संदेश

शहबाज लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सुनो शहबाज, पाकिस्तान अखण्ड भारत का हिस्सा है उसके बिना भारत अधूरा है

चित्र
 The parrot said to Pakistan, Kashmir.. Kashmir ... Kashmir ....  पाक से रटा रटाया तोता बोले, कश्मीर.. कश्मीर ... कश्मीर.... पाक से रटा रटाया तोता बोले, कश्मीर कश्मीर कश्मीर.... 1947 में जब पाकिस्तान बना तब से ही वह कश्मीर कश्मीर की रट लगा कर रोये जा रहा है, उसी रूदन को इमरान रोते थे तो उसी रटंत को शहबाज तोते की तरह बोले जा रहे हैं। सवाल यह तो कभी भी नही रहा है कि कश्मीर पाकिस्तान का है, सवाल तो 1947 से ही यह है कि पाकिस्तान भारत का भूभाग है। अखण्ड भारत का हिस्सा है। इंतजार उसे अपना बनानें का है। पाकिस्तान में राजनीति के लिये जरूरी है भारत को कोसा जाये उसे बुरा भला कहा जाये। वहां चीन और सेना के सामनें अपने अंक बढ़ानें के लिये भी भारत विरोधी होना जरूरी भी है। भारत विरोधी होकर ही वहां की राजनिति में टिका जा सकता है। पाक के संभावित नये प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी कश्मीर के जर्ये भारत से अच्छे सम्बंधों से इंकार कर दिया है। यूं तो इमरान भी लगातार ही भारत के खिलाफ बोलते रहे मगर जाते जाते उन्हे भारत के लोकतंत्र को अच्छा बताना पडा है। मात्र 2 वोटों से ही इमरान हारे हैं ! पाकिस्तान क...