डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी : राष्ट्रहित के अमर बलिदानी
- अरविन्द सिसोदिया जवाहर लाल नेहरु ने देश की गद्दी पर बैठते ही जम्मू और कश्मीर राज्य के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रस्त देश विरोधी नीति पर अमल किया जिसके कारण आज तक देश को भयंकर हानी भुगतनी पड़ रही है | उन्होंने जहाँ पाकिस्तान से अपनी पूरी जमीं वापस लिए बिना युद्ध विराम किया , उसके कारण एक बड़ा भूभाग आज भी पाकिस्तान के कब्जे में है , वहीँ सीमा विवाद को संयुक्त राष्ट्र संघ में ले गए सो यह भूमि युद्ध के द्वारा भी नहीं जीती जा सकती | वही इस प्रान्त को सह राष्ट्र जैसा अस्तित्व देकर वहां स्वतंत्रता की गुन्जाईस रख कर मुसीवत पैदा करदी ! नेहरु जी ने शेख से जो समझौता किया था उसमें जम्मू और कश्मीर राज्य का अलग झंडा , अलग संविधान , अलग प्रधान मंत्री बनता था | भारत के सर्वोच्च न्यायलय सहित तमाम उच्च संस्थान के अधिकार क्षेत्र से यह राज्य बहार था | भारतीय जनसंघ के राष्ट्रिय अध्यक्ष डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के इस धारा ३७० क...