देश को भीतर से तोड़ने, लड़ाने और भटकाने के षड्यंत्र, देशवासी आपसी एकजुटता से विफल करें - इन्द्रेश कुमार



देश को भीतर से तोड़ने, लड़ाने और भटकाने के षड्यंत्र, देशवासी आपसी एकजुटता से विफल करें - इन्द्रेश कुमार

कोटा, 6 अगस्त। भारत-तिब्बत सहयोग मंच की केंद्रीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक बुधवार रात्रि को सम्पन्न हुई। बैठक में अगस्त माह में आयोजित होने वाले श्रावण संकल्प, कैलाश मानसरोवर मुक्ति यात्रा, 9 अगस्त भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति, 14 अगस्त विभाजन विभीषिका दिवस, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तथा रक्षाबंधन पर्व से जुड़े मंच के विभिन्न कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही नवंबर माह में आयोजित होने वाली अरुणाचल प्रदेश-तिब्बत सीमा तक प्रस्तावित तवांग यात्रा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का मुख्य मार्गदर्शन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं मंच के मार्गदर्शक इन्द्रेश कुमार ने किया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एस.के. शर्मा ने की। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज गोयल एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकिशोर पसारी के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र कामदार के संचालन में सम्पन्न हुई इस बैठक में कोटा से प्रांतीय अध्यक्ष अरविन्द कौशल, प्रांतीय महामंत्री अरविन्द सिसोदिया, जिला अध्यक्ष कुंजबिहारी गौतम तथा प्रांतीय सोशल मीडिया संयोजक हुकमत सिंह झाला ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए मंच के मार्गदर्शक इन्द्रेश कुमार ने कहा, "प्रत्येक भारतवासी के मन में 'नेशन फर्स्ट, नेशन ऑलवेज' का भाव होना चाहिए। देशहित के प्रत्येक मुद्दे पर सक्रियता के साथ राष्ट्र के पक्ष में खड़ा होना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।"

उन्होंने कहा, "विदेशी धन से संचालित षड्यंत्र युवा पीढ़ी को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में युवाओं को सही दिशा देना और उन्हें भटकने से बचाना समाज का कर्तव्य है।"

उन्होंने कहा, "देश को भीतर से तोड़ने, लड़ाने और भटकाने के षड्यंत्र सफल न हों, इसके लिए आपसी एकजुटता, पारस्परिक सम्मान और निरंतर संवाद बनाए रखना आवश्यक है।"

इन्द्रेश कुमार ने कहा, "नेकी और बदी का संघर्ष अनादि काल से चला आ रहा है और भविष्य में भी चलता रहेगा। ऐसे समय में हमें सदैव राष्ट्रहित और समाजहित के पक्ष में खड़े रहते हुए निरंतर सजग रहना होगा।"
उन्होंने कहा, "ब्रिटिश सहित विदेशी आक्रांताओं ने अपनी सत्ता स्थापित करने के लिए देशवासियों पर अनेक अत्याचार किए। स्वतंत्रता सेनानियों ने अनगिनत बलिदान दिए। उन संघर्षों और बलिदानों को केवल स्मरण ही नहीं करना चाहिए, बल्कि नई पीढ़ी को भी उनके बारे में सही जानकारी देकर प्रेरित करना चाहिए।"

उन्होंने आह्वान किया कि स्वतंत्रता पर्व के अवसर पर 'घर-घर तिरंगा' अभियान के साथ गांवों, खेतों और खलिहानों तक तिरंगा फहराया जाए।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज गोयल ने सभी कार्यक्रमों को उत्साहपूर्वक आयोजित करने का आव्हान किया।

भवदीय

अरविन्द सिसोदिया
प्रांतीय महामंत्री
भारत-तिब्बत सहयोग मंच
मो. 9414180151

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

तीन जन्मों की याद : स्वर्णलता तिवारी

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

दंदरौआ धाम , जहां हनुमानजी करते हैं इलाज dandrauasarkar doctor-hanuman Ji

खींची राजवंश : गागरोण दुर्ग

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

हिन्दु भूमि की हम संतान नित्य करेंगे उसका ध्यान

"जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है"।