प्रेस विज्ञप्ति
'वन स्टेट, वन इलेक्शन' की ऐतिहासिक पहल से राजस्थान ने देश को दिखाई राह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई के पात्र - अरविन्द सिसोदिया
कोटा, 23 नवंबर 2026। राजस्थान में 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' की ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल के तहत प्रदेश के नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव एक ही चक्र में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भारतीय जनता पार्टी, कोटा संभाग के मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं राजस्थान के प्रशासनिक तंत्र को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए इसे राजस्थान के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, साहसिक निर्णय और प्रशासनिक कुशलता का परिचय देते हुए राजस्थान को बार-बार चुनावों से उत्पन्न शासनगत व्यवधानों एवं अनावश्यक अतिरिक्त खर्चों से मुक्ति दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
सिसोदिया ने कहा कि चुनाव परिणामों से इतर यह अवसर केवल ऐतिहासिक पहल के लिए बधाई संदेश नहीं है, बल्कि सुशासन की निरंतरता, विकास की निर्बाध गति, प्रशासनिक दक्षता और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रीय विजन के समर्थन में राजस्थान की यह पहल पूरे देश को एक सशक्त राजनीतिक संदेश देने वाली बन गई है।
अरविन्द सिसोदिया ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव जनता जनार्दन की सर्वोच्च अभिव्यक्ति और जनादेश का पवित्र पर्व होते हैं, जिनका सम्मान करना ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की गरिमा और मर्यादा है। दलगत दृष्टि से चुनावों में हार-जीत एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। किन्तु जनहित ही मूल लक्ष्य होता है।
सिसोदिया ने कहा कि चुनावों का बार-बार अलग-अलग समय पर होना शासन और विकास की निरंतरता के लिए बड़ी चुनौती बनता रहा है। पूर्व में नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव अलग-अलग समय पर कई कई बार में होने से बार-बार आदर्श आचार संहिता लागू होती थी। इससे राज्य सरकार और प्रशासन का ध्यान जनसेवा, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों से हटकर चुनावी प्रक्रियाओं में उलझ जाता था। शासन-प्रशासन के कामकाज में बार-बार ब्रेक लगता था, विकास की गति प्रभावित होती थी और जनहित के कार्यों की निरंतरता बाधित होती थी। यह बार-बार चुनाव की व्यवस्था जनसेवा एवं सुशासन की दृष्टि से नुकसानदायक परंपरा बन चुकी थी, जिससे राजस्थान को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं साहसिक निर्णय से बाहर निकालने की महत्वपूर्ण पहल की है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को साकार करने की दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान मंत्रिमंडल ने निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण, दूरदर्शी और ऐतिहासिक पहल की है। प्रदेश में नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव एक ही समय-चक्र में संपन्न कराकर राजस्थान ने प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रीय विजन की भावना को धरातल पर उतारने की दिशा में उल्लेखनीय एवं साहसिक कदम बढ़ाया है। यह पहल न केवल प्रधानमंत्री जी के विचार को मजबूती प्रदान करती है, बल्कि देश के अन्य राज्यों की सरकारों के लिए भी मार्गदर्शक और प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करती है।
सिसोदिया ने इस ऐतिहासिक सुधार के दूरगामी लाभों को रेखांकित करते हुए कहा कि एकीकृत चुनावी व्यवस्था से अब जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को अधिक निर्बाध गति और निरंतरता मिलेगी। सरकार एवं प्रशासन जनसेवा, सुशासन और विकास के लक्ष्यों पर अधिक केंद्रित होकर कार्य कर सकेंगे। प्रदेश में सड़कों, आधारभूत संरचनाओं, ग्रामीण विकास, शहरी सुविधाओं एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं को बार-बार चुनावी व्यवधानों से जूझना नहीं पड़ेगा, जिससे विकास की गति तेज होगी और आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव संपन्न होने से सरकारी राजकोष पर पड़ने वाले अतिरिक्त वित्तीय भार में उल्लेखनीय कमी आएगी। बार-बार चुनाव कराने में खर्च होने वाले संसाधनों की बचत होगी तथा चुनावी ड्यूटी में बार-बार लगाए जाने वाले शिक्षकों, सरकारी कर्मचारियों और पुलिस बल के समय, श्रम एवं ऊर्जा का बेहतर उपयोग हो सकेगा। इससे प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी, सामान्य सरकारी कामकाज सुचारु रहेगा, कानून-व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी और सरकारी मशीनरी जनसेवा के कार्यों में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेगी।
अरविन्द सिसोदिया ने कहा कि राजस्थान की यह पहल केवल चुनावी व्यवस्था में बदलाव नहीं, बल्कि शासन की कार्यसंस्कृति को अधिक जवाबदेह, विकासोन्मुखी और जनकेंद्रित बनाने वाला महत्वपूर्ण सुधार है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दूरदर्शी नेतृत्व का परिचय देते हुए एक ऐसी व्यवस्था की नींव मजबूत की है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए प्रशासनिक स्थिरता, विकास की निरंतरता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। देश के अन्य राज्यों को भी राजस्थान के इस मॉडल से प्रेरणा लेकर इसे अपनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए, ताकि बार-बार चुनावी व्यवधानों से मुक्ति मिले और सरकारें अधिक समय, ऊर्जा एवं संसाधन जनता की सेवा और विकास के लिए समर्पित कर सकें।
अरविन्द सिसोदिया ने इस लोकतांत्रिक महापर्व को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, बिना किसी विशेष व्यवधान के एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग, प्रशासनिक अमले, सुरक्षा बलों तथा मतदान प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाने वाले प्रदेश के सभी जागरूक मतदाताओं के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।
भवदीय,
अरविन्द सिसोदिया
मीडिया संयोजक, कोटा संभाग
भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान
संपर्क: 9414180151
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें