बाबा साहब के साथ किये अन्याय के लिये देशवासियों से माफी मांगे कांग्रेस -कृष्ण पाल गुर्जर


बाबा साहब के साथ किये अन्याय के लिये देशवासियों से माफी मांगे कांग्रेस -कृष्ण पाल गुर्जर

 

भाजपा कोटा शहर द्वारा प्रदेश में ‘‘संविधान गौरव अभियान 2025‘‘ का हुआ शुभारंभ   

संविधान निर्माता बाबा साहब के साथ किये अन्याय के लिये देशवासियों से माफी मांगे कांग्रेस -कृष्ण पाल गुर्जर

संविधान का राजनैतिक स्वार्थ के लिये दुरूपयोग करने वाली कांग्रेस,संविधान की दुहाई ना दे - राकेश जैन


कोटा 16 जनवरी। भाजपा शहर जिला कोटा द्वारा केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में ‘‘संविधान गौरव अभियान 2025’’ का शुभारंभ गुरुवार 16 जनवरी को शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल श्रीनाथपुरम-डी कोटा से हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि कोटा शहर में आज से संविधान गौरव अभियान 2025 का शुभारंभ हो रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर आमजन को बताये कि किस तरह कांग्रेस ने बार बार संविधान एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ0 अंबेडकर जी का अपमान किया। 

आजादी के बाद बाबा साहब डॉ0 अंबेडकर जी को सबसे ज्यादा अपमानित किसी ने किया है तो वह कांग्रेस है। कदम कदम पर संविधान को कुचलने का काम कांग्रेस ने किया है। यह सब रिकोर्ड में है।

कांग्रेसी जो संविधान की किताब हाथों में लेकर आमजन में भ्रम फैला रहे हैं वो सबसे पहले अपनी आत्मा में झांककर देखे, संविधान का सबसे ज्यादा दुरूपयोग एवं बाबा साहब का अपमान करने का कार्य कांग्रेस ने ही किया है। कांग्रेस को अपनी भूलों, गलतीयों के लिये प्रायश्चित करना चाहिये। इस देश एवं देशवासियों से माफी मांगनी चाहियें। यह ना करके कांग्रेस आरोप प्रत्यारोप लगाने का काम कर रही हैं। आमजन में भाजपा के खिलाफ झूठ का प्रचार प्रसार किया जा रहा है कि भाजपा सरकार संविधान को बदल देगी, संविधान खतरें में है। जबकि अब तक भारतीय संविधान में अब तक 106 संशोधन किए गए हैं, जिनमें से 75 संशोधन कांग्रेस शासन के दौरान किए गए, जो यह दर्शाता है कि कांग्रेस ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संविधान को बार-बार बदला। इस बात का सबूत है कि कांग्रेस बाबा साहब की संविधान के विरुद्ध थी, इन संशोधनों के नकारात्मक पहलुओं को ठीक करने का काम भारतीय जनता पार्टी व अन्य सरकारों ने किया। 
बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी को मान सम्मान देने में भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ही अग्रणी भूमिका निभाई है, जबकि कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर जी को भुलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बाबा साहब का संसद के सेंट्रल हॉल में आदमकद तेल चित्र भाजपा सरकार में ही लगा।
बाबा साहब अंबेडकर जी के जीवन से जुड़े पांचो स्थान को पंच तीर्थ का दर्जा देकर भाजपा ने उनका विकास एवं उत्थान करवाया है। जिसमें जन्म भूमि स्थान महू, शिक्षा स्थान लंदन, दीक्षा स्थान नागपुर,महापरिनिर्वाण स्थान दिल्ली और चैत्य भूमि स्थल मुंबई को तीर्थ स्वरूप विकसित किया।
कांग्रेस ने राजनैतिक स्वार्थ सिद्धि के लिये संविधान को बार बार तोडा, मरोडा है, अनेको बार इसका दुरूपयोग किया है। 
पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्रा गांधी ने तो अपनी कुर्सी बचाने के लिये, लोकतंत्र की हत्या करते हुए, देश में आपातकाल थोप कर पुरे देश को जैलखाना बना दिया, जो एक काला अध्याय है। कांग्रेस को इसके लिये देश से माफी मांगनी चाहिये।
संविधान का दुरूपयोग कर चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम कांग्रेस ने किया। इसके लिये कांग्रेस को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिये।

केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बाबा साहब के द्वारा संविधान निर्माण में जो अहम योगदान रहा, कांग्रेस ने कब कब किस तरह बाबा साहब का अपमान किया, एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा किस तरह से बाबा साहब का सम्मान बढाया उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ0 अंबेडकर जी की दूर दृष्टि सोच रही है कि जब तक इस देश का हर इंसान आर्थिक, सामाजिक, रूप से मजबूत नहीं होगा, समृद्ध नहीं होगा, तब तक ये देश समृद्ध नहीं होगा।
 कांग्रेस के द्वारा संविधान को लेकर बहुत हल्के व्यक्तव्य दिये जाते है। जो निदंनीय है। 




कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक गौरव सारस्वत ने कहा कि कांग्रेस आमजन में झूठ फैला रही है कि भाजपा की सरकार, मोदी जी की सरकार इस देश के संविधान को बदल देना चाहते है, संविधान खतरे में है। कांग्रेस झूठ फैला कर इस देश की जनता में भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है। हम सबका नैतिक धर्म बनता है कि इस अभियान के माध्यम से हमे निचे तक आमजन तक सच पहुंचाना है। ताकि देश की जनता कांग्रेस के झूठ को पहचान सके।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भारत के संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण देश में ‘‘संविधान गौरव यात्रा‘‘ कार्यक्रम के द्वारा बूथ लेवल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संविधान के प्रति जन जागरण कर रही है, इसी क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित है।
हमारा संविधान विश्व का सबसे श्रेष्ठ संविधान है इसके नेतृत्व में हमने सफल लोकतंत्र की 75 वर्ष की यात्रा पूर्ण की है और इस लोकतंत्र की सफल यात्रा के लिए बाबा साहब अंबेडकर जी जिन्होंने संविधान बनाया था वे धन्यवाद के पात्र हैं। उनके बनाये संविधान के मार्गदर्शन में भारत नें लोकतंत्र के सफल 75 वर्ष पूर्ण किए हैं। जबकि इस दौरान अनेक अनेक देश अपना लोकतंत्र खो चुके हैँ ।
इस संविधान का निर्माण बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी ने जिस मान, सम्मान और स्वाभिमान के भाव से किया था। भाजपा ने हमेशा उसका आदर किया तथा उसी भाव को घर-घर पहुंचाने का कार्य किया एवं इस भाव की रक्षा, संसद से लेकर सड़क तक की है।

जबकि कांग्रेस ने हमेशा ही बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी को परेशान किया, उनके रास्ते में रोडे डाले, उन्हें मंत्रिमंडल छोड़ने पर विवश किया, उन्हें दोनों बार लोकसभा चुनाव में हारने के लिए नेहरू जी स्वयं पहुंचे और संसद की लोकसभा में पहुंचने से रोका। अर्थात संसद प्रवेश तक में बाधा उत्पन्न की है।
पग पग पर बाबा साहब डॉ0 अंबेडर जी का अपमान करने वाली, संविधान को अपने स्वार्थ के लिये बार बार बदलने वाली कांग्रेस संविधान बचाव, देश बचाव की बाते ना करे । देशवासियों में झूठ का प्रचार प्रसार कर भ्रमित ना करें।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

राजपूतो की शान रोहणी ठिकाना : सिर कटने के बाद भी लड़ने वाले वीरों की कहानी

ईश्वर के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अनुसंधान ही सनातन हिंदुत्व है — अरविन्द सिसोदिया

The Scientific Inquiry into God is Sanatana Hindutva— Arvind Sisodia

India's 'Path of Peace' Amid Global Conflicts: The Historic Success of the BRICS Summit

हनुमान अंश की सफलता, ईश्वर विरोधी राजनीती को सामाज का करारा जबाब - अरविन्द सिसोदिया