हिन्दू विरोधी षड्यंत्र कांग्रेस घोषणापत्र से फिर उजागर - अरविन्द सिसोदिया
हिन्दू विरोधी षड्यंत्र कांग्रेस घोषणापत्र से फिर उजागर - अरविन्द सिसोदिया कांग्रेस घोषणापत्र का हर पन्ना विभाजनकारी - मोदी हिन्दू विरोधी षड्यंत्र कांग्रेस घोषणापत्र से फिर उजागर - अरविन्द सिसोदिया कांग्रेस का हिन्दू विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनक़ाब हुआ है, उनकी हिन्दू विरोधी सोच पुनः प्रगट हुईं है। वहीं मुस्लिम वोट पुनः कांग्रेस में लाने का प्रलोभन कांग्रेस के लोकसभा चुनाव घोषणा पत्र में पूरी तरह से सामने आया है। कांग्रेस घोषणा पत्र में कांग्रेस की मुखिया, सर्वेसर्वा और कांग्रेस सोच की मुख्यकेंद्र बिंदु नेहरू परिवार के मन में झुपा सच सामने आया है। जो राष्ट्र और हिन्दू के विरुद्ध है। याद रहे कांग्रेस की गठबंधन में मनमोहन सिंह सरकार के समय सोनिया गाँधी के नेतृत्व में बना लक्षित सांम्प्रदायिकता विरोधी अधिनियम लाया गया था, जो हिन्दू विरोध के बाद अंततः समाप्त हो गया था। यह सोनिया गाँधी सहित कांग्रेस के मूल मस्तिष्क की सोच तुष्टिकरण का प्रगटीकरण भी था। कांग्रेस घोषणा पत्र बहुत ही सावधानी पूर्वक संकेतात्मक अधिक है, इसकी भाषा पूरी तरह कूटनीतिक है। भ्रामक भी है, अपनी ...