एक निरंतर प्रवाहमान सभ्यता, संस्कृति और जीवन पद्धति

सनातन : एक निरंतर प्रवाहमान सभ्यता, संस्कृति और जीवन पद्धति

इस संसार में तर्क-वितर्क और कुतर्क एक सतत प्रक्रिया हैं और मानव स्वभाव का हिस्सा भी। इस पूरे ब्रह्मांड में परमाणु के इलेक्ट्रॉन से लेकर संपूर्ण ब्रह्मांड की आकाशगंगाओं तक, तमाम संरचनाएँ गतिमान और गतिशील हैं। इसलिए सब कुछ निरंतर बदलता रहता है, चलता रहता है और गतिमान रहता है।

यदि हम अपनी पृथ्वी की बात करें तो इसके अस्तित्व को अरबों वर्ष हो चुके हैं। संधि काल को छोड़ भी दिया जाए, तो भी मानव सभ्यता को अस्तित्व में आए लगभग दो अरब वर्ष नहीं, बल्कि हजारों वर्ष हो चुके हैं। इस अवधि में मानव सभ्यता शून्य से शिखर तक और शिखर से शून्य तक अनेकों बार आती-जाती रही है।

रामचरितमानस का एक प्रसंग है। जब भगवान श्रीराम अपने लोक को वापस लौटने की तैयारी कर रहे होते हैं, तब हनुमान जी को अपने पास से हटाने के लिए एक युक्ति करते हैं। भगवान श्रीराम अपने हाथ की अंगूठी गिरा देते हैं और हनुमान जी से उसे ढूँढ़कर लाने के लिए कहते हैं।

जिस स्थान पर अंगूठी गिरती है, वहाँ हनुमान जी सूक्ष्म शरीर धारण करके उस अंगूठी को ढूँढ़ते-ढूँढ़ते नागलोक पहुँच जाते हैं। नागलोक में पहुँचने पर उन्हें अंगूठियों का एक ढेर मिलता है। वे सभी अंगूठियाँ भगवान श्रीराम की अंगूठी जैसी ही होती हैं। हनुमान जी असमंजस में पड़ जाते हैं और समझ नहीं पाते कि इनमें से भगवान श्रीराम की अंगूठी कौन-सी है।

तब वे नागदेवता से पूछते हैं, "यहाँ अभी एक अंगूठी गिरी थी। वह भगवान श्रीराम की है। क्या आप बता सकते हैं कि वह कौन-सी है?"

नागदेवता इसके उत्तर में हनुमान जी से कहते हैं कि एक निश्चित कालावधि के बाद इस स्थान पर एक अंगूठी आकर गिरती है और ठीक उसी अंगूठी के पीछे एक वानर आकर यही प्रश्न करता है कि भगवान श्रीराम की अंगूठी कौन-सी है। ऐसी अंगूठियों के आगमन और ऐसे वानर के इस प्रश्न की संख्या इतनी हो चुकी है कि यहाँ अंगूठियों का यह ढेर बार-बार की पुनरावृत्ति का साक्षी बन चुका है।

नागदेवता के इस रहस्यमय उत्तर को सुनकर हनुमान जी समझ जाते हैं कि उनके भगवान श्रीराम अपने धाम को प्रस्थान कर गए हैं और उन्हें अपने साथ नहीं ले जाना चाहते थे। इसलिए उन्हें यहाँ छोड़ गए हैं। इसी दुखी अवस्था में हनुमान जी नागलोक से वापस पृथ्वी लोक पर लौट आते हैं।

यह कथा बहुत ही गूढ़ है और एक ऐसे तथ्य की ओर संकेत करती है कि जिस प्रकार एक निश्चित कालावधि के बाद दिन का उगना, दिन का ढलना, रात का आना और फिर दिन का उगना एक निरंतर प्रक्रिया है, उसी प्रकार इस पृथ्वी और ब्रह्मांड के अरबों-खरबों वर्षों के लंबे कालखंड में ईश्वर का आगमन और उनकी लीलाएँ भी बार-बार होती रहती हैं।

इस प्रकार के लंबे वृत्तांत, ऐसी विराट कल्पना और ऐसे गहन सत्य को जानने, समझने तथा उनका अनुसंधान करने की कोशिश जिस संस्कृति और मानव सभ्यता ने की, उसे सनातन कहा जाता है। और इसका नाम सनातन इसलिए है, क्योंकि यह सदैव नूतनता को ग्रहण करते हुए आगे बढ़ती रही है।

यह इतनी प्राचीन और इतनी लंबी कालावधि वाली सभ्यता है कि इसे किसी एक सन, संवत् या अन्य कालगणना के आधार पर स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं किया जा सकता। बल्कि यह निरंतर स्मृतियों के माध्यम से अपने अतीत को याद रखने की परंपरा है। इसमें कुछ महत्वपूर्ण परिस्थितियों और स्थितियों को जनसामान्य में आस्था, प्रचार-प्रसार और मान्यताओं के माध्यम से पीढ़ी-दर-पीढ़ी एक प्रकार के डेटा के रूप में सुरक्षित रखने की परंपरा रही है। इसी परंपरा में भगवान श्रीराम का चरित्र भी सम्मिलित है।

सनातन ग्रंथों को जब गंभीरता से पढ़ा जाता है, तो उनमें यह स्पष्ट होता है कि राम अनेक हैं, अर्थात् राम का अवतरण बार-बार हुआ है। यदि गंभीरता से विचार करें और स्वयं जानने-समझने की कोशिश करें, तो मनुष्य जीवन भी बार-बार, न जाने कितने करोड़ों बार घटित होता है।

कुल मिलाकर, एक विराट संस्कृति, एक अत्यंत प्राचीन सभ्यता और इन सबसे ऊपर उठकर एक मानव जीवन पद्धति, जिसे एक आदर्श मानव जीवन पद्धति भी कहा जा सकता है, यही सनातन है।

इसमें वैदिक काल भी आया, सनातन परंपरा भी आई, मध्ययुग भी आया, वर्तमान भी है और आने वाला भविष्य भी होगा। यह सब निरंतरता का हिस्सा है और यह क्रम चलता रहेगा।

सुई की नोक कसे करोड़ो गुणा कम बुद्धि वाला मनुष्य यदि सब कुछ समझना चाहे, जानना चाहे, कहना चाहे और बताना चाहे, तो यह संभव ही नहीं है। विशाल और विराट का विश्लेषण मनुष्य की क्षमता से परे है। 

सनातन सभ्यता की कुछ बातें, जिन्हें आधुनिक अनुसंधानों से जोड़कर देखा जाता है

सनातन सभ्यता से जुड़ी कुछ बातें ऐसी हैं, जिन्हें अनजाने में ही नासा और अन्य वैज्ञानिक अनुसंधानों द्वारा सही सिद्ध किए जाने के दावे किए जाते रहे हैं। इनमें सरस्वती नदी, रामसेतु और गुजरात के समुद्र में डूबी हुई प्राचीन नगरी द्वारका प्रमुख हैं।

1. सरस्वती नदी

नासा द्वारा सैटेलाइट के माध्यम से अनेकों प्रकार के चित्र और अनुसंधान किए जाते रहते हैं। इसी क्रम में नासा ने भारत भूमि का एक चित्र लिया, जिसमें हिमालय की शिवालिक पहाड़ियों से लेकर गुजरात की खंभात की खाड़ी तक एक ऐसी नदी के प्रवाह का पता लगाया गया, जिसकी चौड़ाई कभी लगभग 8 किलोमीटर बताई जाती थी और जो वर्तमान में नदी के रूप में अस्तित्व में नहीं है, अर्थात् किसी समय लुप्त हो गई। यही वह सरस्वती नदी है, जिसका उल्लेख वेदों में मिलता है, किंतु जो वर्तमान में लुप्त है।

2. रामसेतु

इसी तरह नासा ने एडम ब्रिज अर्थात् रामसेतु के बारे में भी साढ़े 17 लाख वर्ष पूर्व का होने का दावा किया था। किंतु जैसे ही यह दावा रामचरितमानस में वर्णित रामसेतु को प्रमाणित करने लगा, तो उसे हटा दिया गया।

यह तो हिंदू कालगणना से ही स्पष्ट है कि भगवान श्रीराम का जन्म लाखों वर्ष पूर्व हुआ था, क्योंकि उनका जन्म त्रेतायुग 12,96,000 वर्ष की कालावधि के मध्य में कभी हुआ। त्रेतायुग के बाद 8 लाख 64 हजार वर्ष का द्वापरयुग बीत चुका है और वर्तमान कलियुग के भी लगभग 5 हजार 128  वर्ष गुजर चुके हैं।

अर्थात त्रेतायुग का प्रारंभ: आज से 21,68,228 वर्ष पहले और समाप्ति: आज से 8,72,228 वर्ष पहले हुआ। ( 7/11/2026 की तारीख से ) इस तरह 17.5 लाख वर्ष पूर्व की अवधारणा प्रमाणित मानी जा सकती है।

3. समुद्र में डूबी हुई द्वारका नगरी

इसी तरह एक सर्वेक्षण में गुजरात के समुद्र के अंदर हजारों वर्ष पूर्व की एक बसी हुई नगरी के अवशेष मिले हैं। माना जाता है कि यह भगवान श्रीकृष्ण के समय की द्वारका नगरी है।

4. दीपावली और ऋतुचक्र

भारत में दीपावली का पर्व लाखों वर्ष पूर्व से मनाया जाता है। इस पर्व को शरद ऋतु के प्रारंभ में रावण-वध की स्मृति में दशहरे के रूप में और दीपावली को भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन के उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

कई लोग इस पर प्रश्न उठाते हैं। किंतु जब हम पृथ्वी की गति, अपनी धुरी पर उसके घूमने और उससे बनने वाले शरद, ग्रीष्म तथा वर्षा ऋतु के चक्र को समझते हैं, तो यह विचार सामने आता है कि यदि हम इन ऋतुचक्रों को साढ़े 17 लाख वर्ष पूर्व की कालावधि में ले जाएँ, तो भगवान श्रीराम के लौटने का समय भी शीत ऋतु में ही आता है। अर्थात् दशहरे और दीपावली के पर्व भी इस मान्यता को प्रमाणित करते हैं कि भगवान श्रीराम का जन्म लाखों वर्ष पूर्व हुआ था और रामचरितमानस में वर्णित घटनाएँ पूरी तरह सत्य हैं।

निष्कर्ष

अर्थात् अल्पबुद्धि से जो लोग भारतीय संस्कृति, भारतीय तीज-त्योहारों और भारतीय सभ्यता पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं, उन्हें इस सृष्टि के गहन अध्ययन और उन अनुसंधानों तक पहुँचना चाहिए, जहाँ वास्तविक सत्य को जानने-समझने का प्रयास किया जाता है।

वर्तमान के एक हजार या पंद्रह सौ वर्ष कभी भी दो अरब वर्ष लंबी सभ्यता के आधार, उसके आविष्कारों, उसके उत्थान और पतन तथा शिखर से शून्य और शून्य से शिखर तक पहुँचने जैसी विपरीत परिस्थितियों को पूरी तरह समझने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकते।

और इसलिए अल्पबुद्धि वाले व्यक्तियों को न तो अल्पबुद्धि से प्रश्न उठाने चाहिए और न ही अपनी सीमित समझ के आधार पर राय देनी चाहिए। किसी भी प्राचीन सभ्यता को समझने के लिए उसके व्यापक कालखंड, उसकी परंपराओं, उसके ग्रंथों और उसके ज्ञान-विज्ञान का गंभीर अध्ययन आवश्यक है।

=====
हिंदू काल गणना (चक्र) के अनुसार, त्रेता युग आज (वर्ष 2026) से लगभग 21,68,228 वर्ष पूर्व प्रारंभ हुआ था और लगभग 8,72,228 वर्ष पूर्व समाप्त हुआ था।
इसकी गणना इस प्रकार की जाती है:
• कुल अवधि: त्रेता युग की कुल अवधि 12,96,000 वर्ष थी।
• त्रेता युग कब समाप्त हुआ? त्रेता युग के बाद द्वापर युग (8,64,000 वर्ष) और फिर कलियुग (जिसके ~5,128 वर्ष बीत चुके हैं) आता है। इस तरह द्वापर युग और कलियुग के बीते समय को जोड़ने पर (8,64,000 + 5,128) त्रेता युग 8,72,228 वर्ष पूर्व समाप्त हुआ था।
• त्रेता युग कब प्रारंभ हुआ? समाप्ति के समय में त्रेता युग की अपनी अवधि (12,96,000 वर्ष) जोड़ने पर, यह आज से लगभग 21,68,228 वर्ष पूर्व प्रारंभ हुआ था।
संक्षेप में समयरेखा (Timeline):
• प्रारंभ: आज से 21,68,228 वर्ष पहले
• समाप्ति: आज से 8,72,228 वर्ष पहले
========

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

‘फ्रीडम टु पब्लिश’ : सत्य पथ के बलिदानी महाशय राजपाल

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

कांग्रेसराज में ही दसकों तक भारत की अर्थव्यवस्था मृत जैसी रही थी, आज मोदीजी का भारत पूरे विश्व में सीना ताने दौड़ रहा है - अरविन्द सिसोदिया

कांग्रेस के राज में ही दसकों तक भारत की अर्थव्यवस्था मृत जैसी रही थी, आज मोदीजी का भारत पूरे विश्व में सीना ताने दौड़ रहा है - अरविन्द सिसोदिया

शेनझेन बैठक पर राहुल गांधी का बयान कूटनीतिक अपरिपक्वता ; 'विश्वमित्र' भारत किसी दबाव में नहीं झुकता - अरविन्द सिसोदिया

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी

खींची राजवंश : गागरोण दुर्ग

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे