संदेश

अगस्त, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कविता - कौन कहता है वह आंदोलन था

कविता -  सुनो आराजकताई सुरक्षा प्रहरी का  भी राष्ट्रधर्म है - अरविन्द सिसोदिया 9414180151  कौन कहता है वह आंदोलन था, वह तो संसद पर अराजकता का आक्रमण था। मत इसको कमतर आंको, यह षड्यंत्र महाभयंकर था। अपराधी थे, दंगाई थे, अराजक थे, तभी तो रक्त बहा, वर्दी फट गई ! हेलमेट भी चकनाचूर हुए, गिरे हुए प्रहरी को भी पैरों तले रौंदा गया, यह कैसा विरोध प्रदर्शन था ,   जिसमें हजारों अपराधियों को भरा गया। पर सुन लो — सुरक्षा प्रहरी यदि शस्त्र उठाए, तो वह क्रोध नहीं, कर्तव्य होता है। जब संसद पर संकट मंडराए, तो रण ही उसका राष्ट्रधर्म होता है। वह प्रहरी है, कोई दर्शक नहीं, जो चुपचाप अपमान सह जाएगा। भारत माँ की संसद पर जो वार करेगा, तो प्रहरी सिंह-गर्जन बनकर महाकाल बन जाएगा। ढाल उठी तो राष्ट्र बचा, दंड उठा तो संविधान बचा। सीना तान जो प्रहरी डटा, उससे भारत का सम्मान बचा। आत्मरक्षा उसका भी अधिकार है, राष्ट्ररक्षा उसका भी संकल्प है। जो तिरंगे की ओर बढ़ेगा, उसको प्रतिउत्तर ही कर्तव्य का संकल्प है। याद रखो, यह वही धरा है जहाँ प्रताप ने शीश झुकाया नहीं, जहाँ शिवाजी ने स्वराज रचा, जहाँ भगतस...

देश चाहता है कि 'कॉकरोज' और जंतर-मंतर हिंसा में विदेशी टूलकिट का पूरा सच सामने आए – अरविन्द सिसोदिया

देश चाहता है कि 'कॉकरोज' और जंतर-मंतर हिंसा में विदेशी टूलकिट का पूरा सच सामने आए – अरविन्द सिसोदिया कोटा, 1 अगस्त। राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्यासी एवं वरिष्ठ बुद्धिजीवी अरविन्द सिसोदिया ने कहा है कि देश की जनता अब 'कॉकरोज जनता पार्टी' से जुड़े घटनाक्रम और जंतर-मंतर से शुरू होकर संसद क्षेत्र तक पहुंची हिंसक घटनाओं के पूरे सच को जानना चाहती है। उनका कहना है कि यदि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे विदेशी डिजिटल नेटवर्क, संदिग्ध फंडिंग, संगठित टूलकिट या भारत विरोधी शक्तियों की किसी भी स्तर पर भूमिका रही है, तो उसे बिना किसी राजनीतिक दबाव के देश के सामने लाया जाना चाहिए। सिसोदिया ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत की संप्रभुता किसी भी लोकतांत्रिक बहस से ऊपर हैं। लोकतंत्र में विरोध और असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन यदि किसी आंदोलन की आड़ में हिंसा, अराजकता, सरकारी संस्थानों पर हमला, सुरक्षा बलों पर आक्रमण या विदेशी प्रभाव की आशंका पैदा होती है, तो उसकी गहन और निष्पक्ष जांच राष्ट्रीय दायित्व बन जाती है। उन्होंने कहा कि 'कॉकरोज जनता पार्टी' क...