ब्रिटेन में अनूठा संघ शिविर



ब्रिटेन में अनूठा संघ शिविर
तारीख: 10 Aug 2015
लिसेस्टेरशायर (ब्रिटेन) में आयोजित 9 दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण और चरित्र निर्माण शिविर का समापन 2 अगस्त को हो गया। इसका आयोजन हिन्दू स्वयंसेवक संघ (यू.के.) और हिन्दू सेविका समिति (यू.के.) ने किया था। शिविर में हिन्दू स्वयंसेवक संघ के 170 स्वयंसेवकों और हिन्दू सेविका समिति की 104 बहनों ने भाग लिया। ये कार्यकर्ता ब्रिटेन के 28 शहरों से आए थे। 9 दिनों तक इन कार्यकर्ताओं की बेहद ही संयमित और अनुशासन वाली दिनचर्या रही। सुबह 6 बजे जागरण से इनकी दिनचर्या शुरू हो जाती थी। इसके बाद प्रार्थना, योग, नियुद्ध और अन्य शारीरिक गतिविधियां होती थीं। दिन में अनेक सत्र होते थे, जैसे बौद्धिक, किसी विषय पर चर्चा, सामान्य ज्ञान, हिन्दू धर्म की जानकारी आदि। इन सभी सत्रों में इन शिक्षणार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। शिविर में 37 पूर्णकालिक प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया और इसे सफल बनाने के लिए 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की। शिविरार्थियों के भोजन के लिए 80,000 चपातियां तैयार हुईं। ये चपातियां दान के रूप में 140 स्थानीय परिवारों ने भेंट कीं। शिविर के समापन समारोह की अध्यक्षता नाटिंघमशायर कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती आशा खेमका ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिन्दू स्वयंसेवक संघ एक अनूठा संगठन है और यह अपने समुदाय के हित एवं अनुशासन के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। समापन समारोह में सैकड़ों आम नागरिक भी उपस्थित थे।                -प्रतिनिधि


टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी

भारत का परमवैभव तथा विश्वगुरुत्व हम में से प्रत्येक के पुरुषार्थ से सिद्ध होने वाला है – डॉ. मोहन भागवत जी

मेटा और मस्क का भारतीय संप्रभुता विरोधी रवैया बड़ा खतरा, इन्हें राष्ट्रीय शत्रु घोषित किया जाये - अरविन्द सिसोदिया

हर साल रावण कद बढ़ाता कमीशन के चक़्कर में

श्री चांदमारी बालाजी मंदिर मार्ग कोटा की समस्या व समाधान Chandmari Balaji Kota

कांग्रेस सहित विपक्षी दल जमीनीस्तर पर नाकाम हैँ और अपनी नाकामी का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ते हैँ - सिसोदिया

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'