अपने मुख्यमंत्रित्व काल में भी जो गहलोत पुत्र को चुनाव नहीं जिता पाए, वे आज भजनलाल सरकार को ज्ञान दे रहे हैं – अरविन्द सिसोदिया

प्रेस विज्ञप्ति

अपने मुख्यमंत्रित्व काल में भी जो गहलोत पुत्र को चुनाव नहीं जिता पाए, वे आज भजनलाल सरकार को ज्ञान दे रहे हैं – अरविन्द सिसोदिया

कोटा, 16 नवंबर 2026। भाजपा राजस्थान के कोटा संभाग मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रत्येक शनिवार को 'बजट फाइल्स' सीरीज के जरिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर किए जा रहे छलपूर्ण हमलों पर तीखा राजनीतिक पलटवार किया है। सिसोदिया ने दो टूक कहा कि, "पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने मुख्यमंत्रित्व काल में भी, अपने पुत्र को अपने गृह क्षेत्र से भी, चुनाव नहीं जिता पाए। उनकी सरकार को भी जनता ने सत्ता से उतार बाहर किया। यह जनता का अशोक गहलोत के प्रति अविश्वास का प्रमाण है। आश्चर्य है कि अस्वीकृत गहलोत  प्रगतिशील भजनलाल शर्मा सरकार को ज्ञान दे रहे हैँ।"

सिसोदिया ने कहा कि, "गहलोत अपनी सरकार और अपने कामकाज के आधार पर कभी सरकार में नहीं लौटे हैं। जिस गहलोत के नेतृत्व पर प्रदेश की जनता को इतना अविश्वास हो कि वे अपने मुख्यमंत्रित्व काल में भी अपने पुत्र तक को चुनाव न जिता पाएं, उन्हें आज जनकल्याणकारी भजनलाल शर्मा सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।"

सिसोदिया ने कहा कि अशोक गहलोत को यह नहीं भूलना चाहिए कि "उनके कुशासन, पेपरलीक, नौकरीचोर सरकार, भ्रष्टाचार और जनता की घोर उपेक्षा के चलते ही राजस्थान की जनता ने उन्हें सत्ता की कुर्सी से नीचे उतारा है।" सिसोदिया ने वास्तविक तथ्यों के साथ गहलोत सरकार के कार्यकाल की पांच बड़ी विफलताओं पर सीधा प्रहार किया है।

मुख्यमंत्रित्व काल में भी पुत्र को नहीं जिता पाए चुनाव

सिसोदिया ने तंज कसते हुए कहा कि " अशोक गहलोत के कुशासन पर जनता के अविश्वास का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि वे 2019 में अपने मुख्यमंत्रित्व काल में भी अपने गृह क्षेत्र और गढ़ माने जाने वाले जोधपुर से अपने पुत्र वैभव गहलोत को चुनाव नहीं जिता पाए, जहां उन्हें 2 लाख से अधिक वोटों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2024 में सीट बदलकर जालौर-सिरोही से लड़ने पर भी जनता ने उन्हें 2 लाख से ज्यादा वोटों से नकार दिया। जो नेता सत्ता में रहते हुए, अपनी सर्वोच्चता के चलते भी,अपने पुत्र की राजनीतिक जमीन नहीं बचा सके, वे आज 'बजट फाइल्स' के नाम पर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं।"

पेपरलीक का काला दौर और माफियाओं की जेल यात्रा

सिसोदिया ने कहा कि " गहलोत शासनकाल में पेपरलीक एक संगठित उद्योग बन गया था, जिसने प्रदेश के लाखों युवाओं के सपनों को कुचल दिया। आज भजनलाल शर्मा सरकार की सख्त कार्रवाई के कारण सैकड़ों पेपरलीक माफियाओं की जेल यात्रा हो चुकी है और फर्जीवाड़े से नौकरी पाने वाले सैकड़ों लोक सेवकों को बर्खास्त किया गया है। गहलोत बताएं कि उनके राज में इन मगरमच्छों को किसका संरक्षण प्राप्त था? उनकी क्या हिस्सेदारी और क्या सांठगांठ थी? उन्होंने राजधर्म क्यों नहीं निभाया?

गहलोत कि देन था,जल जीवन मिशन का महाघोटाला और जेल यात्रा

'बजट फाइल्स' के पहले एपिसोड में जल जीवन मिशन का राग अलापने वाले गहलोत को आईना दिखाते हुए सिसोदिया ने कहा कि " 'हर घर नल' की यह महत्वाकांक्षी योजना केंद्र सरकार द्वारा प्रदत्त थी, जिसे कांग्रेस हाईकमान को खुश करने हेतु गहलोत सरकार ने हर तरह से अड़ंगे लगाए और घोटाले किए। गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार ने ही इस लोककल्याणकारी योजना में तब महाभ्रष्टाचार बोया था, जिसमें उनकी सरकार के ही तत्कालीन कैबिनेट मंत्री से लेकर कई बड़े अधिकारियों और ठेकेदारों को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा। याद रखें गहलोत कि यह सब, उनकी सरकार में, उनके संरक्षण में किया-धरा गया है, जिसे राजस्थान की जनता कभी माफ नहीं करेगी। इन घोटालों की बुनियाद रखने वाले आज झूठे आंकड़ों की बाजीगरी कर रहे हैं।"

चुनाव जीतने के लिए प्रदेश पर लादा हजारों करोड़ का अतिरिक्त कर्ज

वित्तीय कुप्रबंधन पर हमला बोलते हुए सिसोदिया ने कहा कि, "2023 के विधानसभा चुनाव में अपनी डूबती नैया बचाने के लिए आखिरी छह महीनों में जनता के वोट ठगने के लिए लोकलुभावन रेवड़ियां बांटकर राजस्थान पर हजारों करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज लाद दिया। अगला मुख्यमंत्री सिर्फ कर्ज चुकाता रहे, इसलिए तब गहलोत सरकार ने राजस्थान के खजाने को दोनों हाथों से लुटाया। राज्य के खजाने को खोखला करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत आज बजट पर ज्ञान दे रहे हैं।"

चार साल चले 'कुर्सी युद्ध', होटल सरकार, सरकारी विधायकों के त्यागपत्र की नौटंकी का जवाब भी दें गहलोत

सिसोदिया ने याद दिलाया कि, "पिछली कांग्रेस की गहलोत सरकार के पांच साल में से पूरे चार साल केवल मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने और आपसी अंतर्कलह के 'कुर्सी युद्ध' में बर्बाद किए गए। जब प्रदेश की जनता को विकास, व्यवस्था और सुरक्षा की जरूरत थी, तब पूरी सरकार बाड़ेबंदी के नाम पर होटलों और रिसॉर्ट में कैद रही। स्वयं जब कांग्रेस संगठन मुख्यमंत्री में बदलाव कर रहा था, तब सरकारी विधायकों के त्यागपत्र की नौटंकी की गई। यह सब राजस्थान की जनता ने देखा है, भुगता है। अच्छा होता कि गहलोत का ज्ञान इन महत्वपूर्ण प्रश्नों पर भी आता।"

अंत में सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार हर मोर्चे पर पारदर्शिता के साथ प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जा रही है। अशोक गहलोत द्वारा पेश की जाने वाली 'बजट फाइल्स' स्वयं की राजनीति को जिंदा रखने की छटपटाहट है। राजस्थान की जनता उनके राज की 'क्राइम और करप्शन फाइल्स' को कभी माफ नहीं करेगी।

भवदीय

अरविन्द सिसोदिया
9414180151

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

भाजपा फिर जीत की हीरो, कांग्रेस फिर से जीरो पर - अरविन्द सिसोदिया

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भगवा ध्वज RSS & Bhagva Dhvja

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

राहुल का राजनीतिक असर शून्य, आंध्र में बैलेट से हुए चुनाव में फिर से कांग्रेस जीरो – अरविन्द सिसोदिया

हिन्दु भूमि की हम संतान नित्य करेंगे उसका ध्यान