भारती वालमार्ट के अधिकारी निलंबित : कंपनी कारोबार के लिए रिश्वत





भारती वालमार्ट के वित्तीय अधिकारी निलंबित

मुंबई, एजेंसी
http://www.livehindustan.com/news/business
रिटेल कारोबार करने वाली दुनिया के दिग्गज अमेरिकी कंपनी वालमार्ट ने भारत के अपने संयुक्त उपक्रम (भारती वालमार्ट) के मुख्य वित्त अधिकारी और कुछ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्रवाई कंपनी पर कारोबार फैलाने के लिए रिश्वत देने के आरोपों की जांच के दौरान की गई है। कंपनी अमेरिका के अलावा ब्राजील, चीन और भारत में इस मामले की जांच शुरू कर दी है। यह जांच अमेरिकी संघीय रिश्वत निरोधक कानून के तहत की जा रही है।

कंपनी के प्रवक्ता ने निलंबन की खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि यह एक नियमित प्रक्रिया है इसमें नई बात कुछ नहीं है। जिन लोगों के खिलाफ जांच चल रही हो यदि वह पद पर बने रहे तो जांच निष्पक्ष नहीं हो सकती इसलिए ऐसे लोगों का हटना जरूरी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जबतक इनपर दोष सिद्ध नहीं हो जाता तब तक यह निर्दोष ही माने जांएगे। देश के खुदरा कारोबार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के तहत रिटेल श्रृंखला खोलने की तैयारी में जुटी वालमार्ट के लिए यह एक बुरी खबर है।
विपक्षी दल और कारोबारी संगठन देश में एफडीआई का पहले से ही कडा विरोध कर रहे हैं ऐसे में कंपनी के भारत में संयुक्त उपक्रम के किसी अधिकारी के हटाए जाने से कंपनी के लिए भारत में कारोबार करना मुश्किल हो सकता है।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

एक ईसा, एक बाइबल, लेकिन ईसाइयों में भी हैँ बहुतसारी भिन्नतायें

जर्मनी नें आंतरिक सुरक्षा हेतु 10 सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की

चुनाव आयोग को चोर कहना, पूरे शासनतंत्र को अपमानित करना है, संविधान विपक्ष को इस तरह की गिरी हुई हरकतों की अनुमति नहीं देता

7 अक्टूबर: मोदीजी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण

भारत की 80 करोड़ से अधिक आबादी मेटा की पकड़ में है....?

स्टारलिंक Starlink

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करके, सड़कों पर अराजकता फैलाकर और जनता को गुमराह करके सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है - शिवराज सिंह चौहान

भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा,संवैधानिक संस्थाओं की अनिवार्य जबाबदेही है — अरविन्द सिसोदिया

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास