विकसित भारत की नींव का आधार है , केन्द्रीय बजट - गोपाल कृष्ण अग्रवाल
विकसित भारत की नींव का आधार है , केन्द्रीय बजट - गोपाल कृष्ण अग्रवाल कोटा 12 फ़रवरी । भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने केन्द्रीय बजट की परिचर्चा को लेकर, बुधवार को कोटा में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि " प्रधानमंत्री मोदीजी के स्वप्न के विकसित भारत निर्माण की नींव है प्रस्तुत बजट। जिससे जब भारत अपना 100 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा होगा, तब भारत में जीरो गरीबी हो। भारत ग़रीबी की समस्या से मुक्त होकर पूर्ण विकसित देश बनें।" इस अवसर पर मंचस्थ रहे रेड क्रॉस सोसायटी प्रदेश अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन, मीडिया कोटा संभाग संयोजक अरविंद सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तोड़ा, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मयंक सेठी। स्वागत जिला अध्यक्ष राकेश जैन नें किया और संचालन मीडिया संभाग संयोजक अरविंद सिसोदिया नें किया। पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि " भारत को विकसित बनाने के लिए बहुअयामी लक्ष्य तय करके, पूरी जबाब देही से कार्यों क...