संदेश

Modi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पर कवितायें - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
  मोदी जी महान हैं,मोदी जी महान - अरविन्द सिसोदिया By अरविन्द सिसौदिया 9414180151 http://arvindsisodiakota.blogspot.com/   मई 31, 2023 मोदी जी महान हैं, मोदी जी महान - कविता -5  https://arvindsisodiakota.blogspot.com/2023/05/blog-post_31.html भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के 10 वें वर्ष में प्रवेश व राजस्थान आगमन 31 मई 2023 के सुअवसर पर.... मोदी जी महान हैं, मोदी जी महान   - 5 कविता -5  मोदी जी महान हैं, मोदी जी महान  - अरविन्द सिसोदिया 9414180151  मोदी जी, भारत की प्राण ज्योति और राष्ट्रधर्म का मान हैं। मोदी जी,पवित्रता की धवल कीर्ति और पुरुषार्थ का सम्मान है। मोदी जी महान हैं, मोदी जी महान हैं। =1= यूँ तो भारत सदियों से महान था , पर अब लगता है कि भारत में जान है। जान है भई जान है, मान और सम्मान है। यूँ तो भारत सदियों से विश्वगुरु था, पर अब गुरुता के कई प्रमाण हैं। प्रमाण है भई प्रमाण हैं। आन वान शान है। मोदी जी महान हैं, मोदी जी महान हैं। =2=  अब भारत आजाद लगता है, परिंदो सी ऊँची उड़ान लगता है, दुनिया में अपनी धाक रखता है। मुठ्ठी म...

कविता - महामानव मोदी kavita Mahamanav Modi

चित्र
  कविता - 4 महामानव मोदी हे सत्य निष्ठ, हे धर्म निष्ठ, युग निर्माता महामानव मोदी । ईश्वर की अनुकम्पा हो तुम, धन्य हुई भारत मां की गोदी।। ..1.. विश्व प्रेम की थाती को, उदित किया सारे जग में, युगों युगों के पराभव को, बदल दिया प्रकाश में, भय मुक्त विश्व का भाव, जगाया विश्व भर में,  सत्यनिष्ठ संस्कृति को, फिरसे उजलाया मानव मन में।  .... हे सत्य निष्ठ, हे धर्म निष्ठ, युग निर्माता महामानव मोदी । ईश्वर की अनुकम्पा हो तुम, धन्य हुई भारत मां की गोदी।। ..2.. सत्य सनातन का गौरव लेकर, चल रहे नित्य नव नूतन को,  विश्व गुरू का भाव लिये, बढ़ रहे मानवता के अभिनन्दन को,  देख रही हे हर्षित मां भारती,पुत्र पवित्र के परिश्रम को, जग जग कर जनजन की सुध लेता,राम राज देनें को । .... हे सत्य निष्ठ, हे धर्म निष्ठ, युग निर्माता महामानव मोदी । ईश्वर की अनुकम्पा हो तुम, धन्य हुई भारत मां की गोदी।। ........ इसे और विस्तृत करना है, सुझाव टिप्पण्णी के माध्यम से भेज सकते हैं। - अरविन्द सिसौदिया 9414180151 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पर कवितायें - अरविन्द सिसोदिया https://arvindsisodiakota.blogsp...

मोदी जी महान हैं,मोदी जी महान - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के 10 वें वर्ष में प्रवेश व राजस्थान आगमन 31 मई 2023 के सुअवसर पर.... कविता -5  - अरविन्द सिसोदिया 9414180151  मोदी जी, भारत की प्राण ज्योति और राष्ट्रधर्म का मान हैं। मोदी जी,पवित्रता की धवल कीर्ति और पुरुषार्थ का सम्मान है। मोदी जी महान हैं, मोदी जी महान हैं। =1= यूँ तो भारत सदियों से महान था , पर अब लगता है कि भारत में जान है। जान है भई जान है, मान और सम्मान है। यूँ तो भारत सदियों से विश्वगुरु था, पर अब गुरुता के कई प्रमाण हैं। प्रमाण है भई प्रमाण हैं। आन वान शान है। मोदी जी महान हैं, मोदी जी महान हैं। =2=  अब भारत आजाद लगता है, परिंदो सी ऊँची उड़ान लगता है, दुनिया में अपनी धाक रखता है। मुठ्ठी में आसमान रखता है। आज का भारत, कर्तव्यपथ का मान है, वैभव की शान है। पुरखों का सम्मान है, राष्ट्र का स्वाभिमान है। मोदी जी महान हैं , मोदी जी महान हैं। =3=  मोदी युग का भारत, एक अलग पहचान है , विश्व पटल पर गूंज रही भारत कि शान है। कोई बोले बॉस , तो कोई मांगे आटोग्राफ , कोई चरणों में झुक जाये,तो कोई गले लग जात है । पूरी ...

भारत की राजनीतिक दिशा को गोधराकांड नें बदल दिया Godhra Hindu Jagrti

चित्र
Arvind Sisodia:- 9414180151 भारत की राजनीतिक दिशा को गोधराकांड नें बदल दिया - अरविन्द सिसोदिया गोधरा कांड के बाद प्रतिकार लेंनें वाला हिंदुत्व जाग्रत हुआ उसी नें तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदीजी को लोकनायक बनाया, यही योगीजी ने किया और वे भी आज लोकनायक हैँ। गोधरा में 27 फरवरी 2002 की सुबह में, सावरमती एक्सप्रेस के जिस कोच से श्रीरामजन्मभूमि के दर्शन करके रामभक्त लौट रहे थे, उसे गोधरा नगर पालिका के कांग्रेस के मुस्लिम पार्षदों के नेतृत्व में 3000 के लगभग की भीड़ नें घेर कर पेट्रोल डाल कर जिन्दा जला दिया गया। जिसमें 59 हिन्दू कोच में ही जिन्दा जल गये और बाद में भी कई घायल चल बसे। सबसे बड़ी बात यह थी कि इस घटना के बाद पूरे दिन संसद चली और वहाँ इसका जिक्र तक नहीं था। जिससे गुजरात के हिन्दुओं में और अधिक गुस्से का संचार हुआ। इस घटना के बाद तब गुजरात में जनआक्रोश उत्पन्न हो गया और प्रतिकार स्वरूप दंगे प्रारंभ हो गये।  इस घटना नें पूरे देश के हिन्दुओं को हिला कर रख दिया, इससे हिन्दुओं में एक जुटता की भावना जाग्रत हुई, वहीं हिन्दू भी बदला ले सकता है, इस तरह का संदेश भी गया और हुआ भी यही। ...

स्वतंत्र भारत के सपनों को पूरा करना हमारा लक्ष्य है: पीएम मोदी

चित्र
 स्वतंत्र भारत के सपनों को पूरा करना हमारा लक्ष्य है: पीएम मोदी Our aim is to fulfill the dreams of independent India -PM  Modi   नेता जी सुभाषचन्द्र बोस की 125 वीं जयन्ति पर नई दिल्ली में उनके स्टेच्यु निर्माण की घोषणा के साथ होलोग्राम प्रतिमा का शुभारम्भ किया गया। जो कि मूल प्रतिमा के बन कर स्थापित होनें तक रहेगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी जी के दिये गये एतिहासिक भाषण को यहां दिया जा रहा है। जिसमें नेताजी से सम्बंधित उदबोधन को प्रथम रखा गया है। तथा अन्य विशिष्ट विषय जो उनके सम्बांधन में आये उन्हे ..2.. पर रखा गया है। स्वतंत्र भारत के सपनों को पूरा करना हमारा लक्ष्य है: पीएम मोदी  January 23, 2022  Link - https://www.narendramodi.in/hi/text-of-prime-minister-narendra-modi-s-unveils-the-hologram-statue-of-netaji-at-india-gate-559613 narendramodi.in पीएम मोदी - इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में उपस्थित मंत्रीपरिषद के मेरे साथी श्री अमित शाह, श्री हरदीप पूरी जी, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, INA के सभी ट्रस्टी, NDMA के सभी सदस्यगण, jury मेम्बर्स, NDRF, कोस्ट गॉर्ड्स और IMD...

मेमू यात्री ट्रेनों के कोचों में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट लगाएं - अरविन्द सिसोदिया indian railway

चित्र
आमजन की लोकप्रिय मेमू यात्री ट्रेनों के कोचों में  मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएं - अरविन्द सिसोदिया 5 अक्टूबर , कोटा । भाजपा कोटा संभाग के मीडिया संयोजक एवं  पूर्व जिला महामंत्री भाजपा  अरविन्द सिसोदिया नें रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव , महाप्रबन्धक , पश्चिम मध्य रेलवे , जबलपुर एवं डी आर एम कोटा को ईमेल भेज कर , मण्डल की मेमू ट्रेनों के कोचों में मोबाईल चार्जिंग प्वाइंट लगवाए जानें की मांग की है । सिसोदिया ने मांग पत्र में लिखा है  कि भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी देश के प्रत्येक नागरिक तक आधुनिक तकनीकी को पहुंचाकर उनके जीवन को सुविधाओं से परिपूर्ण कर रहे हैं , किन्तु मेमू ट्रेन के कोचों में मोबाईल चार्जिंग प्वाइंट नहीं होना आश्चर्य  का विषय बनता है । उन्होंने लिखा है कि पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मण्डल में कोटा - बीना के मध्य चलने वाली मेमू यात्री ट्रेन में तमाम आधुनिकतम सुविधाओं के बावजूद मोबाईल चार्जिंग प्वाइंट का अभाव है , जबकी इन कोचों में पंखे हैं , लाइट है , एनाउंसमेंट है , खड़े रहने पर पकड़े रहने के बेल्ट हैं  , अच्छी बेंचें बै...

मोदीजी जिन्होनें शांती के लिये सच्चे प्रयास का संदेश दिया - अरविन्द सिसौदिया

चित्र
    modi putin zelensky बहादुर प्रधानमंत्री मोदीजी जिन्होनें विश्व शांती के लिये सच्चे प्रयास का संदेश दिया - अरविन्द सिसौदिया भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी नें दो युद्धरत देशों की युद्ध के दौरान ही यात्रा कर पूरे विश्व को सेदंश दिया है कि भारत किसी से भी डरता नहीं है। ऐशा ही उन्होनें पाकिस्तान बिना सूचना और सिक्युरिटी के पहुंच कर दिखा दिया था कि भारत भय मुक्त देश है। वे सीमा पर पहुंच कर सेना के साथ अक्सर बातचीत और सीधा संवाद रखते हैं। यूं तो प्रधानमंत्री मोदी जी दोनों ही देशों के प्रधानों से दूरभाष पर लम्बा बात चीत के जर्ये भी उन बातों को कर सकते थे जो उन्होनें पहुंच कर कीं हैं। किन्तु युद्धरत देश रूस और फिर यूक्रेन पहुंच कर पूरे विश्व को संदेश दिया है। हो सकता है कि उन्होनें कुछ गुप्त बातें भी कीं हो जो मिडिया में नहीं आती हैं। कुल मिला कर मादी जी की यात्रा के कोई कितने भी मीनिंगस् निकालता रहे मगर भारत में वे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होनें इस तरह की चुनौतीपूर्ण परिस्थिती में यात्रा कर विश्व शांती के लिये सच्चे प्रयास का संदेश दिया है। -------------- Brave Prime Mini...

हुनर और रोजगार को बढ़ाने वाला युवा वर्ग को समर्पित बजट - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
हुनर और रोजगार को बढ़ाने वाला युवा वर्ग को समर्पित बजट - अरविन्द सिसोदिया  कोटा 23 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग कोटा के संभागीय संयोजक अरविंद सिसोदिया ने बजट प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि " भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन " सबका साथ - सबका विकास" को समर्पित बजट स्वागत योग्य है। इस बजट में सभी नागरिक वर्गो का हितचिंतन किया गया है। यह बजट विशेष रूप से नौजवानों में स्किल डेवलपमेंट करने, उन्हें रोजगार परक बनाने और उनमें रोजगार करने की क्षमता भरने वाला है। इसलिए यह बजट युवा वर्ग को समर्पित बजट कहा जाना ज्यादा सार्थक होगा।"  सिसोदिया नें कहा कि " इस बजट में जहां आधारभूत क्षमताओं को विकसित करने के लिये पर्याप्त प्रावधान हैँ वहीं देश को विश्व की बड़ी आर्थिकशक्ति बनाने के लिये उत्पादन परकता पर काफी जोर दिया गया है। जिसका लाभ समाज में आयपरक रोजगारों में वृद्धि के रुप में मिलेगा।"  उन्होंने कहा कि " कोराना महामारी के बाद पूरा विश्व जहाँ आर्थिकरूप से टूटा है और अभी भी संघर्ष कर रहा है, वहीं भारत इससे ऊबर कर पूरी क्षमता से आगे...

अग्निवीर योजना का विरोध, देशहित के प्रति शत्रुता जैसा - अरविन्द सिसोदिया Agniveer Scheme

चित्र
अग्निवीर योजना का विरोध, देशहित के प्रति शत्रुता जैसा - अरविन्द सिसोदिया Agniveer Scheme  प्रश्न तो यह है कि जिस देश नें इस्लामिक गुंडागर्दी की सीधी कार्यवाही जैसी हिंसा को स्वतंत्रता के पहले भुगता हो और उसी आधार पर देश का विभाजन देखा हो, उसे अपनी स्वतंत्रता को अक्षुण्य रखने के लिये सेल्फ डिफेन्स जैसी अग्निवीर योजना को लाने में दशकों का विलंब क्यों देखना पड़ा। जबकि यह तो स्वतंत्रता के साथ पहले दिन से होना चाहिए था। अग्निवीर योजना में जब कोई भर्ती होता है तो उसके विवेक से भर्ती होता है, यह उसका स्वविवेक है कोइ जोर जबरदस्ती नहीं है। वह जानता है कि इसमें जान का जोखिम है। इसलिए इस योजना के संदर्भ में झूठ की इजाजत नहीं होनी चाहिए, जो कि नेता प्रतिपक्ष के द्वारा सदन में बोला गया। एक अग्निवीर को मजदूर जैसे शब्द से संबोधित कर नेता प्रतिपक्ष नें भारत के बहादुर युवाओं का अपमान किया है। में जब आठवीं पास करके नवी के लिए हाइस्कूल में भर्ती हुआ तो, हमें एनसीसी में भी प्रवेश लेना पड़ा जिसमें हमें रायफल चलाना तक सिखाया गया था। यह योजना सेल्फ डिफेन्स की दृष्टि से बहु उपयोगी थी, इसी का एक ...

संपूर्ण एकजुटता से मोदीजी को ताकत देनी होगी - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
एक कहावत है बंदर के हाथ में उस्तरा देना खतरनाक होता है, यह हमनें 18 वीं लोकसभा के सदन में प्रत्यक्ष टीवी पर देखा कि किस तरह से सदन की मर्यादाओं की खिल्लियां उडाईं गईं। देश को मजाक बना कर रख दिया। बहूमतसुदा गठबंधन को बेइज्जत किया गया और तीसरीबार हार चुकी कांग्रेस और उसके गठबंधन को इस तरह प्रोजेक्ट किया गया मानों वे बहूमत में हों। कांग्रेस की यही असहस्णुता भारतीय लोकतंत्र को सबसे बडा खतरा है।          ये वही लोग हैं जिन्होने भारत को भारत माना ही नहीं, अपनी जागीर या अपनी सम्पत्ती मात्र समझा, देश को विभाजन इस तरह कर दिया जैसे कोई कपडा फाड दिया जाता हो। देश के विभाजन का दर्द कांग्रेस को कभी नहीं हुआ, क्यों कि उसे भारत नहीं सत्ता के लिये एक जमीन का टुकडा चाहिये था। नेहरू जी के प्रधानमंत्री बनने की कीमती 20 लाख के लगभग लोगों की बेवजह मौत.. करीब करीब 1.5 करोड़ लोगों के घर छूठ गये।  चीन को तिब्बत इस तरह दे दिया जैसे उसका भारतीय संसकृति से कोई लेना देना ही नहीं है, शंकर भगवान का घर कैलाश चीन को सौंपने वाले नेहरूजी और उनकी कांग्रेस को शंकर भगवान की तस्वीर पकड़ने का कोई ...

राष्ट्र सर्वोपरी का भाव भारत की नई पीढ़ियों में भरना होगा Rashtr Prtham

चित्र
राष्ट्र सर्वोपरी का भाव भारत की नई पीढ़ियों में भरना ही मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि - भाजपा  कोटा 23 जून। भारतीय जनता पार्टी कोटा शहर जिले के स्टेशन मंडल के द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस,रंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर, नेहरूनगर के परिसर में मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा चाचा के नेतृत्व में, अरविन्द सिसोदिया के मुख्य अतिथ्य और कार्यक्रम संयोजक आशीष दिवाकर के धन्यवाद ज्ञापन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता भाजपा मीडिया विभाग के कोटा संभाग संयोजक अरविन्द सिसोदिया नें अपने संबोधन में कहा कि " जम्मू और कश्मीर के भारत में पूर्ण विलय के लिए संघर्ष करते हुये, कश्मीर में बलिदान हुए जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष ड़ा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संघर्ष और लक्ष्य को भाजपा के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी की केंद्र सरकार नें जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटा कर पूरा किया है। उन्होंने कहा कि डा मुखर्जी नें जम्मू और कश्मीर सहित आधा पंजाब और आधा बंगाल भारत के लिए बचानें का महती कार्य किया था, जिसके लिए वे भारत के इतिहास में अमर रहेंगे। सिसोदिया नें ...