स्विस बैंक भारतीयों खाताधारकों के नाम उजागर




                                स्विस बैंक HSBC के 1195 भारतीयों के नाम उजागर, 
                                       जमा रकम 25 हजार करोड़ रुपये: रिपोर्ट
                                                   Monday, February 9, 2015

ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: स्विस बैंक एचएसबीसी में भारतीय खाताधारकों के नाम और जमा रकम को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। वर्ष 2011 में फ्रेंच अथॉरिटी की ओर से भारत सरकार ( तत्कालीन कांग्रेस सरकार )  को एचएसबीसी बैंक में 628 भारतीय खाताधारकों के नाम बताए गए थे, लेकिन नए खुलासे के मुताबिक एचएसबीसी बैंक में 1,195 भारतीयों के बैंक अकाउंट हैं और उसमें करोड़ों रुपए जमा है।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इन खातों में करीब 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम हैं। इस नई लिस्ट में देश के बड़े कारोबारी, राजनीतिक हस्तियां, हीरा कारोबारी और एनआरआई के नाम शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें कई विदेश में बस चुके हैं। माना जा रहा है कि कि नए खुलासों के बाद काले धन की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआइटी) की जांच के दायरे में खासा इजाफा होगा।

गौर हो कि पैसा गैरकानूनी तरीके से दूसरे देशों में कालेधन के रूप में जमा कराया गया है। हालांकि अखबार ने इन खाताधारकों के नामों का खुलासा तो कर दिया है। लेकिन सरकार आज आधिकारिक रूप से 60 खाताधारकों के नाम सार्वजनिक कर सकती है।

सूत्रों के मुताबिक इन 60 खाताधारकों में देश के बड़े उद्योग घराने हो सकते हैं। माना जा रहा है कि इन खाताधारकों के खाते में 1500-1600 करोड़ रुपये तक कालाधन जमा है। इन खाताधारकों की जांच सरकार आयकर विभाग को सौंप सकती है। सरकार ने आज यह भी ऐलान किया है कि इस मसले पर जांच 31 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी।



टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

भगवान कृष्ण का जलवा पूजन : डोल ग्यारस

'उच्च-स्तरीय जनसांख्यिकी मिशन' क्यों...?

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

जनसांख्यिकीय हेरफेर घुसपैठ से कहीं अधिक सामाजिक सद्भाव के लिए 'बड़ा खतरा' है: प्रधानमंत्री मोदी

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम : अरविन्द सिसोदिया

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान