राकेश जैन पुनः भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष,भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने दिखाया भरोसा bjp kota


राकेश जैन पुनः भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष
10 माह के अल्प कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य से भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने दिखाया भरोसा


कोटा । राकेश जैन पुनः भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष घोषित हुए। 10 माह के अल्प कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य से भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने दिखाया भरोसा ।

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नारायण लाल पंचारिया , कोटा शहर जिला चुनाव अधिकारी मानसिंह गुर्जर , चुनाव सहप्रभारी महेश विजय, सुनिता व्यास, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, व जिलाध्यक्ष राकेश जैन के सानिध्य में भाजपा संगठन पर्व 2024 के तहत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी निर्देशों की पालना करते हुए जी एम ए प्लाजा के सभागार में जिलाध्यक्ष पद पर चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। अब तक बूथ अध्यक्ष से लेकर मण्डल अध्यक्ष के पद तक सर्वसहमति से कार्यकर्ताओं का चुनाव हुआ। इसी कडी में भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर सर्वसहमति से राकेश जैन को पुनः जिलाध्यक्ष पद के लिये निर्विरोध चुना गया। जिसके लिये जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने शीर्ष नेतृत्व एवं देवतृल्य भाजपा कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नारायण लाल पंचारिया ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी के सहमति स,े सभी से चर्चा कर, आमराय बनाकर, आज जिलाध्यक्ष पद पर चयन उपरांत घोषणा की जा रही है। आगामी चुनाव एवं 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर अजय भाजपा, अजय कमल को लेकर आज ये संगठन पर्व 2024 के तहत संगठन का गठन हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं के बदौलत ही कुशासन की कांग्रेस सरकार को उखाड फंेकने का कार्य भाजपा ने किया है। हर तरफ कमल खिले इसी आशा के साथ सभी को शुभकामनायें दी।

चुनाव अधिकारी मानसिंह गुर्जर ने कहा कि संविधान के तहत सभी से आवेदन मांगा गया, जिसके तहत 4 आवेदन प्राप्त हुये। सभी आवेदको से चर्चा कर, सभी जनप्रतिनिधियों चर्चा कर, आमराय बनाकर, चुनाव अधिकारी के रूप में आज राकेश जैन की पुनः जिलाध्यक्ष पद पर घोषण की जाती है।

विगत नियुक्ति के तुरंत एक माह में हुए लोकसभा चुनावो में जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने अपनी अहम जिम्मेदारी निभाई। राकेश जैन के लगातार दौरे ,मीटिंग, बैठके एव जनसंपर्क करने से लोकसभा चुनावो में कोटा से बढ़त मिली। लगातार लगभग एक माह तक कर्मठता से कार्य करते हुए ख़ुद का वजन 6.5 किलो कम हो गया, किंतु पूर्ण निष्ठा से जिम्मेदारी को निभाया।

राजस्थान उपचुनाव में जिलाध्यक्ष के सानिध्य में अनेको भाजपा कार्यकर्ता कोटा से उपचुनाव प्रचार प्रसार में गये तथा वहां अपनी अहम भूमिका निभाई, परिणाम स्वरूप सफलता मिली। 

सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक कार्यक्रमों के माध्यम से रोजाना सुबह से रात्री तक आमजन के बीच रहकर , आमजन समस्याओं का निराकरण के लिये लगातार प्रत्यनशील रहते हुए, समस्या समाधान में लगे रहते है। कार्य जिस स्तर का होता है उसे उसी स्तर तक पहुंचाकर, समस्या समाधान करवाने का प्रयास करते है।

भाजपा पार्टी द्वारा दिए गए सभी कार्याे में 100 प्रतिशत सफलता के साथ कार्यक्रमों को अंजाम दिया। हर घर तिरंगा अभियान, वीर बाल दिवस, हर महिने मन की बात कार्यक्रम, संविधान गौरव अभियान, सेवा पखवाडा के तहत सेवा कार्य जैसे अनेको कार्यों को सफलता के साथ पूर्ण किया। 
 
भाजपा के सेवा ही संघठन, सेवा पखवाडा के तहत हिट वेव के दौरान अभूतपूर्व सेवा कार्याे से जनता से जुड़ाव किया। भीषण गर्मी में सामाजिक सरोकार्य के कार्य पूरे कोटा शहर में किये गये। जिसके तहत शीतल प्याऊ लगवाना, जरूरतमंदो को पैरों में चप्पल पहनाना, पक्षीयों के लिये पेडों पर घर, दाना पानी की व्यवस्था करवाना। पशुओं के लिये चारा, पानी की व्यवस्था आदि।

राकेश जैन के नेतृत्व में भाजपा कोटा शहर ने प्राथमिक सदस्यता अभियान में 703 बूथ के अनुरूप प्रदेश में लक्ष्य से अधिक 140000 से अधिक सदस्य बनाकर अग्रणी जिलो में स्थान बनाया। सक्रिय सदस्यता अभियान में लक्ष्य की 100 प्रतिशत प्राप्ति की। 

राकेश जैन के सानिध्य में संगठन पर्व 2024 के तहत बूथ समितियों के निर्माण में 703 बूथों में से 664 बूथ समितियों के निर्माण कर प्रदेश में अग्रणी जिलों की गिनती में कोटा शहर रहा। 

एक साथ सभी मंडलों में अध्यक्ष एव मंडल प्रतिनिधियो के चयन एंव घोषणा से, कोटा शहर प्रदेश में प्रथम रहा, जिसकी प्रशंसा केंद्रीय नेतृत्व ने भी की ।

राकेश जैन लगातार सोशल मीडिया और जनता से जुड़ाव रखते हुए लगातार संवाद रखते है। 

कोटा में वंचितों, जरूरतमंदों की मदद के लिए अनेको नवाचार करते हुए ऐतिहासिक कार्य किये। एक पोर्टल के माध्यम से केंद्र, प्रदेश और माननीय लोकसभा अध्यक्ष जी की योजनाओं से जन जन को जोड़ने के लिये प्रयासरत है। ताकि सभी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदो तक पहुंच सके। क्योंकि सभी के विकास से ही देश का विकास होगा।  

सेवा भाव के तहत मकर सक्रांति की बेला में जरूरमंद महिलाओं को भीषण सर्दी में एक साथ 5000 कंबलो का वितरण कर, जनता को भाजपा से जोड़ने का अनुपम प्रयास किया। 

भाजपा शहर जिला कोटा द्वारा केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में ‘‘संविधान गौरव अभियान 2025’’ का शुभारंभ गुरुवार 16 जनवरी को शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल श्रीनाथपुरम-डी कोटा से हुआ। उसके पश्चात् मण्डल स्तर पर संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में संविधान पर प्रतियोगिता कार्यक्रम के साथ साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 

इस अवसर पर राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के प्रन्याशी अरविन्द सिसोदिया, नेता प्रतिपक्ष निगम दक्षिण विवेक राजवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, हेमंत विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता गोविंद शर्मा, पंकज मेहता, जिला महामंत्री मुकेश विजय, चंद्रशेखर नरवाल, जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, लक्ष्मण सिंह खींचीं, देवेन्द्र राही, जिलामंत्री जयेदव सुखेजा सहित जिला पदाधिकारी, सहित नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रतिनिधि, से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

सादर प्रकाशनार्थ
संपादक महोदय
राकेश जैन
जिलाध्यक्ष

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

‘फ्रीडम टु पब्लिश’ : सत्य पथ के बलिदानी महाशय राजपाल

‘‘भूरेटिया नी मानू रे’’: अंग्रेजों तुम्हारी नहीं मानूंगा - गोविन्द गुरू

कांग्रेस के पास एक भी बड़ा काम गिनाने को नहीं है - अरविन्द सिसोदिया

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी

“Truth is one — whether witnessed in a laboratory or realized in the depths of meditation.” – Arvind Sisodia

सत्य एक ही है,वह चाहे प्रयोगशाला में देखा जाए या ध्यान में अनुभव किया जाए - अरविन्द सिसोदिया Truth is one

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

हम विजय की ओर बढ़ते जा रहे....