3 अगस्त : भाजपा किसान मोर्चा की ओर से नई दिल्ली में संसद पर प्रदर्शन किया जाएगा

कोटा | भाजपा किसान मोर्चा की ओर से किसानों की समस्याओं और कृषि भूमि अवाप्ति को लेकर नई नीति बनाने की मांग को लेकर 3 अगस्त 2011को नई दिल्ली में संसद पर प्रदर्शन किया जाएगा। मोर्चा के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष डा.एल. एन. शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस प्रदर्शन में हाडोती से भी कार्यकर्ता शामिल होंगे हैं। वार्ता में मौजूद भाजपा कोटा जिला उपाध्यक्ष अरविन्द सिसोदिया , मोर्चा के प्रदेश मंत्री ब्रजराज सिंह गावड़ी,प्रदेश प्रवक्ता केवलकृष्ण बांगड़ ,मोर्चा अध्यक्ष रामलाल माली , मोर्चा महामंत्री मुकुट नागर , मोर्च के जिला उपाध्यक्ष डा. आर. सी. गौतम इत्यादि ! इस रैली को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन गडकरी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनकड़ सहित वरिष्ठ नेता संबोघित करेंगे। शिमला— बीज विधेयक-भूमि अधिग्रहण बिल पारित करने को देश भर के किसान दिल्ली में जुटेंगे। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में...