संदेश

sanvidhan samman yatra लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बाबा साहब के साथ किये अन्याय के लिये देशवासियों से माफी मांगे कांग्रेस -कृष्ण पाल गुर्जर

चित्र
  भाजपा कोटा शहर द्वारा प्रदेश में ‘‘संविधान गौरव अभियान 2025‘‘ का हुआ शुभारंभ    संविधान निर्माता बाबा साहब के साथ किये अन्याय के लिये देशवासियों से माफी मांगे कांग्रेस -कृष्ण पाल गुर्जर संविधान का राजनैतिक स्वार्थ के लिये दुरूपयोग करने वाली कांग्रेस,संविधान की दुहाई ना दे - राकेश जैन कोटा 16 जनवरी। भाजपा शहर जिला कोटा द्वारा केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में ‘‘संविधान गौरव अभियान 2025’’ का शुभारंभ गुरुवार 16 जनवरी को शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल श्रीनाथपुरम-डी कोटा से हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि कोटा शहर में आज से संविधान गौरव अभियान 2025 का शुभारंभ हो रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर आमजन को बताये कि किस तरह कांग्रेस ने बार बार संविधान एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ0 अंबेडकर जी का अपमान किया।  आजादी के बाद बाबा साहब डॉ0 अंबेडकर जी को सबसे ज्यादा अपमानित किसी ने किया है तो वह कांग्रेस है। कदम कदम पर संविधान को कुचलने का काम कांग्रेस ने किया है। यह सब रिकोर्ड ...