संदेश

paylet लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजस्थान कांग्रेस में मल्लयुद्ध से कांग्रेस सुनिश्चित सत्ता से बाहर - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
राजस्थान कांग्रेस में मल्लयुद्ध से कांग्रेस सुनिश्चित सत्ता से बाहर - अरविन्द सिसोदिया राजस्थान में गत साढ़े चार साल से मुख्यमंत्री की कुर्सी गहलोत से छींनने की कोशिश में लगातार विफल रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलेट को अपना कद बढ़ाने और आख़री दवाब बनाने के लिये, कार्यकाल के अंतिम पड़ाव पर, अचानक अब पूर्ववर्ती भाजपा शासन की याद आ गईं हैं। जो कि सिर्फ और सिर्फ राजनैतिक स्टंट है। गहलोत से लड़ते लड़ते थके हारे सचिन को लगता है कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के विरुद्ध आरोप लगा कर वे अपना हित साध लेंगे तो यह गलत है। यूँ भी लगता है कि यह ड्रामा किसी अन्य के इशारे पर हो रहा है। हलाँकि कांग्रेस के प्रभारी और प्रवक्ता सचिन पायलेट के इस कदम को पार्टी विरोधी बता रहे हैं। किन्तु उनकी आवाज में वह धार नहीं है जो होती है। राहुल और खरगे की 50 मिनिट तक एकांत चर्चा, सिर्फ कर्नाटका तक सीमित नहीं हो सकती।  सचिन का भी कांग्रेस विधायकों को दूर रखना और पोस्टर में सिर्फ महात्मा गाँधी को रखना, स्पष्ट है कि वे मुख्यमंत्री गहलोत पर ही बगावत से दबाव बना रहे हैं। कांग्र...