भारत के भाग्य विधाता और वरदान है मोदी - अरविन्द सिसौदिया

देश का मान सम्मान है मोदी करते जो सारे समाधान है मोदी निर्णयों की खान है मोदी निरन्तर करते काम है मोदी। इसीलिये तो परिणाम है मोदी। देश जिनको करता प्रणाम है मोदी दुश्मन भी करता सलाम है मोदी। भारत का भाग्य विधाता और वरदान है मोदी! भारत का भाग्य विधाता और वरदान है मोदी - अरविन्द सिसौदिया भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में 8 वर्ष पूरे किए, इन 8 वर्षों में बहुत कुछ बदल गया है। भारत बदल गया,भारत का मान सम्मान ही बदल गया, दुनिया के तमाम देशों के द्वारा भारत को देखने का नजरिया भी बदल गया । यह तब हुआ जब भारत भी अपने स्वाभिमान से,अपने आत्मसम्मान से, अपनी सफलताओं से, अपने परिश्रम से विश्व को दिशा देने का काम कर रहा है। वह एक प्रकार से वर्तमान विश्व का विश्व गुरु बन गया है। इन सबके अतिरिक्त आज पूरे विश्व में जो बडे राजनीतिक नेतृत्व करता हैं, उनके वर्तमान सर्वे में सबसे लोकप्रिय,सबसे प्रतिष्ठित,सबसे अधिक अच्छे और परिणाम देने वाले, नेतृत्वकर्ता के रूप में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आप को साबित किया है। इसीलिये दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियों और बड़े र...