रविवार प्रत्यक्ष देव सूर्य नारायण का दिन
रविवार का दिन भगवान सूर्य देव का दिन है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, सूर्य देवता की पूजा करने से जीवन में यश, वैभव, मान- सम्मान में समृद्धि होती है। रविवार के दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन को सप्ताह के सभी दिनों में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। तैतीस कोटि देवता मतलब स्तरवान तैतीस देवता पौराणिक सन्दर्भ में सूर्यदेव की उत्पत्ति के अनेक प्रसंग प्राप्त होते हैं। पुराणों अनुसार सूर्य देवता के पिता का नाम महर्षि कश्यप व माता का नाम अदिति है। अदिति के पुत्रों को आदित्य कहा गया है। 33 देवताओं में अदिति के 12 पुत्र शामिल हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं - विवस्वान् (सूर्य), अर्यमा, पूषा, त्वष्टा, सविता, भग, धाता, विधाता, वरुण, मित्र, इंद्र और त्रिविक्रम (भगवान वामन)। 12 आदित्यों के अलावा 8 वसु, 11 रुद्र और 2 अश्विनकुमार मिलाकर 33 देवताओं का एक वर्ग है। ब्रह्माजी के पुत्र मरिचि से कश्यप का जन्म हुआ। कश्यप से विवस्वान (सूर्य) और विवस्वान के पुत्र वैवस्त मनु थे। विवस्वान को ही सूर्य कहा जाता है। हमारे सौर मण्डल में जिसे सौर परिवार कहा जाता है जिसके चारों ओर पृथ्वी स...