आत्मनिर्भर भारत का निर्माण ही हमारी भावी पीढ़ी की सुरक्षा - विधायक संदीप शर्मा
आत्मनिर्भर भारत का निर्माण ही हमारी भावी पीढ़ी की सुरक्षा - विधायक संदीप शर्मा स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प लेकर भाजपा घर घर पहुंचेगी - राकेश जैन पत्रकारवार्ता में मंचस्थ विधानसभा सभापति एवं विधायक संदीप शर्मा मुख्यवक्ता, शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन स्वागतकर्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज मेहता, पंडित गोविन्द शर्मा एवं भाजपा मीडिया संपर्क विभाग प्रदेश सहसंयोजक अरविन्द सिसोदिया संचालनकर्ता रहे। अतिथि स्वागत जिला महामंत्री रितेश चित्तौडा, शलेन्द्र ऋषि, अभियान के सहसंयोजक जितेंद्र खजाँची, राजेंद्र गुप्ता एवं प्रवक्ता प्रणय दुबे नें किया। इस दौरान प्रवक्ता जगदीश मोईल, अमित सेन,महेश आहूजा, अशोक जैन एवं भील और युवा प्रमुख रोहित चंदेल प्रमुखरूप से रहे। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान हेतु पत्रकार वार्ता माननीय सभापति एवं विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा नें अपने संबोधन में विस्तार से भाजपा सरकारों में किये गये आधारभूत विकास पर बताया कि :- आत्मनिर्भर भारत की नींव आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने प्रधानमंत्री रहते हुए डाली गईं थी, उन्होंने विकसित राष्ट्र के लिए ...