गणपति गजानंद भगवान ganpti gjanand bhagvan

गणपति गजानंद भगवान / भजन 

मुखड़ा
गणपति गजानंद भगवान, दूर करते सब व्यवधान।
बुद्धि विवेक के प्रदाता, मंगल कारक भाग्य विधाता ॥
नमन है तुम्हे बारम्बार, नमन है तुम्हे बारम्बार ॥


अंतरा 1 : धैर्य और शांतचित्त
धैर्य-शांति के सागर गहरे, संकट में जो सहारा देते ।
शुभ निर्णय का मार्ग दिखाते, जीवन को भव पार लगाते ॥
नमन है तुम्हे बारम्बार, नमन है तुम्हे बारम्बार ॥


अंतरा 2 : विघ्नहर्ता
आरंभ सब कार्य तुम्हीं से, विघ्न सभी हर लेते।
शुभता, समृद्धि और सफलता, जीवन में भर देते ॥
नमन है तुम्हे बारम्बार, नमन है तुम्हे बारम्बार ॥


अंतरा 3 : विनम्रता और समानता
मूषक छोटा वाहन तुम्हारा , सीख देता जगको निराला।
छोटे-बड़े सब एक समान, यही ईश्वर का विधान ॥
नमन है तुम्हे बारम्बार, नमन है तुम्हे बारम्बार ॥


अंतरा 4 : कर्तव्यनिष्ठा
माता-पिता की सेवा करके, दिखलाई सच्ची निष्ठा।
कर्तव्य-पथ पर बने योद्धा, पाई जीवन में सिद्धा ॥
नमन है तुम्हे बारम्बार, नमन है तुम्हे बारम्बार ॥


अंतरा 5 : कार्य-पूर्णता
कर्तव्यपरायणता पर किया,मस्तक अपना बलिदान।
निडरभाव का संदेशा दे , पाया जग में प्रथम सम्मान ॥
नमन है तुम्हे बारम्बार, नमन है तुम्हे बारम्बार ॥


अंतरा 6 : सकारात्मकता
मंगलमूर्ति प्रसन्न मुखारे, देते सुख सारे सारे ।
मुश्किल घड़ी में पार लगाते, जगके तारन हार ॥

नमन है तुम्हे बारम्बार, नमन है तुम्हे बारम्बार 

===== समाप्त =====

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

हिन्दू श्राद्ध पक्ष : Pitra Paksha

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

श्री अनन्त चतुर्दशी महोत्सव कोटा राजस्थान Shri Anant Chaturdasi Festival Kota Rajasthan

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की चुनावी व्यवस्था ने बनाया वैश्विक प्रभाव, ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देना चाहिए : अरविन्द सिसोदिया ECI

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

कांग्रेस की सुनिश्चित हार की जवाबदेही से बचने की नौटंकी, चुनाव आयोग पर झूठा दोषारोपण : अरविन्द सिसोदिया

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'