कविता - कौन कैसा है यह यूँ न समझ आएगा

कौन कैसा है यह यूँ न समझ आएगा,
उसे कुछ काम बताओ, सब समझ आ जायेगा।

मीठी बातों से तो हर कोई दिल जीत लेता है,
वक्त आने पर ही असली चेहरा दिख पायेगा।

किसमें कितनी लगन है, कौन कितना वफादार है,
जिम्मेदारी का बोझ ही सब कुछ बतलायेगा।

मुश्किलों में कौन साथ है, कौन किनारा कर लेगा,
बुरा वक्त ही अपनों का पता दे जायेगा।

कौन मेहनत से जी चुराता, कौन जी-जान लगाता है,
जब परिणाम सामने होगा, हर भेद खुल जायेगा।

कौन केवल बातें करता, कौन करके दिखलाता है,
काम ही इंसान की असली पहचान बन जायेगा।

इसलिए चेहरे देखकर कोई फैसला मत करना,
हर इंसान का सच उसके कर्मों से सामने आयेगा।

कौन कैसा है यह यूँ न समझ आएगा,
उसे कुछ काम बताओ, सब समझ आ जायेगा।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

भाजपा फिर जीत की हीरो, कांग्रेस फिर से जीरो पर - अरविन्द सिसोदिया

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

अहंकारी ट्रंप की तरह कांग्रेस का भी होगा राजनीतिक सफाया - अरविन्द सिसोदिया

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

'वोट बचाओ रैली' नहीं, बल्कि 'घुसपैठियों को बचाओ रैली' थी - अमित शाह

‘फ्लॉप रैली’ की फजीहत से बचने को राहुल की बहस वाली नौटंकी: अरविंद सिसोदिया Rahul ki bahas

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, मास्को जेल में..?