सोनिया की एनएसी में माओवादियों के शुभ चिन्तक - नरेंद्र मोदी

मोदी ने सोनिया पर बोला सीधा हमला

नवभारत टाइम्स.कॉम | Jun 5, 2013,

नई दिल्ली ।। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर यूपीए सरकार और सोनिया गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि माओवादियों को संरक्षण देने का काम यूपीए नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि सोनिया की अगुवाई वाली एनएसी (राष्ट्रीय सलाहकार परिषद) के सदस्य माओवादियों को अपने एनजीओ का नेतृत्व सोंपने  में भी नहीं हिचकते।
मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में शिरकत करने दिल्ली आए मोदी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि नक्सल समस्या को देश की सबसे गंभीर समस्या करार देने वाली यूपीए सरकार यह भी नहीं देख पा रही कि उसकी सबसे ताकतवर संस्था ही माओवादियों को संरक्षण देने के काम में इस्तेमाल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पिछली बार जब उड़ीसा में एक जिलाधिकारी को माओवादियों ने किडनैप किया था, तो जिलाधिकारी को छोड़ने की एवज में उन लोगों ने पांच माओवादियों को छोड़ने की मांग की थी। इन 5 माओवादियों में एक पद्मा भी थी जो एक जाने-माने माओवादी नेता की पत्नी भी हैं। उन्होंने कहा कि पद्मा एक एनजीओ की हेड हैं यह एनजीओ सोनिया की अगुवाई वाली एनएसी के एक सदस्य चलाते हैं।

मोदी ने कहा कि सोचने वाली बात है कि जिस माओवादी को जेल से निकलवाने के लिए एक जिलाधिकारी को किडनैप किया जाता है, उस माओवादी को अगर देश की राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य संरक्षण दें तो इसका क्या अर्थ निकलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में जब प्रधानमंत्री या कांग्रेस के बड़े नेता माओवाद और माओवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत बताते हैं तो उनके बयान की कितनी अहमियत रह जाती है।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी

भारत का परमवैभव तथा विश्वगुरुत्व हम में से प्रत्येक के पुरुषार्थ से सिद्ध होने वाला है – डॉ. मोहन भागवत जी

मेटा और मस्क का भारतीय संप्रभुता विरोधी रवैया बड़ा खतरा, इन्हें राष्ट्रीय शत्रु घोषित किया जाये - अरविन्द सिसोदिया

कांग्रेस सहित विपक्षी दल जमीनीस्तर पर नाकाम हैँ और अपनी नाकामी का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ते हैँ - सिसोदिया

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

हर साल रावण कद बढ़ाता कमीशन के चक़्कर में

श्री चांदमारी बालाजी मंदिर मार्ग कोटा की समस्या व समाधान Chandmari Balaji Kota