भाजपा फिर जीत की हीरो, कांग्रेस फिर से जीरो पर - अरविन्द सिसोदिया
भाजपा फिर जीत की हीरो, कांग्रेस फिर से जीरो पर - अरविन्द सिसोदिया
कोटा, 10 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के कोटा संभाग संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने कांग्रेस के कथित ‘वोट चोरी’ आंदोलन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि " कांग्रेस की जनता में कहीं भी कोई स्वीकार्यता नहीं बची है। 9 अक्टूबर को आये चुनाव परिणामों में वह फिरसे शून्य पर है।" उन्होंने कहा कि " ये चुनाव परिणाम इस बात के सबूत हैँ कि कांग्रेस के वोट चोरी के आरोप जनता में पूरी तरह बेअसर हैँ। "
सिसोदिया नें कहा कि " भारत की जनता नें कांग्रेस को अतितुष्टिकरण के चलते पूरी तरह अस्वीकार कर दिया है। परिवार उन्हे जनता पर जबरदस्ती थोप रहा है और जनता उन्हे लगातार दरकिनार कर रही है। कांग्रेस इस सच्चाई पर पर्दा डालने के लिए ‘वोट चोरी’ का शोर मचा कर ध्यान भटकाने की कोशिश करती रहती है।"
सिसोदिया नें कहा कि " चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर झूठा सवाल उठाकर व्यापक अभियान चलाने एवं सड़कों पर विरोध जताने के माहौल के बीच हुये इन छह सीटों के उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस सहित विपक्ष को गिरेवान में झाँक लेने के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं इन चुनाव नतीजों का कांग्रेस के प्रति विपरीत प्रभाव आनेवाले पंजाब व उत्तरप्रदेश चुनावों पर भी देखने को मिलेगा। "
उन्होंने कहा कि " संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ शोर मचाने से अधिक जरूरी जनता के बीच जाकर विश्वास अर्जित करना है। विपक्ष इसे अगर नहीं समझता है तो आगामी चुनावों में भी उसके आंदोलनों एवं चुनावी नतीजों के बीच यही फासला बना रहेगा ।"
भवदीय
अरविन्द सिसोदिया
9414180151
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें