प्रधानमंत्री मोदी जी के 9 साल पूरे होने पर, पूरे जून माह में चलेगा महासंपर्क अभियान 9 Years Of PM Modi


प्रधानमंत्री  मोदी जी के 9 साल पूरे होने पर, पूरे जून माह में चलेगा महासंपर्क अभियान

कोटा 28 मई। भाजपा स्टेशन मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक, जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी के मुख्य मार्गदर्शन में रविवार को रंगेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में सुबह 11 बजे से हुई, जिसमें मन की बात कार्यक्रम नये संसद भवन का लोकार्पण एवं मंडल कार्यसमिति सम्पन्न हुई।

बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी नें कहा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दिन प्रतिदिन विकास एवं सम्मान  के नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होनें पर भाजपा कि और से कोटा शहर में महासंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक चलाया जायेगा . सोनी ने कहा भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकने के लिए कटिबद्ध है और बिजली पर लगातार लगाये गये सरचार्ज का निरंतर विरोध किया जायेगा।

सोनी नें कहा 31 मई को अजमेर में प्रधानमंत्री मोदीजी के विशाल सभा में कोटा शहर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं सहित सम्मिलित होगी।

भाजपा के प्रदेश सहसंयोजक मीडिया संपर्क विभाग अरविन्द सिसोदिया ने संबोधन में कहा कि आज का दिन भारत के लिए नये संसद भवन के साथ लोकतंत्र को नई दिशा व नई ऊर्जा से भर देनें वाला है।   यह अवसर हम राजस्थान और हाड़ौती के लोगों के लिए विशेष गौरव व उत्सव का है, क्यों कि इस भव्य संसद भवन के निर्माण एवं लोकार्पण में लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम जी बिरला का नेतृत्व व मार्गदर्शन जुडा हुआ है। इस भवन पर भविष्य में भी हमारी कई - कई पीढियाँ इस लिए गर्व करेंगी, इसके निर्माण व राष्ट्र को समर्पित करने में कोटा के महान सपूत ओम जी बिरला का योगदान व नेतृत्व है।

मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा नें कहा भाजपा उन्नत व विकसित गतिविधियों के साथ कदम से कदम मिला कर चलती है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को हाई टेक होना चाहिए।  उन्होंने सरल ऐप के जरिये पार्टी कि सभी गतिविधियों तक आसानी से पहुंच व पकड़ को समझाया और पार्टी के डाटा संकलन, बूथ कमेटी फोटोकरण एवं पन्ना प्रमुखों के संदर्भ में विस्तार से बताया।

मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा चाचा ने मंडल कि गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि स्टेशन मंडल भाजपा प्रत्येक बूथ पर 21 सदस्यीय समिति बना चुकी है, पन्ना प्रमुख बन गये हैं। सभी गतिविधियों को समयबद्ध पूरा किया जाता है।

मंडल कार्यकारणी में भाजपा के प्रदेश के राजनैतिक प्रस्ताव को पढ़ कर सुनाया गया व उसका समर्थन व अनुमोदन किया गया। कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया। इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी के मन कि बात कार्यक्रम को सुना गया तथा भारत के नये संसद भवन के लोकार्पण को देखा गया, इस अवसर सभी कार्यकर्ताओं नें एक दूसरे को बधाई दीं व मुंह मीठा करवाया गया।


संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री अमित गौतम ने किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अमित गौतम, अशोक गुजर, मंडल उपाध्यक्ष  ज्योति गौड़, पूर्व पार्षद विकास चौधरी, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री पदमा दीक्षित, शक्तिकेंद्र संयोजक आशीष दिवाकर, नरेंद्र सिंह जादौन, बूथ अध्यक्ष यतिन नारंग, अंकित कुमार, अक्षय कुमार, हिमांशु मलिक, दिनेश सरसिया, राजू, आशीष गौड़, इंद्रा श्रंगी, संध्या मौर्य, निशा सक्सेना, चयनिता श्रंगी आदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


भवदीय


रमेश शर्मा चाचा

भाजपा मंडल अध्यक्ष

स्टेशन मंडल, कोटा

 92514 36399

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

आन बान और शान का पर्व भुजरिया

Instead of Opposing the RSS, Intolerant Americans Should Look Within — Arvind Sisodia

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

अर्द्धनारिश्वर स्त्री, समान अस्तित्व का सम्मान

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

दुनिया भर की धार्मिक संस्कृति में हिन्दू धर्म की झलक World Sanatan Dharma

असहिष्णु अमेरिकियों को अपने भीतर झांकना चाहिए - अरविंद सिसोदिया

RTI द्वितीय अपील

जनसेवा, जनसंपर्क और जनआशीर्वाद के बल पर भाजपा बनाएगी निकायों में बोर्ड - अरविन्द सिसोदिया