खरगे की मोदीजी पर अभद्र भाषा, कांग्रेस की हताशा, कुंठा और विकृत मानसिकता का प्रमाण : अरविन्द सिसोदिया



खरगे की मोदीजी पर अभद्र भाषा, कांग्रेस की हताशा, कुंठा और विकृत मानसिकता का प्रमाण : अरविन्द सिसोदिया

कोटा, 25 अक्टूबर। भाजपा कोटा संभाग मीडिया संयोजक एवं वरिष्ठ बुद्धिजीवी अरविन्द सिसोदिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई विकृत और अभद्र टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जनता द्वारा लगातार रिजेक्ट किए जाने से मानसिक संतुलन खो चुका है। उन्होंने अब राजनीतिक मर्यादा, शालीनता और स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं को पूरी तरह तिलांजलि दे दी है। प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद और राष्ट्रीय गरिमा पर आसीन व्यक्ति के प्रति इस प्रकार की भाषा का प्रयोग कांग्रेस की गहरी राजनीतिक हताशा, वैचारिक दिवालियापन और संस्कारहीन राजनीतिक संस्कृति को उजागर करता है।

सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस अब दिशाहीन राजनीतिक दल है। उसके पास जनहित के मुद्दों पर ठोस तर्क, विकास का वैकल्पिक दृष्टिकोण और जनता के सामने रखने के लिए सकारात्मक उपलब्धियां नहीं बचतीं। वह विकृत मानसिकता के चलते व्यक्तिगत अपमान, अमर्यादित भाषा और अनर्गल बयानबाजी को अपना हथियार बनाकर दिशाहीन राजनीति का प्रदर्शन कर रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बार-बार अमर्यादित भाषा के प्रयोग की होड़ लगी हुई है। यह देश के जनमत, बहुमत और राष्ट्र सम्मान का अपमान है। यह गंभीर पतित और विकृत राजनीतिक प्रवृत्ति कांग्रेस में काम करने के लिए अनिवार्य क्वालिफिकेशन की तरह लादी जा रही है।
सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की टिप्पणी भी कांग्रेस परिवार की कृपा पाने के लिए नंबर बनाए रखने का ओछा हथकंडा है। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस प्रकार की बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण है और कांग्रेस के नेतृत्व की राजनीतिक समझ पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

अरविन्द सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करके वह करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को आहत करती है। प्रधानमंत्री पद किसी व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के संवैधानिक लोकतंत्र का जनादेश है। राजनीतिक विरोध करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन अभद्रता को राजनीतिक साहस समझ लेना देश का अपमान है। कांग्रेस लगातार इस मानसिक विकृति को योजनापूर्वक परोस रही है।

सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस को अपने नेताओं की बयानबाजी पर आत्ममंथन अवश्य करना चाहिए। लोकतंत्र में राजनीतिक दलों का मूल्यांकन उनके विचारों, नीतियों, कार्यों और आचरण से होता है। प्रधानमंत्री के विरुद्ध अपमानजनक शब्दों का प्रयोग न तो कोई राजनीतिक उपलब्धि है और न ही जनता के विश्वास को जीतने का माध्यम। कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है और वह अहंकार, नकारात्मकता तथा अमर्यादित आचरण का जवाब अपने मताधिकार से देती है।
सिसोदिया ने विश्वास व्यक्त किया कि देश की जागरूक जनता कांग्रेस की इस प्रकार की विकृत राजनीति को अवश्य दंडित करेगी।

भवदीय 
अरविन्द सिसोदिया 
9414180151

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

‘फ्रीडम टु पब्लिश’ : सत्य पथ के बलिदानी महाशय राजपाल

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

सोनिया - सत्ता का सुपर सुख भोगा - तवलीन सिंह

विपक्षी दल बूथ पर मतदाता को दिखते तक नहीं, झूठ फैलाने की नौटंकी में तूफान उठा रहे - अरविन्द सिसोदिया

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

राहुल के ननिहाल से आया जबाब, उन्हे सबक भी है और सिख भी है - अरविन्द सिसोदिया

अपने मुख्यमंत्रित्व काल में जो गहलोत पुत्र को चुनाव नहीं जिता पाए, वे आज भजनलाल सरकार को ज्ञान दे रहे हैं – अरविन्द सिसोदिया

काउंटेंर क्लेम धारा 372 के संदर्भ में...