भाजपा गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध:— मदन राठौड़
प्रेस विज्ञप्ति सादर प्रकाशनार्थ भाजपा गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध:— मदन राठौड़ ...................... भाजपा राज में किसानों को किसान सम्मान निधि के तौर पर मिलें 17 हजार करोड़ रुपए:— मदन राठौड़ ........................ भाजपा का प्रयास पंचायतों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को मिले बढ़ावा:— मदन राठौड़ ............................. जयपुर 21 अक्टूबर 2026। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। किसानों को आर्थिक सहायता, ब्याजमुक्त फसली ऋण, प्राकृतिक आपदाओं में राहत तथा कृषि निवेश के अवसर उपलब्ध करवाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव केवल जनप्रतिनिधियों के चयन की प्रक्रिया नहीं हैं, बल्कि गांवों के विकास, किसानों की खुशहाली और ग्रामीण राजस्थान के भविष्य को नई दिशा देने का अवसर हैं। भाजपा का संकल्प है कि गांवों में विकास क...