मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा, भारतीय अस्मिता की संरक्षक बन गईं - अरविन्द सिसोदिया pm modi ji

मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा,भारतीय अस्मिता की पहचान बन गईं - अरविन्द सिसोदिया
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी भारत की अस्मिता की पहचान बन गई, भारतीय अस्मिता की आइकॉन बन गई, भारत के हितों का मान सम्मान बन गई है, भारतीय संस्कृति का स्वाभिमान बन गई है और यही कारण है कि भारत में अब कांग्रेस हाशिए पर डाल दी गई।

भारत ने कांग्रेस पर विश्वास किया, मगर कांग्रेस ने भारत के साथ विश्वासघात किया। देश का विभाजन करवाया, ब्रिटिश विभाजन योजना को स्वीकार किया, मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए देश को बंटवा दिया।

कांग्रेसी वो पार्टी थी जिसने पाकिस्तान के पास भारत का हिस्सा रहने दिया और हिस्सा प्राप्त किए बगैर युद्ध विराम करके पाकिस्तान को लाभ पहुंचाया। कांग्रेस ही वो पार्टी थी जिसने चीन को भारत कापरम पवित्र कैलाश मानसरोवर जैसा  महादेव का पवित्र धर्मस्थल,तीर्थ क्षेत्र दे दिया।

भगवान बुद्ध को मानने वाले महान राष्ट्र तिब्बत जिसे त्रिविष्ट कहते हैं वह चीन को दे दिया, भारत के साथ विश्वासघात की एक लंबी और बड़ी पराकाष्ठा कांग्रेस ने स्वतंत्रता से पहले और स्वतंत्रता के बाद लगातार की और यही कारण है कि भारत को लोगों के ध्यान से, लोगों के मन से, लोगों की दृष्टि से कांग्रेसी उतरती चली गई, एक्सपोज हो गई, उसकी नकाब उतर गई। सब लोग समझने लगे कि यह पाकिस्तान परस्त पार्टी है यह इस्लाम परस्त पार्टी है यह भारत का इस्लामीकरण करने की अपरोक्ष कोशिशों को लाभ पहुंचाने वाली पार्टी है, कुल मिलाकर यह भारत का बुरा करने वाली पार्टी है।

यह वही कांग्रेस है किसके शासनकाल में रामलला ताले में रहे है, जबकि महात्मा गाँधी, सरदार पटेल  व कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी ने  गुजरात में सोमनाथ का भव्य मंदिर निर्माण करवाया था। किंतु जवाहरलाल नेहरू ने श्री रामलला के मंदिर को बनने ही नहीं दिया और बाद में कांग्रेस की ने भी लगातार इसमें रोड अटकाये और रामलला वर्षों टाट में रहे।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बनने के बाद भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बन रहा है, वाराणसी में धर्मस्थलों को भव्यता और दिव्यता प्रदान की गई है, उज्जैन में महाकाल क्षेत्र में विशिष्ट निर्माण हुआ है। केदारनाथ धाम को नई पहचान दी गईं है। इस तरह से एक लंबी गिनती एक लंबी फेहरिस्त है जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हिंदू तीर्थ स्थलों का धर्म स्थलों का बार हुआ है। उनको उन्नत किया गया है, कुल मिलाकर भारत का भारत की असली ताकत, भारत की संस्कृति - सभ्यताके मान सम्मान के उत्थान से सम्मानित किया गया हैं यह सब तो देश के स्वतंत्र होते ही होना चाहिए था।

भारत के सम्मान, स्वाभिमान व संस्कृति के संदेश जो दिये जाने थे उन्हें मोदी युग का इंतजार करना पढ़ा। उन्हें सजाने संवारने विकसित करने, आधुनिकीकरण करने में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के योगदान को युगो युगो तक याद रखा जाएगा।

आज भारत और भारतीय जनता पार्टी एक दूसरे की पहचान बन गए हैं। एक सिक्के के दो पहलू की तरह भारत और भाजपा है। अब भारत की तरफ आंख उठाने वाले से आंख मिलाकर बात की जाती है, यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को दिया। वर्ना इससे पहले भारत की सेनायें युद्ध जीतती थीं और भारत के शासक पाकिस्तान के आगे मिम्यांते थे।

 भारत के प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की सरकार के रहते भारत के खिलाफ कोई गलत चर्चा भी नहीं कर सकता,  इस तरह का स्वाभिमान और सम्मान भारत को भाजपा की सरकारों ने दिलाया है। भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेदेश को राष्ट्र स्वाभिमान से भर दिया है।

भारत ही भाजपा है और भाजपा ही भारत है। यह भाजपा नें अपने कर्तव्यपथ से करके दिखाया है। जमीन के स्तर पर कार्यों को पूर्ण करके दिखाया, कार्यवाहीयों को पूर्ण करके दिखाया, गरीब के साथ गले मिल कर दिखाया, बैंक में पूरी राहत पहुंचा कर दिखाया, जहां जो जरूरत हो वहां वह जरूरत पूरी करके दिखाया, एक आम आदमी को लगता है कि उसका आम आदमी ही प्रधानमंत्री है।

यह सब भारतीय जनता पार्टी ने करके दिखाया, कहीं दोहरा चरित्र नहीं, कहीं दोगलापन नहीं, हर जगह भारत भारत और भारत! दुनिया को भी दिखाया कि भारत एक उन्नत देश है, विकसित देश है और बौद्धिक समृद्धिता से परिपूर्ण है।

यही वजह है कि आज सब दूर भारत में भारतीय जनता पार्टी को, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीकार किया जा रहा है। सम्मान दिया जा रहा है। उनके सम्मान में लोग अनेकों प्रकार से अपनी अभी व्यक्तियों कर रहे हैं। भारत कामना करता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार लगातार शासन करते रहें।

जय भारत जय हिन्द।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, मास्को जेल में..?

टुकड़े टुकड़े नगर निगमों को एक करने से जनता को राहत मिलेगी - अरविन्द सिसोदिया bjp rajasthan kota

खींची राजवंश : गागरोण दुर्ग

पृथ्वी ईश्वर की प्रयोगशाला और जीवन प्रयोग से निकला उत्पादन jeevn or ishwar

बड़ी जनहानि से बचना सौभाग्य, बहुअयामी विशेषज्ञ जाँच होनी ही चाहिए - अरविन्द सिसोदिया cfcl

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान