कांग्रेस अपने 'विफल नेता' को थोपे रखने के लिए बार-बार चुनाव आयोग को बना रही निशाना - अरविन्द सिसोदिया


कांग्रेस अपने 'विफल नेता' को थोपे रखने के लिए बार-बार चुनाव आयोग को बना रही निशाना - अरविन्द सिसोदिया
कोटा 28 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी, कोटा संभाग के मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा चुनाव आयोग पर किए जा रहे बेबुनियाद हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये कहा हे कि " कांग्रेस पार्टी अपने "विफल नेता"  के नेतृत्व को बार-बार पार्टी,कार्यकर्ताओं और देश पर थोपे रखने के लिए देश की निष्पक्ष संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने, झूठ फैलाने और भ्रम उत्पन्न करने की नौटंकी करती रहती है। जिसे भारत की जनता भी अच्छी तरह समझ चुकी है।"
भाजपा संभाग संयोजक सिसोदिया ने कहा कि " आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को अपनी जमीन खिसकती हुई स्पष्ट दिखाई दे रही है। पार्टी को अपनी करारी हार का पूरा अंदेशा हो चुका है, इसलिए संभावित हार का ठीकरा किसी और पर फोड़ने के लिए अभी से चुनाव आयोग को निशाना बनाया जा रहा है। यह विपक्ष की हताशा और राजनीतिक नौटंकी के अलावा कुछ नहीं है।" 

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि " जब भी कांग्रेस चुनाव हारती है, वह कभी ईवीएम पर सवाल उठाती है तो कभी निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर उंगली उठाती है। जबकि देश की जनता अधिकांश राज्यों में उन्हे टाटा वाय वाय कर चुकी है। अपनी  नाकामियों और अस्वीकार्यता को छिपाने के लिए कांग्रेस जबरदस्ती ही, हर बार संवैधानिक गरिमा को ठेस पहुंचाती है।"
सिसोदिया नें कहा कि " कांग्रेस अराजकता के रास्ते सत्ता हथियाने के प्रयत्न करने के रास्ते पर निकल चुकी है, वह लोकतंत्र विरोधी नक्सलवाद उत्पन्न करना चाहती है। भारत की जनता किसी भी लोकतंत्र विरोधी कृत्य को कभी सफल नहीं होनें देगी। "

सिसोदिया ने कहा कि " देश की जनता जागरूक है और वह विपक्ष की इस नकारात्मक राजनीति को भली-भांति समझती है। चुनाव आयोग एक स्वायत्त और निष्पक्ष संस्था है, जिस पर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था टिकी हुई है। इस पर बार-बार बेबुनियाद आरोप लगाना देश के लोकतंत्र का अपमान है।" 

भवदीय,
अरविन्द सिसोदिया
संभाग मीडिया संयोजक, 
भारतीय जनता पार्टी, कोटा संभाग 
मोबाईल - 9414180151








टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

हिन्दू श्राद्ध पक्ष : Pitra Paksha

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

श्री अनन्त चतुर्दशी महोत्सव कोटा राजस्थान Shri Anant Chaturdasi Festival Kota Rajasthan

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की चुनावी व्यवस्था ने बनाया वैश्विक प्रभाव, ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देना चाहिए : अरविन्द सिसोदिया ECI

कांग्रेस की सुनिश्चित हार की जवाबदेही से बचने की नौटंकी, चुनाव आयोग पर झूठा दोषारोपण : अरविन्द सिसोदिया

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'