घुसपैठ पर अंकुश, जनसांख्यिकीय असंतुलन की पहचान, मतदाता सूची में शुद्धता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए "एसआईआर" राष्ट्रहित में आवश्यक — अरविन्द सिसोदिया
लेख
घुसपैठ पर अंकुश, जनसांख्यिकीय असंतुलन की पहचान, मतदाता सूची में शुद्धता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए "एसआईआर" राष्ट्रहित में आवश्यक — अरविन्द सिसोदिया
भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इसकी वास्तविक शक्ति केवल समय पर चुनाव कराने में नहीं, बल्कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता, मतदाता सूची की प्रमाणिकता और प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा में निहित है। मतदाता सूची लोकतंत्र का वह आधार स्तंभ है, जिसके माध्यम से जनता देश की राजनीतिक दिशा और दशा निर्धारित करती है। इसलिए इसका शुद्ध, त्रुटिहीन और अद्यतन होना केवल निर्वाचन आयोग का प्रशासनिक दायित्व भर नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय संप्रभुता और लोकतांत्रिक भविष्य की सुरक्षा के लिए एक अनिवार्य राष्ट्रीय कर्तव्य है।
इसी संदर्भ में निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (एसआईआर - स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न ) के महत्व को समझना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची की व्यापक समीक्षा करना, अपात्र प्रविष्टियों को हटाना और हर वास्तविक भारतीय नागरिक का नाम सूची में सुनिश्चित करना है। राष्ट्रहित में इस व्यवस्था का समर्थन इसलिए जरूरी है, क्योंकि एक पारदर्शी और स्वच्छ मतदाता सूची ही निष्पक्ष लोकतंत्र की प्राथमिक शर्त है।
अवैध घुसपैठ: राष्ट्रीय संप्रभुता और जनसांख्यिकी के लिए गंभीर चुनौती
वर्ष 1947 में देश का विभाजन धार्मिक आधार पर हुआ था। विभाजन के बाद भी एक बड़ी आबादी, जिसने विभाजन के पक्ष में वैचारिक समर्थन दिया था, भारत में ही रह गई। यह स्थिति तत्कालीन समय में भी एक गंभीर विमर्श का विषय थी और आज भी विचारणीय है। इसके पश्चात, 1971 में बांग्लादेश के निर्माण के दौरान उत्पन्न भू-राजनीतिक उथल-पुथल के कारण भारत में बड़े पैमाने पर अवैध प्रवासन (घुसपैठ) हुआ। समय-समय पर यह विषय राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसांख्यिकीय असंतुलन और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए गहरी चिंता का कारण बनता रहा है। हाल के वर्षों में रोहिंग्या घुसपैठ ने इस संकट को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।
अवैध घुसपैठ का मुद्दा केवल सीमा पार करके देश में गैरकानूनी रूप से प्रवेश करने तक सीमित नहीं है। वास्तविक संकट तब खड़ा होता है, जब ये विदेशी नागरिक फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से भारतीय पहचान पत्र बनवा लेते हैं, सरकारी व्यवस्थाओं में अनुचित रूप से पैठ बना लेते हैं और सार्वजनिक संसाधनों व सुविधाओं का गलत लाभ उठाने लगते हैं। ऐसा होने पर वे देश के संसाधनों पर अतिरिक्त बोझ बनते हैं, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीधे तौर पर खतरा पैदा करते हैं और प्रशासनिक व्यवस्था को पंगु बनाते हैं। दुर्भाग्यवश, बीते कई दशकों से भारत में 'वोट बैंक' की राजनीति के चलते कुछ राजनीतिक दलों और उनके तंत्रों द्वारा इन्हें प्रत्यक्ष या परोक्ष संरक्षण मिलता रहा है।
इस घुसपैठ का एक सबसे खतरनाक पहलू सीमावर्ती और विशिष्ट क्षेत्रों में तेजी से होता जनसांख्यिकीय बदलाव (डेमोग्राफिक चेंज) है, जिसके बल पर राजनीतिक प्रभुत्व पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जाता है। इस कड़वी सच्चाई को पहचानने और इसे रोकने का सबसे सीधा व प्रभावी माध्यम मतदाता सूची का शुद्धिकरण है। एसआईआर का विरोध करना और इसे 'वोट चोरी' का नाम देना, वास्तव में इन्हीं अवैध मतदाताओं और घुसपैठियों के अस्तित्व को बचाए रखने का एक सुनियोजित प्रयास है, जिसका अंतिम उद्देश्य भारतीय राजनीति पर घुसपैठियों का प्रभाव स्थापित करना है।
फर्जी दस्तावेज और संरक्षण देने वाले नेटवर्क को ध्वस्त करना अनिवार्य
इस पूरे संकट का एक अत्यंत गंभीर पक्ष वह संगठित तंत्र, व्यक्ति और समूह हैं जो अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को फर्जी पहचान-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र या अन्य राशन-आधार कार्ड जैसे दस्तावेज उपलब्ध कराने में मदद करते हैं। यदि कोई भी व्यक्ति, अधिकारी या संगठन जानबूझकर गैर-नागरिकों को सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ दिलाने या मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज कराने का प्रयास करता है, तो यह देशद्रोह और गंभीर कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में केवल घुसपैठिए की पहचान करना काफी नहीं है। गहन जाँच इस बात की भी होनी चाहिए कि ये दस्तावेज किसने बनाए, सत्यापन में किसने लापरवाही या भ्रष्टाचार किया, और इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन से संगठित आर्थिक व राजनीतिक हित काम कर रहे हैं। इस पूरे नेक्सस को जड़ से उखाड़ना बेहद जरूरी है।
विशेष गहन पुनरीक्षण: मतदाता सूची की शुचिता का संवैधानिक आधार
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 326 प्रत्येक वयस्क भारतीय नागरिक को मताधिकार प्रदान करता है। वहीं, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 16 स्पष्ट रूप से यह प्रावधान करती है कि गैर-नागरिक या अवैध प्रवासी मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए पूरी तरह अयोग्य हैं। इसी अधिनियम की धारा 21 मतदाता सूचियों के समय-समय पर पुनरीक्षण (रिवीजन) और धारा 22 गलत प्रविष्टियों के सुधार अथवा विलोपन (हटाने) की वैधानिक व्यवस्था देती है। अतः किसी भी विदेशी नागरिक का फर्जी पहचान के सहारे मतदाता सूची में शामिल होना संवैधानिक मर्यादा और लोकतांत्रिक भावना पर सीधा प्रहार है। ऐसे नामों को सूची से बाहर करना एक अनिवार्य राष्ट्रीय दायित्व है।
घुसपैठियों की पहचान और वास्तविक नागरिकों के अधिकारों की रक्षा
फर्जी और अपात्र नामों को हटाना तथा वास्तविक भारतीय नागरिकों के मताधिकार की रक्षा करना—ये दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, इनमें कोई अंतर्विरोध नहीं है। विशेष गहन पुनरीक्षण के माध्यम से मृत मतदाताओं, दोहरी प्रविष्टियों (एक से अधिक जगह नाम होना), स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके व्यक्तियों और घुसपैठ के जरिए शामिल हुए अपात्र लोगों की पहचान आसानी से की जा सकती है। यह स्पष्ट है कि एसआईआर मुख्यतः मतदाता पात्रता और सूची के सत्यापन की प्रशासनिक प्रक्रिया है; यह नागरिकता जाँच का कोई पूर्ण विकल्प नहीं है, परंतु मतदाता सूची में किसी गैर-नागरिक का नाम पाए जाने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की शुरुआत करने में यह एक मजबूत उत्प्रेरक की भूमिका निभाता है। पूर्व में पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में एसआईआर की कड़ाई के दौरान जो सकारात्मक प्रभाव देखे गए, वे इस प्रक्रिया की उपयोगिता को सिद्ध करते हैं।
राष्ट्रहित और लोकतंत्र की शुचिता सर्वोपरि
भारत का लोकतंत्र किसी राजनीतिक दल या विचारधारा की जागीर नहीं है, बल्कि यह संविधान और 140 करोड़ नागरिकों के अटूट विश्वास पर टिकी एक संप्रभु व्यवस्था है। अवैध घुसपैठ पर कड़ा नियंत्रण, फर्जी दस्तावेजों के नेटवर्क पर प्रहार, जनसांख्यिकीय बदलावों का निष्पक्ष अध्ययन और मतदाता सूची का पूर्ण शुद्धिकरण—ये सभी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विशुद्ध रूप से राष्ट्रहित के मुद्दे हैं।
सरहदों की सुरक्षा देश की संप्रभुता की रक्षा है; नागरिकता तंत्र की शुचिता हमारी राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा है; और मतदाता सूची की प्रामाणिकता हमारे लोकतंत्र की पवित्रता की रक्षा है।
विशेष गहन पुनरीक्षण का समर्थन किसी राजनीतिक पूर्वाग्रह या आग्रह से प्रेरित नहीं है, बल्कि यह स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनाव, देश के असली नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों और एक सशक्त भारत के निर्माण के प्रति कटिबद्धता है। स्वतंत्रता के बाद से देश में कानूनन कम से कम 12 बार इस प्रकार के पुनरीक्षण किए जा चुके हैं, जो इसकी निरंतरता और आवश्यकता को प्रमाणित करते हैं। वर्तमान समय की मांग है कि इस प्रक्रिया को पूरी संवैधानिक मर्यादा, पूर्ण पारदर्शिता और अत्यंत न्यायपूर्ण व कठोर तरीके से लागू किया जाए। स्वच्छ मतदाता सूची, निष्पक्ष लोकतंत्र और सुरक्षित-समर्थ भारत—यही एसआईआर का मूल ध्येय है और यही राष्ट्रहित की सर्वोपरि पुकार है।
— अरविन्द सिसोदिया
9414180151
=============
घुसपैठियों की पहचान, जनसांख्यिकीय असंतुलन, मतदाता सूची की शुद्धता और लोकतंत्र रक्षा हेतु एसआईआर राष्ट्रहित में आवश्यक - अरविन्द सिसोदिया घुसपैठ पर अंकुश, जनसांख्यिकीय असंतुलन की पहचान, मतदाता सूची में शुचिता और लोकतंत्र की मजबूती के लिए एसआईआर राष्ट्रहित में आवश्यक — अरविन्द सिसोदिया
लेखक : अरविन्द सिसोदिया
( परिचय - शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्यासी, राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल में हैँ।)
भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इसकी लोकतांत्रिक शक्ति केवल चुनाव कराने में नहीं, बल्कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, मतदाता सूची की प्रमाणिकता और प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा में निहित है। लोकतंत्र में जनता ही सत्ता का वास्तविक स्रोत है और मतदाता सूची वह संवैधानिक आधार है, जिसके माध्यम से जनता देश की राजनीतिक दिशा निर्धारित करती है। इसलिए मतदाता सूची का शुद्ध, प्रमाणिकता और अद्यतन होना केवल निर्वाचन आयोग का प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्र के लोकतांत्रिक भविष्य और राष्ट्रीय संप्रभुता की सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है।
इसी दृष्टि से निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अर्थात एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न ) का महत्व समझना आवश्यक है। एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक विश्वसनीय बनाना, अपात्र प्रविष्टियों की पहचान करना और पात्र नागरिकों का नाम सुनिश्चित करना है। राष्ट्रहित में इस प्रक्रिया का समर्थन करना इसलिए आवश्यक है, क्योंकि लोकतंत्र की शुचिता का प्रारंभ ही मतदाता सूची की शुद्धता से होता है।
अवैध घुसपैठ : राष्ट्रीय संप्रभुता को बड़ा खतरा
जब 1947 में देश का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ, पाकिस्तान निर्माण के समर्थक पाकिस्तान नहीं गये और बहुत बड़ी संख्या में वे भारत में ही बने रहे। तब भी तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल नें प्रश्न उठाया था। 1971 में हुये बांगलादेश निर्माण का संघर्ष, युद्ध और विजय के दौर से भी भारत में बांग्लादेश से जबरदस्त अवैध घुसपैठ की बाढ़ आई। इसके बाद भी घुसपैठिये मुद्दा बनते रहने के बाद भी इनकी निरंतरता रही है। जिसमें कुछ स्थानीय नागरिकों व कुछ दलों का रणनीतिक सहयोग नें इस समस्या को कैंसर की तरह स्थाई करने का काम किया। इसी से यह आज तक एक महत्वपूर्ण समस्या के रूप में देश जनसंसाख्यकी को क्षति पहुंचा रही है।
अवैध घुसपैठ का यही प्रश्न केवल सीमावर्ती क्षेत्र तक प्रवेश हेतु सीमित नहीं रहता, बल्कि राष्ट्र की संप्रभुता को खतरा बनता है। क्योंकि कोई विदेशी नागरिक फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से अपनी पहचान स्थापित कर लेता है, सरकारी व्यवस्थाओं में अनुचित तरीके से शामिल हो जाता है और स्थानीय संसाधनों तथा सुविधाओं का लाभ लेने लगता है, तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनता है और उसके कारण राष्ट्रीय संप्रभुता खतरे में पढ़ती है।
इसका एक महत्वपूर्ण पहलू जनसांख्यिकीय असंतुलन जो राजनैतिक असंतुलन की जड़ है से भी जुड़ा है। संगठित अवैध प्रवास और घुसपैठ के कारण महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों की जनसंख्या संरचना और भविष्य के राजनीतिक समीकरण प्रभावित होते हैं।
इस आशंका की जांच राजनीतिक आरोपों या धार्मिक पहचान के आधार पर नहीं, बल्कि जनगणना, आधिकारिक जनसंख्या आंकड़ों, नागरिकता अभिलेखों और सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर ही होनी चाहिए। जनसंख्या में बदलाव और अवैध घुसपैठ के बीच गुप्त संबंध या परोक्ष जुड़ाव तो महसूस किया जारहा है।
राष्ट्रहित में इस प्रश्न से बचा नहीं जा सकता कि कहीं अवैध घुसपैठ का उपयोग भारत की सामाजिक संरचना, उसके मूलअधिकार और भविष्य के राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करने के लिए तो नहीं किया जा रहा है ? यह प्रश्न भारत के प्रत्येक राष्ट्रभक्त नागरिक के लिए चिंता का विषय है।
घुसपैठियों को संरक्षण देने वाले नेटवर्क राष्ट्रद्रोही
इस पूरे विषय का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष उन व्यक्तियों, समूहों और संगठित नेटवर्क की संभावित भूमिका है, जो अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को संरक्षण देने, फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराने, पहचान स्थापित कराने अथवा सरकारी सुविधाओं का अनुचित लाभ दिलाने में सहयोग करते हैं।
यदि कोई व्यक्ति या संगठन जानबूझकर अवैध प्रवासियों को फर्जी पहचान पत्र, निवास प्रमाण या अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहायता करता है, अथवा उन्हें मतदाता सूची में शामिल करवाने का प्रयास करता है, तो यह अत्यंत गंभीर आपराधिक विषय है।
ऐसे मामलों में केवल लाभार्थी की पहचान पर्याप्त नहीं है। यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि दस्तावेज किसने बनवाए, किसने सत्यापन में अनियमितता की, किसने संरक्षण दिया और क्या इसके पीछे कोई संगठित आर्थिक या राजनीतिक हित कार्य कर रहा था।
यहां कुछ प्रश्न विशेष रूप से जांच के योग्य हैं—
1. क्या अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को फर्जी पहचान और निवास संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं?
2. क्या किसी संगठित नेटवर्क ने ऐसे लोगों को सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ दिलाने में भूमिका निभाई है?
3. क्या किसी ने जानबूझकर गैर-नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने का प्रयास किया है?
4. क्या ऐसी गतिविधियों के पीछे राजनीतिक, आर्थिक अथवा अन्य संगठित हित हैं?
5. क्या संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और दस्तावेज जारी करने वाली संस्थाओं की जवाबदेही निर्धारित की जा रही है?
इन प्रश्नों का उत्तर प्रमाणिक जांच से सामने आना चाहिए। किसी राजनीतिक दल, संगठन या समुदाय पर बिना प्रमाण आरोप लगाना उचित नहीं है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकता व्यवस्था को प्रभावित करने वाली प्रमाणित गतिविधियों को संरक्षण देना भी स्वीकार्य नहीं हो सकता।
एसआईआर : मतदाता सूची की शुद्धता का संवैधानिक आधार
भारत के संविधान का अनुच्छेद 326 वैध वयस्क नागरिक को मताधिकार का आधार निर्धारित करता है। इसके अनुसार निर्धारित आयु पूरी करने वाला भारतीय नागरिक, यदि कानून के अंतर्गत अन्यथा अयोग्य नहीं है, तो मतदाता के रूप में पंजीकरण का पात्र है।
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 16 में गैर-नागरिकों को मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए अयोग्य बताया गया है। धारा 21 मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का आधार प्रदान करती है और धारा 22 गलत प्रविष्टियों के सत्यापन के बाद सुधार एवं विलोपन की व्यवस्था करती है।
इस प्रकार भारतीय मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का अधिकार भारतीय नागरिकों के लिए निर्धारित है। तो कोई विदेशी नागरिक फर्जी पहचान या गलत दस्तावेजों के सहारे इस व्यवस्था में स्थान बना ले, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना के विपरीत है।
विशेष गहन पुनरीक्षण के माध्यम से मृत मतदाताओं, दोहरी प्रविष्टियों, स्थायी रूप से स्थानांतरित व्यक्तियों और अन्य अपात्र प्रविष्टियों की पहचान की जा सकती है। साथ ही प्रत्येक मतदाता की पात्रता का सत्यापन किया जा सकता है।
यहां यह स्पष्ट समझना आवश्यक है कि SIR और अवैध घुसपैठ की पहचान दो अलग-अलग प्रशासनिक प्रक्रियाएं हैं। SIR का मुख्य दायित्व मतदाता पात्रता सुनिश्चित करना है। लेकिन यदि किसी गैर-नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज है, तो उसकी पहचान और नियमानुसार विलोपन इसी प्रक्रिया के महत्वपूर्ण उद्देश्यों में शामिल है।
इसलिए एसआईआर को अवैध घुसपैठ और फर्जी मतदाता प्रविष्टियों की पहचान के व्यापक प्रयास में एक सक्षम माध्यम के रूप में भी देखा जाना चाहिए।
एसआईआर का विरोध : राजनीतिक हितों और वास्तविक आपत्तियों का निष्पक्ष परीक्षण हो
जब मतदाता सूची को शुद्ध करने का प्रयास होता है, तब स्वाभाविक रूप से विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक पक्षों से सवाल उठते हैं। लोकतंत्र में सवाल पूछने और असहमति व्यक्त करने का अधिकार सभी को है। लेकिन यह भी विचारणीय है कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण का विरोध किन आधारों पर किया जा रहा है।
क्या कुछ राजनीतिक शक्तियों को आशंका है कि अपात्र और फर्जी मतदाताओं के नाम हटने से उनके राजनीतिक समीकरण प्रभावित होंगे? क्या कहीं अवैध रूप से रह रहे लोगों को संरक्षण देने वाले तंत्र के हित प्रभावित हो रहे हैं? क्या कुछ संगठित गतिविधियां इस प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास कर रही हैं?
इन संभावनाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। किसी के विरोध को अपने आप षड्यंत्र का प्रमाण नहीं माना जा सकता, लेकिन यदि जांच में कोई संगठित अनियमितता सामने आती है तो उसे राजनीतिक संरक्षण के नाम पर दबाया भी नहीं जाना चाहिए।
एसआईआर का विरोध करने वालों को भी यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे मतदाता सूची की शुद्धता के सिद्धांत का विरोध कर रहे हैं या केवल प्रक्रिया में मौजूद किसी विशेष त्रुटि को सुधारने की मांग कर रहे हैं।
फर्जी और अपात्र नामों को हटाने का समर्थन तथा वास्तविक नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा—दोनों एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं।
राजस्थान में एसआईआर : लोकतांत्रिक शुचिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
राजस्थान में भी निर्वाचन आयोग ने एसआईआर-2026 की प्रक्रिया संचालित की। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य प्रक्रिया में अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि 7 फरवरी 2026 निर्धारित थी। अंता विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के कारण अलग कार्यक्रम निर्धारित किया गया, जिसके अंतर्गत अंतिम प्रकाशन की तिथि 12 मार्च 2026 रखी गई।
यह प्रक्रिया इस बात को रेखांकित करती है कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण निरंतर और व्यवस्थित रूप से होना चाहिए। मतदाता सूची में समय के साथ नए नाम जुड़ते हैं, कुछ मतदाताओं की मृत्यु होती है, लोग स्थान बदलते हैं और कभी-कभी दोहरी या गलत प्रविष्टियां भी बनी रह जाती हैं।
इसलिए केवल चुनाव के समय मतदाता सूची की समीक्षा पर्याप्त नहीं है। नियमित सत्यापन और गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता के लिए आवश्यक हैं।
राजस्थान के प्रत्येक नागरिक, सामाजिक संगठन और राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है कि वह इस प्रक्रिया में सहयोग करे तथा पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने में भी सक्रिय भूमिका निभाए।
वास्तविक भारतीय नागरिक का मताधिकार सर्वोपरि
एसआईआर के समर्थन का अर्थ यह कतई नहीं है कि किसी वास्तविक भारतीय नागरिक को संदेह के आधार पर मताधिकार से वंचित कर दिया जाए।
भारत में बड़ी संख्या में मजदूर, किसान, ग्रामीण, महिलाएं, गरीब परिवार और रोजगार के कारण स्थान बदलने वाले नागरिक हैं। कई बार दस्तावेजों की कमी या प्रशासनिक त्रुटि के कारण उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को उचित सूचना, सुनवाई और अपना पक्ष रखने का अवसर मिलना चाहिए। किसी का नाम हटाने से पहले तथ्यों का सत्यापन आवश्यक है और अपील की व्यवस्था प्रभावी होनी चाहिए।
एसआईआर की सफलता का वास्तविक मापदंड यही है कि कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में न रहे और कोई पात्र भारतीय नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न हो।
राष्ट्रहित में एसआईआर का समर्थन क्यों आवश्यक है?
देश की संप्रभुता और लोकतंत्र की शुचिता की रक्षा के लिए तीन महत्वपूर्ण कार्य एक साथ आगे बढ़ने चाहिए।
पहला : अवैध घुसपैठ पर प्रभावी नियंत्रण हो। सीमा सुरक्षा मजबूत की जाए और अवैध रूप से देश में रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान कानून के अनुसार की जाए।
दूसरा : फर्जी दस्तावेज बनाने, अवैध प्रवासियों को संरक्षण देने और सरकारी व्यवस्थाओं का अनुचित लाभ दिलाने वाले किसी भी प्रमाणित नेटवर्क की जांच हो। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई हो।
तीसरा : मतदाता सूची का निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन पुनरीक्षण हो। पात्र भारतीय नागरिकों के नाम सुरक्षित रहें और अपात्र प्रविष्टियों को उचित प्रक्रिया से हटाया जाए।
इन तीनों प्रयासों के बीच प्रशासनिक समन्वय होना चाहिए। एसआईआर मतदाता सूची की शुचिता का माध्यम है, जबकि अवैध घुसपैठ, नागरिकता और फर्जी दस्तावेजों से जुड़े मामलों की जांच संबंधित सक्षम एजेंसियों का दायित्व है।
राष्ट्रहित में इन सभी व्यवस्थाओं का प्रभावी होना आवश्यक है।
निष्कर्ष : लोकतंत्र की पवित्रता और राष्ट्र की संप्रभुता सर्वोपरि
भारत का लोकतंत्र किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं है। यह संविधान, नागरिकों के विश्वास और राष्ट्र की संप्रभुता पर आधारित व्यवस्था है। इस व्यवस्था में मतदाता सूची की विश्वसनीयता से समझौता नहीं किया जा सकता।
अवैध घुसपैठ को रोकना, फर्जी दस्तावेजों के नेटवर्क की पहचान करना, जनसांख्यिकीय बदलाव के दावों की प्रमाणिक जांच करना और मतदाता सूची को शुद्ध बनाना—ये सभी राष्ट्रहित के महत्वपूर्ण विषय हैं।
एसआईआर इसी व्यापक राष्ट्रीय दायित्व का एक महत्वपूर्ण संवैधानिक और लोकतांत्रिक माध्यम है। इसका समर्थन किसी राजनीतिक आग्रह के कारण नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की शुचिता, चुनावी निष्पक्षता और वास्तविक भारतीय नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए होना चाहिए।
देश में ऐसा कोई तंत्र विकसित नहीं होना चाहिए, जिसके माध्यम से कोई विदेशी नागरिक फर्जी पहचान के आधार पर भारतीय लोकतंत्र में स्थान बना सके। इसी प्रकार ऐसा कोई प्रशासनिक वातावरण भी नहीं होना चाहिए, जिसमें किसी वास्तविक भारतीय नागरिक को दस्तावेजों की कमी या त्रुटि के कारण अपने अधिकारों से वंचित होना पड़े।
आज आवश्यकता है कि देश की सुरक्षा, नागरिकता की शुचिता, जनसांख्यिकीय संतुलन और लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता को एक व्यापक राष्ट्रीय दृष्टिकोण से देखा जाए।
सीमाओं की सुरक्षा राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा है। नागरिकता की शुचिता राष्ट्र की पहचान की रक्षा है। मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की पवित्रता की रक्षा है।
इन तीनों की रक्षा के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण जैसी प्रक्रिया को निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवैधानिक मर्यादा के साथ प्रभावी बनाना समय की आवश्यकता है।
एसआईआर का समर्थन, स्वच्छ मतदाता सूची का समर्थन है। स्वच्छ मतदाता सूची का समर्थन, निष्पक्ष लोकतंत्र का समर्थन है और निष्पक्ष लोकतंत्र का समर्थन ही सशक्त, सुरक्षित एवं संप्रभु भारत के निर्माण का आधार है।
राष्ट्रहित सर्वोपरि।
— अरविन्द सिसोदिया
शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्यासी
राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें