मुस्लिम वोट के लिए कांग्रेस नौटंकी दिल्ली में काम नहीं आएगी - अरविन्द सिसोदिया
मुस्लिम वोट बैंक पुनः प्राप्त करने के लिए कांग्रेस की नौटंकी, दिल्ली में काम नहीं करेगी - अरविन्द सिसोदिया दिल्ली में विधानसभा चुनाव हैँ और कांग्रेस अपने जीरो के रिकार्ड को तोड़ने के लिए झटपटा रही है! क्योंकि गत दो चुनावों से वह जीरो सीट पर है। दिल्ली में अभी कांग्रेस लोकसभा और विधानसभा की दृष्टि से जीरो पर है। इस समय लोकसभा में भाजपा सभी 7 सीटें जीत कर 100 प्रतिशत है, विधानसभा में आप लगभग शतप्रतिशत के करीब है। कांग्रेस का शून्य पर होनें का कारण भी वह खुद है। क्योंकि जब कांग्रेस की शिला दीक्षित सरकार चुनाव में हार गईं और भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी, तो केजरीवाल को सर्वप्रथम मुख्यमंत्री बनाने वाली कांग्रेस ही थी, फिर केजरीवाल सरकार से समर्थन वापस लेकर, उसे गिराने वाली भी कांग्रेस ही थी। यह कांग्रेस की परंमपरा भी है कि वह समर्थन देकर जिसे भी पीएम या सीएम बनाती है उसे गिरा कर फिर खुद स्वयं सत्ता में आने के लिए चुनाव करवाती है। येशा चौधरी चरण सिंह, चंद्रशेखर, देवगोड़ा और गुजराल के साथ वह केंद्र में भी कर चुकी है, वही उसने दिल्ली में केजरीवाल के साथ ...