बहुत बड़ा खतरा मंडरा रहा है मोदीजी और भारत पर - अरविन्द सिसोदिया
बहुत बड़ा खतरा मंडरा रहा है मोदीजी और भारत पर - अरविन्द सिसोदिया में अभी 65 वर्ष आयु पार कर चुका हूँ, जब में 14-15 वर्ष का था तब ईसाई मिशनरियों के द्वारा धर्मान्तरण हेतु बहुत सारे सर्टिफिकेट कोर्स चलाये जाते थे और उसके जरिये हिन्दुओं को ईसाई में कनवर्ट किया जाता था। तब यह बात आती थी कि भारत के 100 टुकड़े होंगे, छोटे - छोटे राज्य बनेंगे और फिर ईसाईकरण आसान होगा। इसके बाद हम देखते हैं कि राजीव गाँधी प्रधानमंत्री हैँ, ईसाई सोनिया जी उनकी छाया कि तरह साथ हैँ, ईसाई पोप भारत की धरती पर आते हैं उनका भव्य और दिव्य स्वागत होता है। वे भारत की धरती पर खड़े होकर जो कहते हैं उसका भाव यह है कि पहली सस्त्रावदी अर्थात पहले एक हजार साल में यूरोप को ईसा मसीह के झंडे के साथ लाया गया, दूसरी सहस्त्रावदी में अन्य महाद्वीप अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में ईसाइयत का विस्तार हुआ। अब तीसरी सहस्त्रावदी अर्थात 2001 से प्रारंभ कालगणना से सन 3000 तक में एशिया को ईसा मसीह के साथ लाना है और इस ताले कि चाबी भारत है। अर्थात पहले भारत का ईसाईकरण करना है। यहाँ यह बताना आवश्यक है कि भारत में परतन्त्रताकाल में ...