कैलाश मानसरोवर मुक्ती हेतु श्रावण संकल्प अभियान प्रारंभ

भारत तिब्बत सहयोग मंच का कैलाश मानसरोवर मुक्ती संकल्प अभियान प्रारंभ
कैलाश मानसरोवर मुक्ती हेतु श्रावण संकल्प अभियान प्रारंभ 

कोटा 3 अगस्त। भारत तिब्बत सहयोग मंच, चित्तौड़ प्रांत के कोटा जिले के तत्वाधान में श्री रंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर, नेहरू नगर कोटा जंक्शन पर भगवान शंकर जी के समक्ष, जलाभिषेक करके चीन से कैलाश मानसरोवर की मुक्ति संकल्प लिया गया। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष अरविन्द कौशल, महामंत्री अरविंद सिसोदिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सरसिया, मंच के जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह जादौन, सोशल मीडिया प्रांत प्रमुख हुकूमत सिंह झाला, अशोक माचल, जिला सोसल मीडिया प्रमुख लक्ष्मीनारायण गर्ग, पुरषोत्तम दाधीच, योगेंद्र पाल सिंह एवं मातृशक्ति सहित संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष अरविन्द कौशल नें बताया कि " भारत तिब्बत सहयोग मंच प्रतिवर्ष सावन के महीनेँ में भगवान शंकर के निवास कैलाश मानसरोवर की चीन से मुक्ती का संकल्प अभियान चलाती है। इसीक्रम में श्रावण मास के प्रथम सोमवार से संकल्प अभियान प्रारंभ किया गया है। जो संपूर्ण माह में लगातार चलेगा।

उन्होंने बताया की मंच के चित्तौड़ प्रान्त के सभी जिलों में यह संकल्प अभियान प्रारंभ हो गया है, जिसे समाज के साथ स्थानीय टोलियां आयोजित करेंगी।

मंच के प्रांतीय महामंत्री अरविन्द सिसोदिया ने कहा कि " मंच संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में विशेष कर भावी पीढ़ी को यह बताता है कि कैलाश मानसरोवर भगवान शंकर का निवास और सनातनीयों का पवित्र तीर्थ है इसे चीन के अवैध कब्जे से मुक्त करवाना है। 
भवदीय 

अरविन्द सिसोदिया 
9414180151

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, किसी को भी अपमानजनक व्यवहार का अधिकार नहीं देती

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, मास्को जेल में..?

महात्मा गांधी का वंशवृक्ष Family tree of Mahatma Gandhi

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

दशा माता पूजन Dasha Mata Puja

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी