खड़गे बनना तो तय, मगर चलना अनिश्चित - अरविन्द सिसोदिया

खड़गे बनना तो तय, मगर चलना अनिश्चित - अरविन्द सिसोदिया यूं तो कांग्रेस की स्थापना भारतवासियों को अंग्रेज भक्त बनानें के लिये , ब्रिटिश अधिकारी ए ओ ह्यूम नें की थी। किंतु यह धीरे धीरे भारत के स्वतन्त्रता संग्राम की मुख्य पार्टी बन गई और 1885 से लेकर अभी तक यह भारत की महत्वपूर्ण पार्टी बनीं हुई है। 100 साल से अधिक आयु रखनें वाली यह एक मात्र सफल पार्टी भी है। कांग्रेस के गठन के बाद से कुल 61 लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है । मल्लिकार्जुन खड़गे 62 वे व्यक्ति होंगे जो कांग्रेस की कमान सँभालेंगे । सोनिया गांधी पार्टी की सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली अध्यक्ष हैं, जिन्होंने 1998 से 2017 और 2019 से अभी तक, बीस वर्षों से अधिक समय तक इस पद पर रहीं । अभी वे ही अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहीं हैं । पार्टी में अध्यक्ष हेतु चुनाव चल रहा है,अगला चुनाव 17 अक्टूबर 2022 के लिए निर्धारित है। कांग्रेस पर नेहरू परिवार नें अपना स्वामित्व बनाये रखा है, महात्मा गांधी के द्वारा कांग्रेस की भंग करनें की सलाह भी प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू नें नहीं मानीं थी ।...