महंगाई डायन खाए जात है…? संसद में भाजपा
- अरविन्द सिसोदिया महंगाई पर संसद में चर्चा हो रही है और जनद्रोही वामपंथी इसमें में मीन-मेख निकल कर कांग्रेस सरकार को परोक्ष रूप से बचानें में लगें हैं ...!! शैम शैम !!! * भाजपा सांसद और एनडीए सरकार में वित्त मंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा ने कहा कि सरकारी गोदामों में साढ़े छह करोड़ टन अनाज रखा हुआ है। लेकिन इसके वितरण की सही व्यवस्था नहीं है। सरकार गोदामों से अनाज मुक्त करे तो खुले बाज़ार में अनाज की कीमतें जरूर गिरेंगी। सरकार घाटे के डर की वजह से ऐसा नहीं कर रही है। क्या लोग भूखों मरे और सरकार नुकसान की चिंता करती रहे? *सांसद और एनडीए सरकार में वित्त मंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा ने कहा कि यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान सदन में 12 वीं बार महंगाई पर चर्चा हो रही है। लेकिन आम आदमी को राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई गरीबों पर लगने वाला सबसे बुरा टैक्स होता है। ' * केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा, आज का सच यही है। इसके साथ ( महंगाई ) ही में जीना सीखना होगा। * शिवसेना के अनंत गीते ने कहा क...