नरेंद्र मोदी 'असाधारण नेतृत्व' : अमेरिकी सांसद एफएन फालेओमावेगा



नरेंद्र मोदी  'असाधारण नेतृत्व' :  अमेरिकी सांसद एफएन फालेओमावेगा
फ़रवरी 15, 2013

वाशिंगटन:
अमेरिका के एक सांसद ने अमेरिकी सरकार से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और विचारों का यह कहते हुए खुले और पूर्ण रूप से समर्थन करने को कहा है कि उनके असाधारण नेतृत्व के चलते ही उनका राज्य अब देश की आर्थिक महाशक्ति है।
अमेरिकी सांसद एफएन फालेओमावेगा ने अमेरिका संसद की प्रतिनिधि सभा में दिए अपने संबोधन में कहा, ऐसी सफलता के साथ मैं यह पूरी उम्मीद करता हूं कि अमेरिका अब गुजरात के प्रति नया नजरिया अपनाएगा और मुख्यमंत्री मोदी के विचारों को पूर्ण और खुले ढंग से समर्थन करेगा, क्योंकि वह पूरे विश्व के लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए घरेलू और विदेशों में नौकरियां सृजित करके विश्व अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
अमेरिकी प्रतिनिधिसभा में गैर मतदान प्रतिनिधि फालेओमावेगा अमेरिकी कांग्रेस में अमेरिका सामोआ का प्रतिनिधित्व करते हैं और वह एशिया, प्रशांत और वैश्विक पर्यावरण की हाउस फॉरेन अफेयर्स सबकमेटी में डेमोक्रेटिक रैंकिंग सदस्य हैं। वह अमेरिकी कांग्रेस के एकमात्र सदस्य हैं, जो 113वीं कांग्रेस में गुजरात के मुख्यमंत्री के खुले समर्थन में सामने आए हैं।
फालेओमावेगा ने कहा, मोदी की दूरदृष्टि असामान्य है। उनका नेतृत्व असाधारण है। उन्होंने कहा, उनके असाधारण नेतृत्व के चलते गुजरात अब आर्थिक शक्ति है तथा फोर्ड और जनरल मोटर्स जैसी कंपनियां कारखाने लगा रही हैं। यह एक ऐसा कदम है जो अमेरिका-भारत व्यापार एवं निवेश को मजबूती प्रदान करने का वादा करता है। 

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी

भारत का परमवैभव तथा विश्वगुरुत्व हम में से प्रत्येक के पुरुषार्थ से सिद्ध होने वाला है – डॉ. मोहन भागवत जी

मेटा और मस्क का भारतीय संप्रभुता विरोधी रवैया बड़ा खतरा, इन्हें राष्ट्रीय शत्रु घोषित किया जाये - अरविन्द सिसोदिया

कांग्रेस सहित विपक्षी दल जमीनीस्तर पर नाकाम हैँ और अपनी नाकामी का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ते हैँ - सिसोदिया

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

हर साल रावण कद बढ़ाता कमीशन के चक़्कर में

श्री चांदमारी बालाजी मंदिर मार्ग कोटा की समस्या व समाधान Chandmari Balaji Kota