'कॉकरोच' नेरेटिव
प्रेस विज्ञप्ति आराजकतावादियों का नया विदेशी टूलकिट षड्यंत्र - अरविन्द सिसोदिया भारत के युवाओं का उद्घोष भारत माता की जय, वन्देमातरम् और जय श्रीराम है - अरविन्द सिसोदिया कोटा, 23 मई। राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्यासी एवं वरिष्ठ बुद्धिजीवी अरविन्द सिसोदिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर उत्पन्न मज़ाकिया पार्टी को आराजकतावादियों का नया “विदेशी टूलकिट षड्यंत्र” बताते हुए कहा कि “विदेशी ताकतों के सहयोग से भारतीय युवाओं को भड़काने की कोशिशें लंबे समय से हो रही हैं। यह प्रयोग भी उसी क्रम में है। इसके पीछे भी भारत की राजनीति में विफल राजनैतिक षड्यंत्रकारी हैं और इनकी अभी तक तमाम कोशिशें पूरी तरह नाकाम होती रही हैं तथा इस तरह की कोशिशें आगे भी विफल ही होनी हैं। क्योंकि भारतीय युवाओं का उद्घोष ‘भारत माता की जय, वन्देमातरम् और जय श्रीराम’ है। भारतीय युवा शक्ति अपनी मातृभूमि का भला-बुरा जानती है। वह देश के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री मोदीजी को दिलोजान से चाहती है।” सिसोदिया ने कहा कि “भारत के प्रधानमंत्री मोदीजी के सफल नेतृत्व और बड़ी से बड़ी चुनौतियों को आसानी से ...