भारत में सांसदों की संख्या में वृद्धि बहुत जरूरत है, कांग्रेस जनभागीदारी रोकने का कुप्रयास बंद करे - अरविन्द सिसोदिया


प्रेस वक्तव्य

भारत में सांसदों की संख्या में वृद्धि बहुत जरूरी है, कांग्रेस जनभागीदारी रोकने का कुप्रयास बंद करे - अरविन्द सिसोदिया

कोटा 29 नबंवर। राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्यासी एवं वरिष्ठ बुद्धिजीवी अरविन्द सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे परिसीमन कानून का पुरजोर समर्थन करते हुए इसे भारत की जनता के लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया है।" सिसोदिया ने कहा कि " भारत की विशाल और निरंतर बढ़ती जनसंख्या के अनुपात में सांसदों और विधायकों की संख्या में वृद्धि समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, क्योंकि वर्तमान में हमारे जनप्रतिनिधियों पर दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में सर्वाधिक जनसंख्या का भार है। जिसे कम करना समय की आवश्यकता है। "

सिसोदिया ने वैश्विक आंकड़ों और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी - पीएम) के अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि विश्व के प्रमुख लोकतांत्रिक देशों में निचले सदन के एक सांसद को औसतन 70 हजार से लेकर साढ़े 5 लाख मतदाता ही चुनते हैं। जबकि भारत में लोकसभा सांसद को औसत 18 लाख मतदाता चुनते हैँ। "

सिसोदिया नें बताया कि " ब्रिटेन में लगभग 73 हजार मतदाताओं पर एक सांसद चुना जाता है, फ्रांस में करीब 85 हजार, जर्मनी में 96 हजार, जापान में 2.2 लाख, ब्राजील में 3 लाख, इंडोनेशिया में 3.5 लाख और अमेरिका जैसे बड़े देश में भी लगभग 5.5 लाख मतदाताओं पर एक सांसद (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स सदस्य) होता है। इसके विपरीत, भारत में आज एक लोकसभा सांसद को औसतन करीब 18 लाख मतदाता (और लगभग 26 लाख की कुल आबादी) चुनते हैं, जो लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व के लिहाज से एक अत्यंत भारी असंतुलन है।"

सिसोदिया ने पड़ोसी देश चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि लगभग 150 करोड़ की आबादी वाले चीन में भी उनकी राष्ट्रीय विधायिका 'नेशनल पीपुल्स कांग्रेस' (एनपीसी) में करीब 2,977 प्रतिनिधि होते हैं, यानी वहां औसतन हर 4.7 से 5 लाख की आबादी पर एक प्रतिनिधि है। हालांकि चीन में एक-दलीय व्यवस्था और अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली है, लेकिन जब भारत जैसे दुनिया के सबसे बड़े प्रत्यक्ष लोकतंत्र में 145 करोड़ से अधिक नागरिकों की अपेक्षाओं और समस्याओं को संसद तक पहुंचाना हो, तो केवल 543 सांसदों का होना बहुत कम है। ऐसे में मोदी सरकार द्वारा सांसदों और विधायकों की संख्या बढ़ाने का यह निर्णय लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी तरह तर्कसंगत और आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि "  देश की विभिन्न लोकसभाओं और विधानसभाओं का जनसंख्या औसत भी बुरी तरह असंतुलित हो चुका है, जिससे प्रत्येक मतदाता के 'मत मूल्य' में भारी विविधता आ गई है। यह स्थिति संविधान के 'एक व्यक्ति-एक मत' के मूल सिद्धांत के खिलाफ है। मोदी सरकार द्वारा सभी राज्यों की सीटों में 50 प्रतिशत की समानुपातिक वृद्धि का प्रस्ताव इस संवैधानिक विसंगति को दूर करेगा। इससे लोकसभा में सांसदों की संख्या 543 से बढ़कर लगभग 815-816 हो जाएगी (जिनमें से करीब 272 सीटें नारी शक्ति के लिए आरक्षित होंगी) और राजस्थान में भी विधानसभा सीटें 200 से बढ़कर 300 तथा लोकसभा सीटें 25 से बढ़कर 37-38 हो जाएंगी।"

अरविन्द सिसोदिया ने कहा कि " सीटों में 50 प्रतिशत की वृद्धि के बाद भी भारत में प्रति सांसद औसत मतदाता संख्या लगभग 11.8 लाख रहेगी, जो अमेरिका, चीन और यूरोपीय देशों की तुलना में फिर भी दोगुने से अधिक होगी। ऐसे में परिसीमन कानून का कांग्रेस द्वारा विरोध करना सीधे तौर पर आम नागरिक को उसके जनप्रतिनिधि से दूर रखने और लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने जैसा है। सभी राजनीतिक दलों को संकीर्ण राजनीति से ऊपर उठकर जनता की भागीदारी बढ़ाने वाले इस दूरदर्शी कानून का स्वागत करना चाहिए।"


भवदीय 
अरविन्द सिसोदिया
मोबाइल 9414180151


टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी

Fertilizer Bank System उर्वरक बैंक

Ottavio Quattrocchi भारत से बड़ा इटालियन ओत्तावियो क्वात्रोच्चि

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

खींची राजवंश : गागरोण दुर्ग

‘फ्रीडम टु पब्लिश’ : सत्य पथ के बलिदानी महाशय राजपाल

एक निरंतर प्रवाहमान सभ्यता, संस्कृति और जीवन पद्धति