रूस विश्व का डिक्टेटर बननें की लडाई लड़ रहा है - अरविन्द सिसौदिया Russia Ukraine War
रूस विश्व का डिक्टेटर बननें की लडाई लड़ रहा है - अरविन्द सिसौदिया Russia is fighting to be the dictator of the world roos vishv ka diktetar bananen kee ladaee lad raha hai एक समय था जब सम्पूर्ण विश्व में भारतीय सभ्यता का ढ़का बजता था। उसके द्वारा खोजी गईं 12 राशियां, 27 नक्षत्र , 7 दिन का सप्ताह , माह और वर्ष को सम्पूर्ण विश्व ने अपनाया । उसके तत्समय ज्ञात देवी देवताओं की पूजा विश्व में होती थी। देवीयों की पूजा के अवशेष एवं उदाहरण विश्व के तमाम क्षेत्रों में बहुतायत प्राप्त होते है। नंदी की पूजा के अवशेष , गणेश जी की पूजा के अवशेष लगभग समस्त विश्व में है। भारतीय संस्कृति के आदि ग्रंथों में विश्व भर में भारतीय ज्ञान,विज्ञान एवं आध्यात्म के विस्तार एवं फैलाव की व्यापक चर्चा है। अर्थात एक समय विश्व को दिशा देनें का काम भारतीय करते थे। उस समय सामाजिक सुव्यवस्था का ज्ञान सबसे महत्वपूर्ण रहा है। इसके बाद कई विचारधाराओं का,व्यवस्थाओं का अभ्युदय हुआ और समाप्त हो गईं। यूनान मिश्र रोमा मिट गये जहाँ से ....! विश्व में मानव सभ्यता का विकास भी करोड़ों वर्ष पूर्व से अपने अस्तित्व में है। भारतीय संस्कृ...