संदेश

मई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्या मोदी फोबिया से पीड़ित हैं राहुल - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
क्या मोदी फोबिया से पीड़ित हैं राहुल  - अरविन्द सिसोदिया क्या मोदी फोबिया से पीड़ित हैं राहुल  - अरविन्द सिसोदिया  Is Rahul suffering from Modi phobia - Arvind Sisodia The truth is that Congress and Rahul Gandhi are afraid of Narendra Modi's public popularity, are afraid of his efficiency, are afraid of his hard work to get results and that is why they keep humiliating Prime Minister Modi day by day. Keep criticizing. Keeps spreading lies. Same was the condition of Mrs. Sonia Gandhi when Modi was the Chief Minister of Gujarat. सच यही है कि कांग्रेस व राहुल गांधी नरेन्द्र मोदी जी की जन लोकप्रियता से भयभीत हैं, कार्यक्षमता से भयभीत हैं, उनकी परिणाम प्राप्ती की कर्मठता से भयभीत है और इसी कारण दिन प्रतिदिन वे प्रधानमंत्री मोदी जी को गरियाते रहते है। आलोचना करते रहते है। झूठ फैलाते रहते है। यही हाल श्रीमती सोनिया गांधी जी का भी था जब मोदी गुजरात में मुख्यमंत्री थे।  इन दिनों कांग्रेस के युवराज व अघोषित सर्वोच्च राहुल गाँधी.....!  हलाँकि उनका सरनेम काफ़ी विवादित है..... नाना  पंडित जवाहरलाल

मोदी जी महान हैं,मोदी जी महान - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के 10 वें वर्ष में प्रवेश व राजस्थान आगमन 31 मई 2023 के सुअवसर पर.... कविता -5  - अरविन्द सिसोदिया 9414180151  मोदी जी, भारत की प्राण ज्योति और राष्ट्रधर्म का मान हैं। मोदी जी,पवित्रता की धवल कीर्ति और पुरुषार्थ का सम्मान है। मोदी जी महान हैं, मोदी जी महान हैं। =1= यूँ तो भारत सदियों से महान था , पर अब लगता है कि भारत में जान है। जान है भई जान है, मान और सम्मान है। यूँ तो भारत सदियों से विश्वगुरु था, पर अब गुरुता के कई प्रमाण हैं। प्रमाण है भई प्रमाण हैं। आन वान शान है। मोदी जी महान हैं, मोदी जी महान हैं। =2=  अब भारत आजाद लगता है, परिंदो सी ऊँची उड़ान लगता है, दुनिया में अपनी धाक रखता है। मुठ्ठी में आसमान रखता है। आज का भारत, कर्तव्यपथ का मान है, वैभव की शान है। पुरखों का सम्मान है, राष्ट्र का स्वाभिमान है। मोदी जी महान हैं , मोदी जी महान हैं। =3=  मोदी युग का भारत, एक अलग पहचान है , विश्व पटल पर गूंज रही भारत कि शान है। कोई बोले बॉस , तो कोई मांगे आटोग्राफ , कोई चरणों में झुक जाये,तो कोई गले लग जात है । पूरी दुनिया को भारत का अ

पाप नाशनी गंगे मोक्ष दायिनी गंगे : हिन्दू सँस्कृति का अविरल प्रवाह

चित्र
मानो तो मैं गंगा माँ हूँ  (Mano Toh Main Ganga Maa Hun) मानो तो मैं गंगा माँ हूँ, ना मानो तो बहता पानी, जो स्वर्ग ने दी धरती को, में हूँ प्यार की वही निशानी, मानो तो मैं गंगा माँ हूँ, ना मानो तो बहता पानी ॥ -1- युग युग से मैं बहती आई, नील गगन के नीचे, सदियो से ये मेरी धारा, ये प्यार की धरती सींचे, मेरी लहर लहर पे लिखी है मेरी लहर लहर पे लिखी है इस देश की अमर कहानी, मानो तो मैं गंगा माँ हूँ, ना मानो तो बहता पानी ॥ हरी ॐ, हरी ॐ, हरी ॐ॥ हरी ॐ, हरी ॐ, हरी ॐ॥ -2- कोई वजब करे मेरे जल से, कोई वजब करे मेरे जल से, कोई मूरत को नहलाए, कही मोची चमड़े धोए, कही पंडित प्यास बुझाए, ये जात धरम के झगड़े ओ, ये जात धरम के झगड़े, इंसान की है नादानी, मानो तो मैं गंगा मा हूँ, ना मानो तो बहता पानी ॥ हर हर गंगे हर हर गंगे ॥ हर हर गंगे हर हर गंगे ॥ -3- गौतम अशोक अकबर ने, यहा प्यार के फूल खिलाए, तुलसी ग़ालिब मीरा ने, यहा ज्ञान के दिप जलाए, मेरे तट पे आज भी गूँजे, मेरे तट पे आज भी गूँजे, नानक कबीर की वाणी मानो तो मैं गंगा मा हूँ, ना मानो तो बहता पानी ॥ मानो तो मैं गंगा माँ हूँ, ना मानो तो बहता पानी, मानो तो मैं गं

भागीरथी माँ गंगा जी का अवतरण

चित्र
भागीरथी गंगावतरण  युधिष्ठिर ने लोमश ऋषि से पूछा, "हे मुनिवर! राजा भगीरथ गंगा को किस प्रकार पृथ्वी पर ले आये? कृपया इस प्रसंग को भी सुनायें।" लोमश ऋषि ने कहा, "धर्मराज! इक्ष्वाकु वंश में सगर नामक एक बहुत ही प्रतापी राजा हुये। उनके वैदर्भी और शैव्या नामक दो रानियाँ थीं। राजा सगर ने कैलाश पर्वत पर दोनों रानियों के साथ जाकर शंकर भगवान की घोर आराधना की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शंकर ने उनसे कहा कि हे राजन्! तुमने पुत्र प्राप्ति की कामना से मेरी आराधना की है। अतएव मैं वरदान देता हूँ कि तुम्हारी एक रानी के साठ हजार पुत्र होंगे किन्तु दूसरी रानी से तुम्हारा वंश चलाने वाला एक ही सन्तान होगा। इतना कहकर शंकर भगवान अन्तर्ध्यान हो गये। "समय बीतने पर शैव्या ने असमंज नामक एक अत्यन्त रूपवान पुत्र को जन्म दिया और वैदर्भी के गर्भ से एक तुम्बी उत्पन्न हुई जिसे फोड़ने पर साठ हजार पुत्र निकले। कालचक्र बीतता गया और असमंज का अंशुमान नामक पुत्र उत्पन्न हुआ। असमंज अत्यन्त दुष्ट प्रकृति का था इसलिये राजा सगर ने उसे अपने देश से निष्कासित कर दिया। फिर एक बार राजा सगर ने अश्वमेघ

गंगा दशहरा : पवित्र गंगा के पृथ्वी पर अवतरण का पर्व

चित्र
गंगा दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है ज्येष्ठ शुक्ला दशमी को दशहरा कहते हैं गंगा का पृथ्वी पर आगमन गंगा दशहरा का पर्व  मान्यता है कि राजा भगीरथ को जब अपने पूर्वजों का तर्पण करना था, तो उन्होंने गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए कठोर तप किया था। पुराणों के अनुसार उन्हीं के अनुरोध पर मां गंगा भगवान विष्णु के चरणों से निकली और भगवान शिव की जटाओं में समाई थीं। इसके बाद पुन: तप करने पर भगवान शिव ने अपनी एक जटा को पृथ्वी पर खोला था। तब से मां गंगा का अवतरण पृथ्वी पर माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान करने से हजारों अश्वमेघ यज्ञों के समान पुण्य फल मिलता है।  शास्त्रों में वर्णित है कि यत्र बहूना योगा: सा ग्राहा।। अर्थात् जहां ज्यादा योग हों वहीं ग्रहण करें, लेकिन इन दोनों दिन ही पांच-पांच योग रहेंगे। इसलिए दोनों दिन समान रूप से पुण्य लाभ कमाया जा सकता है।  सबसे पवित्र नदी गंगा के पृथ्वी पर आने का पर्व है- गंगा दशहरा  मनुष्यों को मुक्ति देने वाली गंगा नदी अतुलनीय हैं। संपूर्ण विश्व में इसे सबसे पवित्र नदी माना जाता है। राजा भगीरथ ने इसके लिए वर्षो तक तपस्या की थी। ज्येष्

The Modi is the brand of strong nation द मोदी इज द ब्रांड ऑफ़ स्ट्रांग नेशन

चित्र
  मोदी मजबूत राष्ट्र का ब्रांड है द मोदी इज द ब्रांड ऑफ़ स्ट्रांग नेशन भारत को अपना स्वदेशी संसद भवन  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की सबसे महत्वपूर्ण सौगातों में देश को अपना स्वदेशी संसद भवन प्रदान करना महती उपलब्धि है जो एतिहासिक भी है। और प्रेरणादायी भी है।  - दुनिया का सबसे मजबूत राष्ट्रध्वज तिरंगा बना ! - चीन और पाकिस्तान से भिडनें व लडनें का माद्दा दिखा कर बता दिया कि भारत लकड़ी से भी शेर मार सकता है। - धारा 370 को समाप्त करके जम्मू और कश्मीर को राष्ट्र की मुख्य धारा में लानें का महान साहसिक कार्य जो युगों युगों तक मोदी सरकार को महान बनाये कहेगा। यह इस सरकार की सबसे बड़ी उयलब्धि है। - विश्व में सबसे बडा कोरोना वेक्सीनेशन कार्यक्रम और वह भी शिकायत रहित । यह पूरे विश्व में भारत के बाहर कहीं नहीं हुआ कि इतना बडा कार्यक्रम शिकायत र्फी हो गया हो। वर्ना 10 से 15 प्रतिशत शिकायतें इस तरह के कार्यक्रम में आती ही हैं। - मोदी सरकार देश के जन धन को यूं ही लुटानें में विश्वास नहीं रखती, मीडिया पर धन लुटाना कई दसकों की परम्परा बन गई थी। मोदी सरकार नें उसे रोका और मीडिया से भी अच्छे संबंध भी रख

नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित : माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संबोधन का मूल पाठ

चित्र
नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित करने के समारोह के मौके पर  माननीय नरेन्द्र मोदी जी  प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ 28 May, 2023 लोकसभा के स्पीकर आदरणीय श्री ओम बिरला जी, राज्य सभा के उप सभापति श्री हरिवंश जी, माननीय सांसदगण, सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, विशिष्ट अतिथि, अन्य सभी महानुभाव, और मेरे प्यारे देशवासियों! हर देश की विकास यात्रा में कुछ पल ऐसे आते हैं, जो हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं। कुछ तारीखें, समय के ललाट पर इतिहास का अमिट हस्ताक्षर बन जाती हैं। आज 28 मई, 2023 का ये दिन, ऐसा ही शुभ अवसर है। देश आजादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अमृत महोत्सव में भारत के लोगों ने अपने लोकतंत्र को संसद के इस नए भवन का उपहार दिया है। आज सुबह ही, संसद भवन परिसर में, सर्वपंथ प्रार्थना हुई है। मैं सभी देशवासियों को भारतीय लोकतन्त्र के इस स्वर्णिम क्षण की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। साथियों, ये सिर्फ एक भवन नहीं है। ये 140 करोड़ भारतवासियों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है। ये विश्व को भारत के दृढ संकल्प का संदेश देता हमारे लोकतंत्र का मंदिर है। ये नया संसद भवन, योजना को यथार्थ

प्रधानमंत्री मोदी जी के 9 साल पूरे होने पर, पूरे जून माह में चलेगा महासंपर्क अभियान 9 Years Of PM Modi

चित्र
प्रधानमंत्री  मोदी जी के 9 साल पूरे होने पर, पूरे जून माह में चलेगा महासंपर्क अभियान कोटा 28 मई। भाजपा स्टेशन मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक, जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी के मुख्य मार्गदर्शन में रविवार को रंगेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में सुबह 11 बजे से हुई, जिसमें मन की बात कार्यक्रम नये संसद भवन का लोकार्पण एवं मंडल कार्यसमिति सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी नें कहा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दिन प्रतिदिन विकास एवं सम्मान  के नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होनें पर भाजपा कि और से कोटा शहर में महासंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक चलाया जायेगा . सोनी ने कहा भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकने के लिए कटिबद्ध है और बिजली पर लगातार लगाये गये सरचार्ज का निरंतर विरोध किया जायेगा। सोनी नें कहा 31 मई को अजमेर में प्रधानमंत्री मोदीजी के विशाल सभा में कोटा शहर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं सहित सम्मिलित होगी। भाजपा के प्रदेश सहसंयोजक मीडिया संपर्क विभाग अरविन्द सिसोदि

सबल समाज से अच्छे-अच्छे उद्दण्ड कांपते हैं - सावरकर जी

चित्र
भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकार की जयंती के अवसर पर भारत की नव निर्मित स्वदेशी संसद भवन का लोकार्पण हो रहा है। भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण भारतहित चिन्तक सरकार चल रही है। इसीलिये यह शुभ अवसर देश को प्राप्त हुआ ।  - अरविन्द सीसौदिया नामर्दी के बुतों को चौराहों से उतार फैंकना होगा, देश को दिशा दे सकें, वें तस्वीरें लगानी होगी। उन विचारों को खाक पढ़े, जो कायरता में डूबे हों, पढें वह,जो ज्वालामुखी सा तेज हर ललाट पर लाये। स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों की भूमिका न केवल महत्वपूर्ण थी, अपितु अंग्रेजों की असल नींद हराम  इसी रास्ते पर चले महान योद्धाओं ने की थी। स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर इस यशस्वी श्रृंखला की एक प्रमुख कडी थे। उनके ओजस्वी लेखन से ब्रिटिश सरकार कांपती थी। उन्हंे राजद्रोह के अपराध में, दो जन्मों की कैद की सजा सुनाई गई थी, अर्थात कम से कम 50 वर्ष उन्हें काले पानी की जेल में कोल्हू फेरते-फेरते और नारियल की रस्सी बनाते-बनाते बिताने थे। महाराष्ट्र के नासिक जनपद में एक छोटा सा स्थान भगूर है। इसी में दामोदर पंत स

राजस्थान और कोटा-बूंदी के लिये विशिष्ट गौरवशाली ऐतिहासिक उत्सव है नये संसद भवन का लोकार्पण - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
  राजस्थान और कोटा-बूंदी  के लिये विशिष्ट गौरवशाली ऐतिहासिक उत्सव है नये संसद भवन का लोकार्पण - अरविन्द सिसोदिया 27 मई कोटा । समाज सेवा , विभिन्न धार्मिक संस्थाओं से जुड़े वरिष्ठ राजनेता एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संयोजक मीडिया सम्पर्क विभाग अरविन्द सिसोदिया नें भारत के नये संसद भवन के लोकार्पण पर्व (28 मई ) को लेकर कहा है कि “ यह शुभ अवसर संपूर्ण विश्व में भारत को गौरवान्वित कर रहा  है , वहीं  राजस्थान और कोटा - बूंदी  को विशेष ऐतिहासिक हर्ष एवं उत्सव का पर्व है, क्यों कि आगे सदियों तक चलने वाले इस महान व अद्भुत निर्माण वास्तु देश को समर्पित करने में कोटा- बूंदी से सांसद एवं लोकसभा के माननीय अध्यक्ष ओम बिरला का नेतृत्व,मार्गदर्शन एवं सहभागिता हमें गौरवान्वित करती है।   सिसोदिया ने कहा “ भारत नें सदियों की गुलामी देखी है, उसे अपनी स्वदेशी संसद भवन आजादी के साथ ही मिलना चाहिए था किन्तु इसे मिलने में भी 75 वर्ष का समय लग गया है। राष्ट्रीय गौरव के इस महान निर्माण में कोटा के सपूत ओम जी बिरला का योगदान होना हमें गौरवान्वित करता है। उन्होनें कहा भारत को स्वाभिमान से भर देने वाली ,