संदेश

जन आक्रोश रैलियों लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आगामी चुनाव में कांग्रेस की राज्य सरकार को उखाड़ फेकेंगे -  अरविन्द सिसोदिया jan aakrosh rally

चित्र
  जन आक्रोश रैलियों के माध्यम से भाजपा, जन संकट बनीं कांग्रेस सरकार के विरुद्ध व्यापक जन जागरण करेगी - अरविन्द सिसोदिया राजस्थान की जनता के जन आक्रोश का  प्रकटीकरण होगा, भाजपा का  जन आक्रोश आंदोलन - अरविन्द सिसोदिया आगामी चुनाव में कांग्रेस की राज्य सरकार को उखाड़ फेकेंगे -  अरविन्द सिसोदिया    कोटा 26 नवम्बर। भाजपा जन आक्रोश रैली के जिला मीडिया संयोजक एवं भाजपा  राजस्थान के प्रदेश सह संयोजक मीडिया संपर्क विभाग अरविन्द सिसोदिया ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में दिसम्बर 2022 के प्रथम दिन से पूरे राजस्थान में एक साथ जन आक्रोश आंदोलन प्रारंभ होगा। जिस में 1 दिसंबर को जन आक्रोश रथों का जिला स्तरों पर एक साथ उद्घाटन एवं 4 दिसंबर से विधानसभा स्तरों पर  रैलियां, जन आक्रोश रथों पर निकलेंगी एवं प्रत्येक विधान क्षेत्र में दस - दस  दिनों तक के प्रवास पर रहते हुये, व्यापक जन जागरण कर राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगीं। आगामी चुनाव में कांग्रेस की राज्य सरकार को उखाड़ फेकेंगे। सिसोदिया ने ...