रैली में 20 दलों के नेता

 संक्षिप्त नोट

विषय: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) एवं कथित वोट चोरी के विरोध में INDIA गठबंधन की महारैली।

रविवार को INDIA गठबंधन के घटक दलों ने दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ महारैली आयोजित की। इससे पूर्व विपक्षी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कनॉट प्लेस के मिंटो रोड जंक्शन से रामलीला मैदान तक मार्च निकाला।

रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव सहित विभिन्न विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के अनुसार, रैली को 23 राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त था।

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार एवं निर्वाचन आयोग पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।

निष्कर्ष: इस महारैली के माध्यम से INDIA गठबंधन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), कथित वोट चोरी तथा चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता के मुद्दे पर अपनी राजनीतिक एकजुटता प्रदर्शित की और केंद्र सरकार एवं निर्वाचन आयोग के समक्ष अपनी आपत्तियां रखीं।




मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर रविवार को INDIA गठबंधन ने दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन किया। वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे के साथ विपक्षी दलों के नेताओं ने कनॉट प्लेस के मिंटो रोड जंक्शन से रामलीला मैदान तक मार्च निकाला। इसके बाद रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए गए। इस दौरान कांग्रेस ने दावा किया कि इस रैली में रामलीला मैदान के अंदर और बाहर मिलाकर लाखों लोगों ने हिस्सा लिया।

रैली में 23 दलों के नेता
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक इंडी ब्लॉक को 23 दलों का समर्थन रहा है, वहीं मीडिया रिपिर्ट्स भी 20/21 दलों की बात करती है। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, सीपीएम के एमए बेबी, सीपीआईमएल के दीपांकर भट्टाचार्य समेत 20 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। छात्र संगठनों और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। मार्च में राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता खुली जीप में सवार होकर रामलीला मैदान पहुंचे। रास्ते में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। रैली में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राजद, माकपा, भाकपा (माले), शिवसेना (उद्धव गुट) और एनसीपी (शरद पवार गुट) समेत विपक्षी दलों की भागीदारी रही। माकपा महासचिव एमए बेबी, भाकपा (माले) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत और एनसीपी (एसपी) की सुप्रिया सुले भी मंच पर मौजूद रहीं।

राहुल ने कहा- यह मोदी-शाह को संदेश
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी के लिए उन्हें पद छोड़ना होगा और जेल भी जाना होगा। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई के बाद विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सामने खड़ा होगा तथा उनसे भी कानूनी जवाब मांगा जाएगा।

खुली जीप में रामलीला मैदान पहुंचे नेता
मार्च में राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता खुली जीप में सवार होकर रामलीला मैदान पहुंचे। रास्ते में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। रैली में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राजद, माकपा, भाकपा (माले), शिवसेना (उद्धव गुट) और एनसीपी (शरद पवार गुट) समेत विपक्षी दलों की भागीदारी रही। माकपा महासचिव एमए बेबी, भाकपा (माले) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत और एनसीपी (एसपी) की सुप्रिया सुले भी मंच पर मौजूद रहीं।


टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

‘फ्रीडम टु पब्लिश’ : सत्य पथ के बलिदानी महाशय राजपाल

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

कांग्रेसराज में ही दसकों तक भारत की अर्थव्यवस्था मृत जैसी रही थी, आज मोदीजी का भारत पूरे विश्व में सीना ताने दौड़ रहा है - अरविन्द सिसोदिया

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

कांग्रेस के राज में ही दसकों तक भारत की अर्थव्यवस्था मृत जैसी रही थी, आज मोदीजी का भारत पूरे विश्व में सीना ताने दौड़ रहा है - अरविन्द सिसोदिया

भारत के नागरिक उत्थान और वास्तविक ग्राम स्वराज का श्रेय गैर भाजपा प्रधानमंत्रीयों को ही है - अरविन्द सिसोदिया

शेनझेन बैठक पर राहुल गांधी का बयान कूटनीतिक अपरिपक्वता ; 'विश्वमित्र' भारत किसी दबाव में नहीं झुकता - अरविन्द सिसोदिया

सोनिया - सत्ता का सुपर सुख भोगा - तवलीन सिंह