कविता - जेन जी के नाम पर मतिभ्रष्टता न फैलाएँ

कविता - जेन जी के नाम पर मतिभ्रष्टता  न फैलाएँ

-अरविन्द सिसोदिया 

जेन जी के नाम पर मतिभ्रष्टता न फैलाएँ,
असभ्यता के अंधकार में नई पीढ़ी को न उलझाएँ।
आराजकतावाद से सावधान हो जाएँ,
माता-पिता, भाई-बहन सब जाग जाएँ।
====1====
गंदी-गंदी गालीयों से कोई भविष्य निर्माण नहीं ,
चरित्रहीनता का पथ कभी स्वाभिमान नहीं ।
संस्कारों की ज्योति हर आँगन में जलाएँ,
भारत की गौरव-गाथा बच्चों को सुनाएँ।
====2====
जो तोड़ने की बात करे, उससे सचेत रहो,
जो जोड़ने की राह दिखाए, उसके संग बढ़ो।
कलम उठा कर ज्ञान का प्रकाश फैलाए,
वाणी गूंजा कर सत्य और साहस सिखाए।
====3====
युवा वही जो राष्ट्रधर्म का मान बढ़ाए,
अपने कर्मों से भारत का मस्तक ऊँचा उठाए।
नफ़रत की आँधी चाहे कितनी भी आए,
प्रेम और सद्भाव का दीप का दीप जलाएं ।
====4====
परिश्रम, अनुशासन और सेवा को अपनाएँ,
स्वार्थ और आलस्य को सबसे पहले दूर भगाएँ।
हम सब मिलकर ऐसा जाग्रत भारत बनाएँ,
जहाँ संस्कृति, सभ्यता और सदाचार मुस्काएँ।
====5====
आराजकतावाद से सावधान हो जाएँ,
माता-पिता, भाई-बहन सब जाग जाएँ।
===समाप्त====




टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, किसी को भी अपमानजनक व्यवहार का अधिकार नहीं देती

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

वन्देमातरम

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, मास्को जेल में..?

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी

श्री चांदमारी बालाजी मंदिर मार्ग कोटा की समस्या व समाधान Chandmari Balaji Kota

वन्देमातरम एकता का महामंत्र है, विभाजनकारी मानसिकता के आगे अब देश सिरेंडर नहीं करेगा - अरविन्द सिसोदिया