजपा की सुपरफ़ास्ट भजनलाल शर्मा सरकार नें ऐतिहासिक उपलब्धियां का इतिहास रचा

कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रमाण

रामसेतु (Ram - setu) 17.5 लाख वर्ष पूर्व

दीवान टोडरमल के समर्पण शौर्य पर हिन्दुत्व का सीना गर्व से चौंडा हो जाता है - अरविन्द सिसौदिया Diwan-Todar-Mal

भारत को आतंकवाद के प्रति सावचेत रहना ही होगा - अरविन्द सिसोदिया