पीएम बंशी बजाते रहे, घोटाले ही घोटाले होते रहे




जब रोम जल रहा था, तब नीरो बांसुरी बजा रहा था।
पीएम बजाते रहे बंशी,  घोटाले ही घोटाले होते  रहे
Wed, 22 May 2013
नई दिल्ली। बुधवार को यूपीए 2 अपनी कामयाबी की रिपोर्ट पेश कर रही है। एक तरफ सरकार नीरो की बंशी बजा रही है तो दूसरी तरफ विपक्ष बस माथा पीटने और मगरमच्छ के आसूं बहाने में वक्त जाया कर रहा है। इस कार्यकाल में सांप्रदायिकता और विकास का नारा खूब चला। समझ नहीं आ रहा है समाजवादी कांग्रेस में समाजवाद में कितना लेट है। इस बीच इन चार सालों में आम आदमी की पीठ पेट से सटती जा रही है लेकिन घोटालों के आगे जीरो बढ़ता ही जा रहा है। लगता है कि हर घोटाले आपस में होड़ कर के बैठे हों। आम आदमी को सरकार से रोजगार और सुरक्षा को लेकर खास अपेक्षाएं होती हैं। चलिए हम आपको चार सालों के चार बड़े घोटाले बताते हैं।
चार साल और चार घोटाले :-
1- कोयला आवंटन घोटाला : 1 लाख 86 हजार करोड़ के इस घोटाले ने पीएमओ ऑफिस से लेकर कोयला मंत्रालय तक पर कालिख पोत दी। कोयला की आग में बेचारा कानून मंत्रालय भी झुलस गया। सीबीआइ की साख पर भी बंट्टा लग गया।
2- जी स्पेक्ट्रम घोटाला: 2जी स्पेक्ट्रम आंवटन के मामले में 1 लाख 76 हजार करोड़ का घोटाला। मंत्री से संतरी तक जेल की हवा खा रहे हैं।
3- कॉमनवेल्थ खेल घोटाला : 2010 में 70,000 करोड़ का कॉमनवेल्थ घोटाला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाडी के नेतृत्व में पैसों की लूट हुई, भारत का नाम दुनिया में दागदार हुआ।
4- रेलवे घूस कांड : 90 लाख की रकम दिए जाने के दौरान रेल मंत्री पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला की गिरफ्तारी हो गई। रेलमंत्री पवन बंसल को इस्तीफा देना पड़ा।
          पीएम घोटालों पर गठबंधन की मजबूरी का रोना रोते हैं। लेकिन सहयोगी हों चाहे क्रांग्रेस के नेता सबने लूट की छूट में हाथ मारा और हमारे ईमानदार छवि को सहेजने की नाकाम कोशिश में जुटे पीएम धृतराष्ट्र की तरह देखते रह गए।
चोरों की बारात है संप्रग -यशवंत सिन्हा
इनका बैंड बजाएगी भाजपा - यशवंत सिन्हा
Sun, 05 May 2013
मेदिनीनगर, जागरण संवाददाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने शनिवार को संप्रग सरकार को चोरों की बरात बताया है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन घपले-घोटाले उजागर हो रहे हैं और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौनी बाबा बने बैठे हैं। इस संप्रग सरकार का अगले चुनाव में भाजपा ही बैंड बजाएगी। यशवंत शनिवार को पार्टी के पलामू प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
मालूम हो झारखंड में विधानसभा भंग किए जाने की कसरत शुरू होने के साथ ही भाजपा ने अपने तेवर आक्रामक कर लिए हैं। सम्मेलन में यशवंत ने देश के मौजूदा हालात के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया। कहा कि संप्रग-दो घोटालों का पर्याय बन गया है। इस कड़ी में ताजा नाम रेलमंत्री पवन कुमार बंसल का जुड़ गया। उन्होंने अपने रिश्तेदार के माध्यम रेलवे बोर्ड के सदस्य का पद दो करोड़ में बेचने का काम किया।
इस मामले में अब तक रेल मंत्री की गिरफ्तारी न होना आश्चर्य की बात है। उन्होंने कहा कि टू जी और कोयला घोटालों पर कांग्रेस की भूमिका स्पष्ट उजागर हुई है। सीबीआइ निदेशक के साथ चपरासी की तरह व्यवहार किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत अन्य भाजपाईयों ने भी चीनी घुसपैठ, सरबजीत प्रकरण, भारतीय सैनिकों का सिर काटने आदि को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

सनातन हिंदू ही ईश्वर और उसकी लीलाओं को पढ़ सका - अरविन्द सिसोदिया

भजन - मौन से सब कह रहे हैं आदियोगी shiv bhajan Adiyogi

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन को जल संरक्षण से जोड़ा - राकेश जैन bjp kota rajasthan

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS की शाखा में जाने के लाभ

पाकिस्तानी मुनीर को बुलाने पर ट्रंप की अमरीका में ही आलोचना trnp Amerika

महान स्वतंत्रता सेनानी रानी झाँसी लक्ष्मी बाई lakshmi bai