छोटी-छोटी बातों से ही व्यक्ति महान बनता हैं - मुरलीधर
छोटी-छोटी बातों से ही व्यक्ति महान बनता हैं - मुरलीधर
- चित्तौड़ में संघ शिक्षा वर्ग सामान्य (शालेय विद्यार्थी) का शुभारंभ
चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़ प्रांत द्वारा गांधी नगर में स्थित विद्या निकेतन विद्यालय मे संघ शिक्षा वर्ग सामान्य (शालेय विद्यार्थी) का शुभारंभ हुआ । यह वर्ग कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत स्वयंसेवकों हेतु आयोजित किया गया है, जो 1 जून 2026 तक चलेगा।
मुख्य अतिथि डॉ हितेश शर्मा ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक समाज राष्ट्र हित व समाज राष्ट्र हित के लिए कार्य करते हैं । यह सर्वविध्दित तथ्य है कि राष्ट्र निर्माण में मुख्य भूमिका रहती हैं।
प्रान्त प्रचारक मुरलीधर ने शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छोटी- छोटी बातों से ही व्यक्ति महान बनता है जैसे:- समय पालन, स्वच्छता,पानी बचाना और झूठन नहीं छोड़ना।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य ईश्वरीय कार्य है तथा स्वयंसेवकों के अथक परिश्रम से संघ नागपुर से निकलकर आज समाज के व्यापक क्षेत्रों तक पहुंचा है। उन्होंने बताया कि असंगठित हिंदू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से डॉक्टर साहब ने संघ की स्थापना की थी। व्यक्ति ठीक रहता है तो देश ठीक है ।
उन्होंने शिक्षार्थियों से अध्ययन, अभ्यास, संस्कार और साधना इन चार मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि हम यहां ‘मैं से हम’ की यात्रा करने आए हैं। संघ की प्रतिज्ञा में ही संगठन का ध्येय निहित है और शुद्ध सात्विक प्रेम संघ कार्य का आधार है। प्रत्येक स्वयंसेवक को अपने संगठन के प्रति अटूट विश्वास, श्रद्धा और समर्पण रखना चाहिए।
उन्होंनेने बताया कि चित्तौड़ प्रान्त के संघ रचना से 8 विभागों के 27 जिला से कुल 202 शिक्षार्थी सहभागी हैं। उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए 30 शिक्षकों की टोली कार्यरत है। विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए शिक्षार्थी और शिक्षक चित्तौड़ में साधना एवं प्रशिक्षण हेतु उपस्थित हुए हैं।
वर्ग में प्रदर्शनी भी रखी गई है इसमें संघ के सेवा विभाग व पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न उपक्रमों को प्रदर्शित किया गया हैं।
प्रदर्शनी में आने वालों के लिए यहां कई प्रकार के औषधि पौधे रखे गए हैं। 11 प्रकार की तुलसी व चित्तौड़ जिले पाये जाने वाले दुर्लभ औषधि पौधों को भी रखा गया है और 300 प्रकार के बीजों का बैंक भी प्रदर्शनी में रखा गया है।
#RSS100
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें