जनसेवा, जनसंपर्क और जनआशीर्वाद के बल पर भाजपा बनाएगी निकायों में बोर्ड - अरविन्द सिसोदिया
प्रेस विज्ञप्ति
कोटा, 23 अगस्त। भाजपा कोटा संभाग मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने कहा कि " भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकारों ने लोककल्याण, सुशासन और विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। वहीं, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता निरंतर समाज के बीच रहकर जनसमस्याओं के समाधान का सेतु बनने का कार्य कर रहा है। जनसेवा, जनसंपर्क और जनआशीर्वाद की इसी शक्ति के आधार पर राजस्थान के निकायों में भाजपा के बोर्ड बनेंगे।"
सिसोदिया ने कहा कि " भाजपा केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाने वाला संगठन नहीं है, बल्कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। भाजपा कार्यकर्ता वर्षभर समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को समझते हैं और समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते हैं। केंद्र एवं राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में भी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।"
उन्होंने कहा कि " भाजपा सरकारों ने समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को धरातल पर उतारा है। विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के इसी कार्यकाल को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और जनआशीर्वाद प्राप्त करेंगे।"
सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि " आगामी निकाय चुनाव केवल राजनीतिक सफलता का अवसर नहीं, बल्कि जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ बूथ से लेकर वार्ड तक जनता से सीधा संवाद स्थापित करे।" उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि " कार्यकर्ताओं की मेहनत, सरकारों के विकास कार्यों और जनता के विश्वास के बल पर राजस्थान के निकायों में भाजपा का सुशासन और सेवा का संकल्प मजबूत होगा तथा भाजपा के बोर्ड बनेंगे।"
भवदीय
अरविन्द सिसोदिया
भाजपा कोटा संभाग मीडिया संयोजक
मो. 9414180151
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें