कांग्रेस मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम नहीं हटाना चाहती - हीरालाल नागर
पत्रकारवार्ता
लोकतंत्र बचाओं - अराजकता हटाओं अभियान का आगाज
सीएम भजन लाल शर्मा के सानिध्य में कोटा में पदयात्रा आज 4 बजे (शुक्रवार को)
सेवन वंडर से छावनी तक पदयात्रा
कांग्रेस झूठा नैरेटिव फैलाकर, देश में अराजकता फैला रही - मदन दिलावर
कांग्रेस मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम नहीं हटाना चाहती - हीरालाल नागर
कोटा 29 अक्टूबर। भाजपा के लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत गुरुवार को कोटा के जी. एम. ए. प्लाजा सभागार में पत्रकार वार्ता संपन्न हुई जिसमें शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर एवं कोटा संभाग मीडिया संयोजक अरविंद सिसोदिया मंचस्थ रहे। जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने अतिथि स्वागत एवं वार्ता संचालन किया।
पत्रकार वार्ता संबोधित करते हुए शिक्षा एवं पंचायती राज्य मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस राजकुमार पर सीधा कटाक्ष करते हुए कहा कि, कहावत है कि विदेशी माता के गर्भ से जन्मा व्यक्ति राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता, यही कांग्रेस में चरितार्थ हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता ने वोट देना बंद कर दिया है, इसलिए खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे की तरह, कांग्रेस बेतुकी बेबुनियाद नौटंकी और नाटक कर रही है।
दिलावर ने कहा कि देशभर में एस आई आर बिल्कुल सही और आवश्यक शुद्धिकरण के लिए ही हो रही है। यह पहले भी अनेकों बार होती आई है। इसमें नया कुछ भी नहीं है, बल्कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण मात्र ही है। मृत व्यक्ति, अनुपस्थित व्यक्ति, परमानेंट पता छोड चुका व्यक्ति व डबल नाम वाले व्यक्तियों को संशोधित किया जाता है, जिसमें दावे, आपत्ति का समय दिया जाता है, जो वास्तव में ही नहीं हैं, वह हट जाता है। अर्थात् सब कुछ ठीक व सही सही हो रहा है।
उन्होंने कहा मतदाता सूची शुद्धिकरण और मतदान प्रक्रिया में प्रत्येक चरण पर सरकारी कर्मचारियों सहित राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी साथ होते है, बूथ लेवल पर बीएलओ के साथ भाजपा कांग्रेस सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बी एल ए रहते हैं मतदान में बूथ के अंदर राजनीतिक दलों के बूथ एजेंट रहते हैं। इस तरह पूरी प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता साथ रहते हैं इसलिए वोट चोरी अथवा वोट में हेरा फेरी जैसी कोई बात नहीं हो सकती । यह कांग्रेस का झूठ फैलाओ अभियान मात्र है ।
दिलावर ने कहा कि मतदान और मतदाता सूची शुद्धिकरण प्रक्रिया में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी जुड़े रहे हैं वह भी वोट चोरी के आरोपों से नाराज हैं, क्योंकि यह उन पर भी अविश्वास करना है। इसलिए अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वोट भी कांग्रेस को नहीं मिलते इसलिए कांग्रेस अब सब दूर हार रही है और वोट चोरी का आरोप लगाकर अपने नेतृत्व की अस्वीकारिता को छुपा रही हैं।
वार्ता को संबोधित करते हुए ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि जनता के बीच अपने विश्वास खो चुकी कांग्रेस, अराजकता के रास्ते सत्ता में आने के लिए तमाम षड्यंत्र साजिशे कर रही है । इन्हीं में से एक वोट चोरी का झूठा आरोप भी है।
उन्होंने कहा कि जिन 13 करोड़ नाम को कटा हुआ बताया जा रहा है वह काटे नहीं है बल्कि चिन्हित किए गए हैं यदि इनमें से किसी के पास पात्रता है तो वह आपत्ति और सत्यापन के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकता है।
नागर ने कहा कि आज पूरे विश्व में और आस पड़ोस में जिस तरह की अस्थिरता है, उसमें भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी जी के रूप में पूरी दक्षता योग्यता एवं क्षमताओं के साथ स्थिरता से खड़ा है। कांग्रेस को भारत का सक्षम नेतृत्व भा नहीं रहा है, वह शांति भंग और अराजकता के माध्यम से देश में अस्थिरता उत्पन्न कर, देश विरोधी ताकतों को लाभ पहुंचाना चाहती है।
नागर ने कहा लोकतंत्र की सबसे ज्यादा हत्याये कांग्रेस ने ही की है । आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस ने 93 बार राज्य सरकारे गिरा कर लोकतंत्र की हत्या की है, वह लोकतांत्रिक संस्थाओं पर झूठे आरोप लगाकर, लोकतंत्र की हत्या जैसा ही दुर्व्यवहार कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर सीधा आरोप लगाया कि कांग्रेस घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में बनाए रखना चाहती है जिसके लिये देश का कानून इजाजत नहीं देता है।
नागर ने कांग्रेस से सीधे प्रश्न पूंछे है -
1 क्या कांग्रेस चाहती है कि जिन विदेशी घुसपैठियों का नाम देश की मतदाता सूची में लिख दिया गया है वह नहीं हटे?
2 क्या कांग्रेस चाहती है कि मृतकों और दूसरी जगह चले गए मतदाताओं के नाम पर कोई दूसरा वोट देकर अब तक देश में चल रही कांग्रेस की लूट को जारी रखे?
3 क्या कांग्रेस चाहती है कि देश का लोकतंत्र विदेशी ताकतें नियंत्रित करें?
4 क्या कांग्रेस अराजकता फैलाकर देश की तरक्की को रोकना चाहती है?
5 कांग्रेस देश की जनता को बताएं कि उसका चीन के साथ क्या समझौता है?
6 कांग्रेस यह बताएं की फोकस पत्रिका में जो अराजक संगठनों के साथ रेड ग्रीन गठजोड़ में उनका नाम आया है, क्या वह उस गठजोड़ का हिस्सा है?
7 कांग्रेस देश की जनता को यह स्पष्ट बताएं की एसआईआर यदि गलत है तो उससे पहले उसके कार्यकाल में हुई 10 एस आईआर पर उसका क्या मत है
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की लोकतंत्र बचाओं अराजकता हटाओं अभियान का शुभारंभ कोटा में शुक्रवार 30 अक्टूबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड के नेतृत्व में पदयात्रा द्वारा प्रारंभ होगा।
जैन ने बताया की शुक्रवार सांयकाल 4 बजे सेवन वंडर के सामने से भाजपा कार्यकर्ता एवं राष्ट्रभक्त नागरिकगण पदयात्रा प्रारंभ कर कोटडी चौराहा, गुमानपुरा, मल्टीपरपज के सामने से छावनी चौराहा पहंुच कर सम्पन्न होगी। उन्होने बताया की पदयात्रा कार्यक्रम में शिक्षामंत्री मदन दिलावर, ऊर्जामंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, महापौर अनुसूईया गोस्वामी, उपमहापौर विवेक राजवंशी सहित भारतीय जनता पार्टी से जुडे पार्षद जनप्रतिनिधि पार्टी पदाधिकारी एवं नागरिक बंधु विशाल संख्या में सम्मिलित होंगें।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रितेश चित्तौडा, शैलेन्द्र ऋषि, सोशल मीडिया प्रदेश से मयंक सेठी, मीडिया संयोजक अनिल तिवारी सहित उपस्थित रहें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें