राहुल गाँधी जनता के पुरषार्थ का अपमान न करें , भारत मज़बूत अर्थव्यवस्था है - अरविन्द सिसोदिया
प्रेस विज्ञप्ति
कांग्रेसराज में ही दसकों तक भारत की अर्थव्यवस्था मृत जैसी रही थी, आज मोदीजी का भारत पूरे विश्व में सीना ताने दौड़ रहा है - अरविन्द सिसोदिया
कोटा 19 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के कोटा मीडिया संभाग संयोजक एवं वरिष्ठ बुद्धिजीवी अरविन्द सिसोदिया नें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के द्वारा अमेरिका की धरती पर भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर बतानें पर पलटवार करते हुये कहा कि " राहुल गाँधी और कांग्रेस, पूरे विश्व को गुमराह करना बंद करें, क्योंकि वर्तमान प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था पूरे विश्व में सीना ताने दौड़ रही है। आजका भारत विश्व के टाप देशों में सम्मिलित है। " उन्होंने कहा कि " राहुल और कांग्रेस यह न भूलें कि " देश की स्वतंत्रता के साथ ही लगातार 3-4 दसकों के कांग्रेस शासन में ही भारत की अर्थव्यवस्था धराशाही होकर मृत जैसी रही थी।"
सिसोदिया नें कहा कि " लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेश की धरती से भारत को और खुद को भी शर्मसार किया है, दुनिया भर में वे अकेले ऐसे नेता प्रतिपक्ष हैँ जो अपने ही देश की छवि को विदेशों में जाकर खराब करते हैँ। इससे उनका भी इंटरनेशनल स्तर लगातार गिर रहा है। " उन्होंने कहा कि " राहुल के द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को 'आर्थिक आपदा' (इकोनॉमिक्स डिसास्टर ) करार दिया जाना और इससे पहले भारत को 'मृत अर्थव्यवस्था' (डेड इकॉनमी ) बताना, जहां पूरी तरह झूठ है वहीं विश्व भर के राष्ट्रवादी राजनेता बुद्धिजीवी उन्हे अब पूरी तरह अनमेच्योर पोलटीशियन मानने लगे हैँ।"
सिसोदिया नें कहा कि " जबकि भारत के आर्थिक ऐतिहासिक आंकड़े, वैश्विक विकास दर और हाल ही में संपन्न दीपावली 2026 के रिकॉर्ड कारोबार, नेता प्रतिपक्ष राहुल के सभी दावों को तथ्यों के आधार पर प्रमाणिक रूप से पूरी तरह खारिज करते है।"
कांग्रेस राज में शून्यता जैसी विकास दर और गरीबी का दौर दसकों रहा
सिसोदिया नें कहा कि " भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास में यदि वास्तव में 'ठहराव' और 'व्यापक गरीबी' के दौर की बात की जाए, तो आधिकारिक आंकड़े 1950 से 1980 के दशक की ओर स्पष्टता से इशारा करते हैं, जब देश में कांग्रेस का एकछत्र शासन था।
उन्होंने कहा कि " स्वतंत्रता के बाद के शुरुआती तीन दशकों में भारत की वार्षिक जीडीपी वृद्धि दर महज 3.5% के आसपास अटकी रही। सख्त 'लाइसेंस राज', निजी क्षेत्र पर नियंत्रण और अत्यधिक आयकर दरों ने आर्थिक प्रगति की गति को रोक दिया था। इसका परिणाम यह हुआ कि 1950-51 में जो प्रति व्यक्ति वार्षिक आय ₹265 थी, वह 30 वर्ष बाद 1980-81 में केवल ₹1,995 तक ही पहुँच सकी, और देश की 98 - 99% से अधिक आबादी आयकर के दायरे से बाहर तथा गरीबी में जीवन यापन करने को मजबूर रही।"
सिसोदिया नें कहा कि " दशकों की नियंत्रित नीतियों का चरम 1991 में दिखा, जब भारत गंभीर भुगतान संतुलन संकट में फंस गया और देश को अपना सोना गिरवी रखना पड़ा। 1990–93 के बीच वैश्विक जीडीपी में भारत की हिस्सेदारी गिरकर 1.08 प्रतिशत के ऐतिहासिक निचले स्तर पर आ गई थी।"
वैश्विक रैंकिंग और विकास दर : भारत आज प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की अग्रिम पंक्ति में
सिसोदिया नें कहा कि " वैश्विक वित्तीय संस्थानों के आंकड़ों बताते हैँ कि भारत देश दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज गति से बढ़ रहा हो, उसे 'मृत' बताना या प्रश्न उठाना, तथ्यों से मुंह मोड़ना है और दुनिया से झूठ बोलना है।
उन्होंने कहा कि " भारत दुनिया में सबसे तेज विकास दर की ओर अग्रसर है। ताजा अनुमानों के अनुसार, वर्ष 2027 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसके मुकाबले चीन की वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत , अमेरिका की 2.4 प्रतिशत और यूरो क्षेत्र की महज प्रतिशत रहने की संभावना है।"
सिसोदिया नें बताया कि " भारत विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। जबकि कांग्रेस राज में 2013–14 में वैश्विक एजेंसियों ने भारत को दुनिया की पांच सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में रखा था। प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में आजका भारत, ब्रिटेन, फ्रांस और इटली जैसे विकसित देशों को पीछे छोड़ते हुए 4.18 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और क्रय शक्ति समता के आधार पर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
सिसोदिया नें कहा कि " भारत में कर दायरे और आय में भी शानदार उछाल आया है। जहाँ 1990 तक देश में आयकर दाताओं की संख्या मात्र 70 लाख के आसपास सिमटी थी, वहीं आज कुल आयकर दाताओं की संख्या 12 करोड़ के पार निकल गई है और देश में औसत प्रति व्यक्ति आय ₹2 लाख वार्षिक से ऊपर पहुँच चुकी है।"
दीपावली 2026 का ऐतिहासिक कारोबार और सोने की रिकॉर्ड खरीद: जमीनी हकीकत का प्रमाण
सिसोदिया नें कहा कि " नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी और अन्य विदेशी ताकतों के 'मृत अर्थव्यवस्था' के दावों पर सबसे ताजा और प्रत्यक्ष जवाब, हाल ही में संपन्न दीपावली 2026 के त्योहारी सीजन में देश के आम नागरिकों की क्रय शक्ति ने सात लाख करोड़ से अधिक का रिकॉर्ड व्यापार करके दिया है।
उन्होंने कहा कि " अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ और कोटक नियो के आंकड़ों के अनुसार, नवरात्रि से दीपावली 2026 के बीच देश भर के बाजारों में ₹7 लाख करोड़ अर्थात लगभग 83 अरब डॉलर से अधिक का ऐतिहासिक खुदरा व्यापार हुआ है, जो पिछले वर्ष के ₹6.05 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर से 15 से 18 प्रतिशत अधिक है। अकेले राजधानी दिल्ली में ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा की खरीदारी दर्ज की गई।"
उन्होंने कहा कि " भारत की जनशक्ति द्वारा 52 टन सोने की ऐतिहासिक खरीद हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, धनतेरस और दीपावली के दौरान भारतीय नागरिकों ने लगभग ₹72,000 करोड़ मूल्य का 52 टन सोना खरीदा, जो मात्रा के लिहाज से पिछले साल की तुलना में 30प्रतिशत अधिक है। वहीं कुल त्योहारी व्यापार में करीब 85 प्रतिशत हिस्सेदारी पारंपरिक ऑफलाइन दुकानों की रही और 87प्रतिशत ग्राहकों ने भारत में बने स्वदेशी उत्पादों को खरीदा है।
सिसोदिया नें कहा कि " सबसे बड़ी बात यह है कि ई-कॉमर्स की बिक्री भी 17 प्रतिशत बढ़कर ₹1,40,800 करोड़ तक पहुँच गई, जिसमें 60 प्रतिशत से अधिक खरीदार छोटे शहरों से आए। इस त्योहारी सीजन ने देश में 50 लाख से अधिक रोजगार भी पैदा किए।
राहुल गाँधी जनता के पुरषार्थ का अपमान न करें
सिसोदिया नें कहा कि " प्रधानमंत्री मोदीजी की अगुवाई में देश की जनता, तमाम शत्रुतापूर्ण चुनौतीयों को परास्त कर, महान उपलब्धियों का भारत गढ़ रही है। उन पर झूठे और भ्रामक प्रश्न उठाना देश का अपमान है। जिस अर्थव्यवस्था में एक त्योहारी सीजन के दौरान ₹7 लाख करोड़ का कारोबार हो, जनता ₹72,000 करोड़ का सोना खरीदे और जीडीपी 7 प्रतिशत से अधिक की रफ्तार से बढ़े, करोड़ों रोजगारों की उपलब्धता हुई हो, उसे राजनैतिक द्वेषता से राहुल गाँधी द्वारा प्रश्न चिन्हित करना देश की जनता के पुरुषार्थ और आर्थिक उपलब्धियों का अपमान है। "
सिसोदिया नें कहा कि " स्वतंत्र भारत के 79 वर्षों के आर्थिक आंकड़े और ताजा बाजार रुझान स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि भारत आज 'मृत अर्थव्यवस्था' या 'आर्थिक आपदा' के दौर में नहीं है। भारत ने दशकों तक जिस गरीबी और सुस्ती का दंश झेला, वह आज़ादी के बाद के शुरुआती कांग्रेस द्वारा शासित चार दशकों की नियंत्रित और धीमी नीतियों का परिणाम था। आज भारत प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं की अग्रिम पंक्ति में खड़ा है, जहाँ घरेलू खपत, सोने-चांदी की रिकॉर्ड खरीद और बुनियादी ढांचे का विस्तार विकास को गति दे रहे हैं। हालांकि, कुल जीडीपी में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद अब देश के सामने अगला प्रमुख लक्ष्य विनिर्माण क्षेत्र का विस्तार करना और अपनी विशाल आबादी की प्रति व्यक्ति आय को विकसित राष्ट्रों के स्तर तक ले जाना है।
भवदीय
अरविन्द सिसोदिया
9414180151
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें